आज के दौर में मोबाइल में दो सिम होना नॉर्मल है. लेकिन दोनों सिम को चलाना अब नॉर्मल नहीं बल्कि खर्चीला हो चला है. ऐसे में अगर आपकी दूसरी सिम सिर्फ ओटीपी के लिए या व्हाट्सऐप के लिए ही इस्तेमाल होती है, तो मामला 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता' वाला हो जाता है. लेकिन आपको दुखी होने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपके लिए खुल जा सिम-सिम टाइप प्लान लाए हैं. ऐसा रिचार्ज प्लान जिससे सिम का महीने का खर्च लगभग फ्री हो जाएगा. इसके साथ में बिना विज्ञापन वाले एंटरटेनमेंट और शॉपिंग का भी प्रबंध हो जाएगा.
जियो के इस प्लान में 30 GB डेटा तो मिलेगा ही, 15 OTT ऐप्स का भी जुगाड़ हो गया
Jio के इस रिचार्ज में 30 GB डेटा मिलेगा. इसके साथ यूट्यूब प्रीमियम और OTT ऐप्स का पिटारा खुल जाएगा. इसमें 15 OTT ऐप्स का जुगाड़ है. इसके साथ में 1,000 live टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलेगा.

दूसरी सिम को एकदम फ्री में चलाने का जुगाड़ आपके तभी काम आएगा, जब वो कनेक्शन जियो का हो. 200 रुपये महीने वाले रिचार्ज में बहुत कुछ मिलेगा मगर जो नहीं मिलेगा पहले वो जान लीजिए. इस प्लान में आउटगोइंग कॉल्स नहीं मिलते. दुखद.
लेकिन 200 के रिचार्ज में 30 GB डेटा मिलेगा. इसके साथ यूट्यूब प्रीमियम और OTT ऐप्स का पिटारा खुल जाएगा. JioHotstar Mobile + Hollywood, Prime Video Mobile Edition, SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi जैसे 15 ऐप्स का जुगाड़ है. इसके साथ में 1,000 live टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलेगा.
ये भी पढ़ें: कॉल कनेक्ट नहीं हो रहा या आवाज कम आ रही, TRAI का MyCall app ट्राई कीजिए
अगर इन ऐप्स को एक तरफ रख भी दिया जाए तो भी यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन अपने आप में फायदे का सौदा है. यूट्यूब पर चलने वाले विज्ञापन चावल में कंकड़ जैसे हैं. एकदम मौके पर स्क्रीन पर विज्ञापन दिखने लगता है. मुआ कुछ सेकंड तो स्किप भी नहीं होता. इससे बचने के लिए अगर प्रीमियम प्लान लिया तो कम से कम 149 रुपये देने होंगे.
ऐसे में 200 रुपये खर्च करके ये प्लान लेना फायदे का सौदा है. इसके साथ ही अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा तो फटाफट और फ्री वाली डिलेवरी का भी जुगाड़ हो जाएगा. वैसे एक चेतावनी भी है. एक बार जो आपने यूट्यूब प्रीमियम चला लिया तो फिर फ्री वाला देखने में मजा नहीं आएगा. समझ लीजिए अपने हिसाब से.
रही बात दूसरी सिम को फ्री में चलाने की तो अगर आपका वाकई कोई यूज नहीं है तो हर तीन महीने में कोई सा भी बेसिक रिचार्ज कर लीजिए. साल में चार रिचार्ज से काम चल जाएगा क्योंकि बिना रिचार्ज के भी सिम 90 दिन वैलिड रहती है फिर वो एयरटेल हो, जियो हो या वोडाफोन आइडिया या बीएसएनएल.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?












