The Lallantop

Google Pay में आया AI, नए-पुराने सारी पेमेंट डिटेल मिलेगी एक क्लिक पर, जान लें इसके फीचर्स

Ask Google Pay फिलहाल 10 इंडियन लैंग्वेज को सपोर्ट करता है. आप इससे टेक्स्ट करके या बतियाते हुए माने वॉयस के जरिए सवाल पूछ सकते हैं. इस फीचर का आपको क्या फायदा होगा, जानिए सारी डिटेल.

Advertisement
post-main-image
Google Pay में मिलेगा एआई

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गूगल ने भारत में Google Pay में Gemini AI आधारित Ask Google Pay नामक नया एआई फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को उनके खर्चों का हिसाब रखने और वित्तीय सवालों के जवाब देने में सक्षम करेगा।
  • Google Pay के रोजाना करोड़ों लेन-देन और पेमेंट हिस्ट्री की जटिलताओं के कारण उपयोगकर्ताओं को अपने खर्चों की जानकारी निकालने में समस्या आ रही थी, जिसे दूर करने के लिए यह फीचर विकसित किया गया है।
  • Ask Google Pay के लॉन्च से उपयोगकर्ता अपनी वित्तीय स्थिति बेहतर समझ सकेंगे और यह फीचर 10 भारतीय भाषाओं में सवालों के जवाब देगा, जिससे फाइनेंस प्रबंधन और बेहतर सुझाव मिलेंगे।

अब UPI में भी AI होगा क्योंकि गूगल बाबा ने Google Pay में एआई लगा दिया है. ना-ना, ये पेमेंट खुद से नहीं करेगा बल्कि ये तो आपके खर्चों का हिसाब रखेगा. दरअसल गूगल ने भारत में Ask Google Pay नाम का नया एआई फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर Gemini AI पर काम करता है और यूजर्स को खर्च समझने, सेविंग के तरीके जानने और आसान भाषा में फाइनेंस से जुड़े सवालों के जवाब देने में मदद करेगा. Ask Google Pay को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये आपकी भाषा में पूछे गए सवालों का जवाब देगा.

Advertisement

Ask Google Pay हाल-फिलहाल 10 इंडियन लैंग्वेज को सपोर्ट करता है. आप इससे टेक्स्ट करके या बतियाते हुए माने वॉयस के जरिए सवाल पूछ सकते हैं.

खर्चों का हिसाब रखेगा Google Pay

इंडिया के 32 फीसदी यूपीआई बाजार पर काबिज और दूसरे सबसे बड़े प्लेयर Google Pay का इस्तेमाल रोज करोड़ों लोग लेनदेन के लिए करते हैं. हर छोटे से छोटे पेमेंट के लिए इसका इस्तेमाल हो रहा है. इसके चलते पेमेंट हिस्ट्री में से कोई पुराना डिटेल निकालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में Ask Google Pay आपकी मदद करेगा.

Advertisement

ये आपको बता सकता है कि पिछले महीने आपने सबसे ज्यादा पैसा नंदू भईया की चाय की टपरी पर दिया या फिर किसी क्विक कॉमर्स ऐप पर. एआई की मदद से आप अपने खर्चे की पूरी कुंडली चंद सेकंड में बांच सकते हैं. जाहिर सी बात है कि इससे आपको अपने खर्चे मैनेज करने में मदद मिलेगी. इतना ही नहीं, नया फीचर आपको तमाम तरीके के वित्तीय सुझाव भी दे सकता है. माने आप इससे पूछ सकते हैं कि SIP में निवेश करना ठीक रहेगा या फिर म्यूचल फंड में फंडिंग करना अच्छा होगा. कंपाउंड इंटरेस्ट, क्रेडिट स्कोर और टैक्स जैसे मामलों में भी नया फीचर आपकी मदद कर सकता है. हालांकि, निवेश का फैसला सोच-समझकर अपने विवेक से करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Gmail का पासवर्ड याद करने की टेंशन खत्म, अब सब काम सेल्फी करेगी

Advertisement
SBI के साथ Flex कीजिए

गूगल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर 100 फीसदी डिजिटल क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया है. एसबीआई फ्लेक्स एक पूरी तरह डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जो RuPay नेटवर्क पर चलता है और गूगल पे ऐप के अंदर ही मिलता है. आप QR कोड स्कैन करके UPI की तरह क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकते हैं. ऐप के अंदर ही कार्ड मैनेज करना, खर्च देखना, रिवॉर्ड पाना और बिल को EMI में बदलने के फीचर्स भी आप रख लीजिए.

वीडियो: 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ में खरीदे?

Advertisement