The Lallantop

'आवारापन 2' से इमरान हाशमी का धांसू कमबैक, वीकेंड पर ही 100 करोड़ पीट दिए

दूसरी तरफ़, सनी देओल की 'बंटवारा 1947' अब तक 40 करोड़ रुपए भी नहीं कमा पाई है.

Advertisement
post-main-image
'आवारापन 2' को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने 14 साल बाद उनके बॉक्स ऑफिस पर कमबैक को चिह्नित करते हुए पहले वीकेंड में भारत में 98.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
  • 'आवारापन 2' का निर्माण 45 करोड़ रुपये में हुआ था और इसका ओवरसीज मार्केट से भी 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन वर्ल्डवाइड टोटल 110.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
  • ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 'आवारापन 2' 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर सकती है जबकि सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को थिएटर से बजट निकालना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

करीब 14 साल के लंबे इंतज़ार के बाद Emraan Hashmi का बॉक्स ऑफिस पर ऑफिशियल कमबैक हो गया है. उनकी लेटेस्ट मूवी Awarapan 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर ही 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. इस दौरान इमरान ने Sunny Deol की Batwara 1947 को भी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 14 अगस्त को रिलीज़ हुई 'आवारापन 2' ने पहले दिन भारत में ग्रॉस 26.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. ये 2007 में रिलीज़ हुई 'आवारापन' के लाइफटाइम कलेक्शन से भी दोगुना है. उस मूवी ने वर्ल्डवाइड 12.18 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन 'आवारापन 2' ने ये आंकड़ा पहले ही दिन पार कर लिया.

रिलीज़ के दूसरे दिन यानी शनिवार को इस सीक्वल ने 40.50 करोड़ रुपए छाप दिए. रविवार को आंकड़े में गिरावट जरूर आई, फिर भी मूवी ने 31.20 करोड़ रुपए कमा लिए. 'आवारापन 2' का अब तक का कलेक्शन कुछ ऐसा रहा है,

Advertisement

पहला दिन (शुक्रवार) - 26.40 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार) - 40.50 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 31.20 करोड़

टोटल: 98.10 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

'आवारापन 2' ने पहले वीकेंड पर भारत में टोटल 98.10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस दौरान फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट से भी 12 करोड़ रुपए कमाए. यानी फर्स्ट वीकेंड पर मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110.10 करोड़ तक जा पहुंचा है. रिपोर्ट्स हैं कि इस मूवी को 45 करोड़ में बनाया गया है. इस तरह इसने अपनी लागत की तुलना में डबल से भी अधिक कमाई कर ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लेगी.

Advertisement

दूसरी तरफ़, सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को बॉक्स ऑफिस पर काफी ढीला रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले दिन भारत में 6.84 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन ये आंकड़ा 16.07 करोड़ तक पहुंचा. मगर तीसरे दिन फिल्म दोबारा सिंगल डिजिट यानी 8.70 करोड़ पर आ गई. इस तरह मूवी ने ओपनिंग वीकेंड पर भारत में 31.61 करोड़ रुपए कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड भी ये नंबर केवल 37.11 करोड़ तक ही पहुंच पाया है. यहां से फिल्म का 100 करोड़ का आंकड़ा छूना भी काफी मुश्किल हो गया है. ‘बंटवारा 1947’ को 120 से 150 करोड़ के बजट पर बनाया गया है. अनुमान है कि ये अब थिएटर्स से अपना बजट नहीं निकाल पाएगी. हालांकि मेकर्स उम्मीद करेंगे कि मूवी को आने वाले दिनों में बेहतर वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिले और इसकी कमाई में उछाल आए.

वीडियो: इमरान हाशमी की आवारापन 2 हुई रिलीज़, कैसा रहा पब्लिक रिएक्शन?

Advertisement