The Lallantop

सेल में ऐप से करनी है खरीदारी? क्रेडिट कार्ड से करेंगे शॉपिंग तो कैशबैक के साथ मिलेगा ये फायदा!

ई-कॉमर्स ऐप या वेबसाइट से खरीदारी करते समय क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको कई फायदे मिल सकते हैं. कैशबैक और ऑफर्स के अलावा क्रेडिट कार्ड आपको कई सारे सेफ्टी फीचर्स भी उपलब्ध करवाता है. डिटेल में जानें सारी डिटेल...

Advertisement
post-main-image
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग पर फायदे ही फायदे हैं

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • देश में फ्रीडम सेल/इंडिपेंडेंस डे सेल के तहत कई ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य प्रोडक्ट्स पर कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
  • कुछ उपभोक्ताओं को ई-कॉमर्स से खरीदे गए प्रोडक्ट्स में उल्लेखित गुणवत्ता और वास्तविक सामग्री के बीच अंतर मिला, जिससे शिकायतें और विवाद उत्पन्न हुए।
  • क्रेडिट कार्ड के सुरक्षा फीचर्स के कारण उपयोगकर्ता ऐसे विवादों में रिफंड के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें 45 से 90 दिन के भीतर राशि ब्लॉक कर दी जाती है।

देश में फ्रीडम सेल/इंडिपेंडेंस डे सेल चल रही है. तमाम ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे प्रोडक्ट पर बेहतरीन ऑफर्स दे रही हैं. डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, कैश ऑन डिलिवरी पर भी डिस्काउंट और कैशबैक है. आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं. लेकिन सबसे अच्छा ऑप्शन क्या रहेगा? क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI या COD सबके अपने फायदे हैं. क्रेडिट कार्ड से भी श़ॉपिंग करना फायदेमंद है. अरे कैशबैक की वजह से नहीं बल्कि अपने सेफ्टी फीचर्स की वजह से. क्रेडिट कार्ड से की गई शॉपिंग आपको ई-कॉमर्स कंपनियों के टॉर्चर से बचा सकती है. बताते हैं कैसे.

Advertisement
गलती तो मानी मगर हर्जाना नहीं दिया

हमारे एक दोस्त ने एक ई-कॉमर्स कंपनी से एक टेबल ऑर्डर किया था. ऐप पर टेबल के बारे में लिखा था कि वो लकड़ी से बनी है लेकिन जब टेबल आई तो पता चला कि उसमें तो सस्ते किस्म के प्लायवुड का इस्तेमाल किया गया है. कस्टमर केयर से बात करने पर ऐप ने गलती तो मान ली मगर प्रोडक्ट वापस लेने से मना कर दिया क्योंकि वो नो-रिटर्न वाला प्रोडक्ट था.

इसके बाद वही कस्टमर केयर और ईमेल वाला ड्रामा. ई-कॉमर्स कंपनी बेकार टेबल के बदले उनको कुछ शॉपिंग पॉइंट ऑफर करके अपना पल्ला झाड़ना चाहती थी, लेकिन हमारे दोस्त ठहरे CA. उनको ई-कॉमर्स कंपनियों के ड्रामे का पूरा अनुभव है. इसलिए उन्होंने क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन घुमा दिया और ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कॉल कनेक्ट नहीं हो रहा या आवाज कम आ रही, TRAI का MyCall app ट्राई कीजिए

आपको लगेगा कि गलत ऑर्डर में क्रेडिट कार्ड कंपनी क्या करेगी. अरे वही जो हम आपको बता रहे थे. क्रेडिट कार्ड कंपनी में आप इस तरीके के फ्रॉड के लिए शिकायत कर सकते हैं. आपको अपनी शिकायत में Goods Not as Describe लिखना होगा. इसके साथ ही आपको ऐप के साथ हुए बातचीत माने मेल या दूसरे कागज-पत्री भी जमा करने होंगे.

क्या ऐसा करने से तुरंत रिफ़ंड मिलेगा

क्रेडिट कार्ड कंपनी आपकी शिकायत पर ऐप से बातचीत करेगी. हालांकि, इस प्रोसेस में 45 से 90 दिन भी लग जाते हैं लेकिन रिफ़ंड आ जाता है. अच्छी बात ये है कि इतने दिनों के लिए उतनी रकम को ब्लॉक कर दिया जाता है. आपको उसका पेमेंट नहीं करना होता है. इसलिए हमारी आपको सलाह होगी कि अगर आप कोई बड़ी रकम का प्रोडक्ट खरीद रहे तो यूपीआई और COD की जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कीजिए.

Advertisement

ई-कॉमर्स ऐप नहीं सुनेगा तो क्रेडिट कार्ड कंपनी आपके काम आएगी.  

वीडियो: UPI Payment पर पैसा देना होगा या नहीं?

Advertisement