कैनिबलिज़्म (Cannibalism) शब्द को कैसे भी परिभाषित करें वो निगेटिव ही लगेगा. लेकिन अगर स्मार्टफोन इंडस्ट्री की बात होगी तो ये शब्द पॉजिटिव सेंस में जाएगा. महज कुछ सालों तक पहले तक पावर बैंक कितने काम की चीज होती थी क्योंकि फोन की बैटरी में दम नहीं होता था. लेकिन सिर्फ तीन साल में चीनी कंपनियों ने 10 हजार mAh की बैटरी लगाकर पावर बैंक को निगल लिया है.
Redmi Note 17 का ये फीचर देख iPhone वालों को 'क्या बोलूं मैं' वाला मीम याद आ जाएगा
8000 mAh की बैटरी लगी है Redmi Note 17 में. इसलिए कंपनी इसके साथ mAhsterEdition टैगलाइन लेकर आई है. 6GB रैम और 128 GB मॉडल का दाम 27,999 रुपये है तो 8GB वेरियंट 30,999 का है. ऑफर में 3000 कम होने वाले हैं. माने असल मामला 25-28 हजार हुआ.

ऐप्पल, गूगल, सैमसंग जैसे धुरंधर बैटरी की रेस में बहुत पीछे हैं. जबकि चीनी कंपनियां सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से कमाल कर रही हैं. इसी कैनिबलिज़्म का एक और उदाहरण है आज लॉन्च हुआ Redmi Note 17.
8000 mAh की बैटरी लगी है इस डिवाइस में. इसलिए कंपनी इसके साथ mAhsterEdition टैगलाइन लेकर आई है. आईफोन तो बेचारा शर्म में जेब से बाहर ही नहीं आएगा क्योंकि इतने में तो दो आईफोन समा जाएंगे. इसके साथ में 7 इंच की स्क्रीन भी है. और क्या है. वो भी बता देते.

7 इंच की स्क्रीन मतलब फोन न हुआ टैबफोन हुआ. अब टैबलेट कहना थोड़ा ओल्ड फ़ैशन है तो ये नाम अच्छा. 6GB रैम और 128 GB मॉडल का दाम 27,999 रुपये है तो 8GB वेरियंट 30,999 का है. ऑफर में 3000 कम होने वाले हैं. माने असल मामला 25-28 हजार रुपये का हुआ. फोन 12 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफ़लाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. डिवाइस तीन कलर आर्कटिक ब्लू, स्टारलाइट पर्पल और डार्क नाइट में उपलब्ध है.

इस कीमत के डिवाइस में आमतौर पर प्रोसेसर थोड़ा नहीं काफी कमजोर मिलता है, लेकिन यहां कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 लगाया है. रेडमी के लिए ऐसा करना वाकई बड़ी बात है क्योंकि वो ज्यादातर समय मीडियाटेक से चिपका रहता है. बड़े डिस्प्ले के साथ स्क्रीन में भी कंजूसी नहीं की गई है. AMOLED स्क्रीन मिलेगी जिससे कॉन्टेंट देखने में सुकून रहेगा.
ये भी पढ़ें: एंड्रॉयड स्मार्टफोन का सबसे 'जादुई' फीचर 4 सितंबर से बंद, लेकिन फिर मिलेगी AI की ताकत
कंपनी का दावा है कि रेडमी नोट 17 काफी मजबूत डिवाइस है. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिला है. HydroTouch 2.0 की वजह से तेल सने अंगूठे से भी फोन ओपन हो जाएगा. एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलेगा जो चार साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा. रेडमी है तो बॉक्स में कवर और चार्जर भी मिलेगा. लेकिन सिर्फ 45W का चार्जर. अरे यार 500 रुपये बढ़ा लेते और 100W का चार्जर तो देते. इतने कम पावर में अब ‘महा टाइम’ लगेगा बैटरी चार्ज होने में.
बैक पैनल मैट फिनिश है तो उंगलियों के छपके नहीं लगेंगे. खिचक-खिचक करने के लिए 50 मेगापिक्सल वाला सेंसर भी लगा दिया है. देखते हैं नोट 17 कितने नोट वसूल करता है. इसी साल आया नोट 15 तो पैसा वसूल फोन था, लेकिन नोट 15 प्रो औसत था.
वीडियो: सेहत: फोन, लैपटॉप चलाने की आदत बना देगी सर्वाइकल का मरीज़













