हमारे देश के रीलबाज Apple की तरफ से मिलने वाली एक बड़ी सुविधा को बंद करवाकर मानेंगे. एक ऐसी सुविधा जो कई आईफोन यूजर्स को मन का सुकून देती है. ऐसी सुविधा जिसके होने से आईफोन इस्तेमाल करने वाले को फोन के खराब होने, टूट जाने का कोई डर नहीं होता. वैसे तो ऐप्पल इस सुविधा के लिए अच्छे खासे पैसे लेता है. कई आउटलेट इसको जबरदस्ती नए आईफोन के साथ चिपका भी देते हैं. लेकिन जो भी हो, ये आईफोन के महंगे रिपेयर से बचा लेती है. बात करेंगे AppleCare की जिसे रील के रंगबाज बंद करवाकर ही मानेंगे.
iPhone ठीक करवाने या बदलवाने की सुविधा ये रीलबाज बंद करवाकर मानेंगे!
AppleCare जिसमें सबकुछ ही कवर है. फिर चाहे लिक्विड डैमेज हो या आपके प्यारे कुत्ते से टूटी स्क्रीन. बैटरी खराब हो या फोन चोरी हो जाए. ऐप्पल बिना सवाल किए या तो फोन ठीक करता है या फिर नया देता है. लेकिन अब इस बेहद जरूरी सुविधा पर ग्रहण लग सकता है. और इसके जिम्मेदार होंगे कुछ रील बनाने वाले.

आपका आईफोन वैसे तो एक साल की वारंटी के साथ आता है मगर इसमें कई चीजें कवर नहीं होती हैं. जैसे टूट-फूट या डिवाइस में पानी जाना. चोरी या गुम हो जाने की बात तो करना ही नहीं चाहिए. वारंटी आमतौर पर सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी ही कवर करती है. ऐसे में अगर आईफोन का बैक पैनल दरक गया या स्क्रीन चटक गई तो रिपेयर का खर्च जितने के ढोल नहीं, उतने के मजीरे फूटने जैसा है. नए फोन जितना खर्च आता है कई बार.

इसी चिंता का उपाय है AppleCare जिसमें सबकुछ ही कवर है. फिर चाहे लिक्विड डैमेज हो या आपके प्यारे कुत्ते से टूटी स्क्रीन. बैटरी खराब हो या फोन चोरी हो जाए. ऐप्पल बिना सवाल किए या तो फोन ठीक करता है या फिर नया देता है. वैसे तो इसके लिए इंडिया में 9999 से लेकर 20900 रुपये तक देने पड़ते हैं. ये सर्विस एक से दो साल के लिए मिलती है लेकिन डेढ़ लाख के फोन के लिए सुकून भी देती है. ज्यादातर केस में एक दिन में नया डिवाइस मिल जाता है. अब तो इंडिया में Apple Care Plus भी चलता है जिसमें आप दूसरे प्रोडक्ट जैसे मैक या आइपैड या घड़ी को भी कवर कर सकते हैं. ऐप्पल केयर जान लिया अब ये जान लीजिए कि रीलबाज क्या कर रहे.

रीलबाज एकदम नया आईफोन गाड़ी के टायर के नीचे रखते हैं और फिर उसे चकनाचूर कर देते हैं. कोई आईफोन ऊपर से फेंक रहा तो कोई दीवार से पटककर तोड़ रहा. क्योंकि इन व्यूज के भूखे रंगबाजों ने ऐप्पल केयर प्लान लिया होता है तो ऐप्पल से इनको नया आईफोन मिल जाता है. ये यही दिखाकर स्टाइल मारते हैं.

जिस सोशल मीडिया पर ये वीडियो डालते हैं वही अब कहने लगा है कि इनके कारनामे देखकर अगर ऐप्पल ने इस सुविधा को बंद कर दिया या फिर NO-QUESTIONS-ASK की जगह अगर सबूत दिखाओ वाली शर्त लगा दी तो कई ऐसे लोगों को दिक्कत हो जाएगी जिनका फोन गलती से टूट गया या चोरी हो गया.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?











