The Lallantop

ऋषभ पंत में कॉमन सेंस की दिक्कत... श्रीलंका के खिलाफ आउट होते ही पूर्व क्रिकेटर ने सुना दिया

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के क्रिकेटिंग सेंस पर सवाल उठाए हैं. पंत श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में गलत शॉट मारकर आउट हुए थे. कैफ का कहना है कि पंत की जगह अगर दूसरा बैटर होता तो वह कॉमन सेंस का इस्तेमाल करता.

Advertisement
post-main-image
ऋषभ पंत गॉल टेस्ट में खराब शॉट खेलकर आउट हुए. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट के दूसरे दिन नई गेंद के पहले ओवर में जोखिम भरा शॉट खेलकर केवल 12 रन बनाए और आउट हो गए, जिससे उनकी पारी खत्म हुई।
  • पंत ने नई गेंद पर ज्यादा जोखिम लेकर खेला, जबकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि उन्हें नई गेंद को पहले 5-6 ओवर तक समझकर खेलना चाहिए था।
  • भारत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 462 रन बनाए, और दूसरे दिन बारिश के कारण केवल 43 ओवर खेले गए, जिसमें सात विकेट गिर गए।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने गॉल टेस्ट में अपनी बैटिंग से टीम इंडिया को निराशा किया. भारत की पहली पारी में उनके पास बड़ा स्कोर करने का मौका था, लेकिन वह फायदा नहीं उठा पाए. पहले दिन पंत 27 रन बनाकर नॉट आउट रहे. उन्हें पिच और कंडीशन्स का अच्छी तरह अंदाजा हो गया था. जब दूसरे दिन वह बैटिंग करने आये, तो उनसे काफी उम्मीद थी. 

Advertisement

लेकिन, पंत दूसरे दिन अपने स्कोर में 12 रन ही जोड़ पाए. वह गलत शॉट खेलकर आउट हुए. उनके गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलने पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ काफी नाराज दिखे. उन्होंने ऋषभ पंत के ‘कॉमन सेंस’ पर सवाल उठा दिया.

पंत ने खेला खराब शॉट

दरअसल, पंत पुरानी गेंद को अच्छी तरह खेल रहे थे. उनके बैट पर बॉल आ रही थी. इसके बाद श्रीलंका ने 80वें ओवर में गेंद चेंज की. ऋषभ पंत नई गेंद को भी डोमिनेट करना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने पहली तीन गेंदों पर आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की.

Advertisement

लेकिन, जब पंत चौथी बार क्रीज छोड़कर आगे निकले, तो केशारा नुवांथा ने उन्हें स्पिन के जाल में फंसा लिया. पंत चौथी बॉल पर लॉफ्टेड स्ट्रोक लगाना चाहते थे, गेंद बल्ले से अच्छी तरह कनेक्ट नहीं हुई. वो हवा में खड़ी हो गई. नवांथा ने खुद ही कैच पकड़कर पंत की पारी का द एंड कर दिया.

दरअसल, मोहम्मद कैफ इस बात से गुस्सा हैं कि पंत ने ऐसा क्यों किया. उनका मानना है कि गेंद नई थी. ऐसे में पंत को कुछ बॉल तक डिफेंड करना चाहिए था. पहले जान लेते कि गेंद कैसी हरकत कर रही है.

कैफ ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

Advertisement

मुझे ऋषभ पंत के इस तरह आउट होने से कोई शिकायत नहीं है. वह इसी अंदाज में खेलते हैं. लेकिन, यहां शिकायत कॉमन सेंस की है. यह नई गेंद के साथ पहला ओवर था. इस ओवर में पंत ने तीन बार जंप किया. कॉमन सेंस का मतलब है कि वह कट शॉट खेलते. नई बॉल को 5 से 6 ओवर तक देखना. ये टेस्ट क्रिकेट का ट्रेडिशन है. जो भी इस तरह खेलता है. वह कॉमन सेंस का इस्तेमाल करता है.

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि मैं हैरान था कि वह पहली गेंद पर आगे निकल गए. थोड़ा कैकुलेट करना पड़ता है. अगर कोई बल्लेबाज 150 रनों पर हो, तो भी वह नई बॉल आने पर कुछ गेंदे खेलता है. मैं उनके कुछ मार्क्स काट रहा हूं. वह क्रिकेटिंग सेंस में बहुत पीछे रह गए.

ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में श्रीलंकाई स्पिनरों ने झाड़े विकेट, टीम इंडिया के लिए ये खुशखबरी क्यों है?

दूसरे दिन 7 विकेट गिरे

टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंडियन बैटर्स ज्यादा लय में नहीं दिखे. भारत ने लगातार विकेट खोए. दूसरे दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा. जिसके चलते सिर्फ 43 ओवर्स का खेल हो सका. इन 43 ओवर्स में भारत ने 172 रनों पर 7 विकेट गंवाए. दूसरे दिन इंडियन बैटर्स श्रीलंका के स्पिनर्स के जाल में फंस गए.

भारत ने बनाए 462 रन

फिलहाल, गॉल टेस्ट में टीम इंडिया 400 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए. टॉप स्कोरर देवदत्त पडिक्कल रहे. उन्होंने 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रभात जयसूर्या ने लिए.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement