WhatsApp ने भारत में कुछ यूजर्स से उनकी जन्मतिथि बताने के लिए कहना शुरू कर दिया है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म देश में भविष्य में लागू होने वाली Age-verification प्रक्रिया की तैयारी कर रहा है.
WhatsApp पर कम उम्र के यूजर्स के लिए सख्त होंगे नियम? एक नोटिफिकेशन ने हलचल मचा दी
WhatsApp यूज़र्स से उनकी जन्मतिथि (date of birth) जोड़ने के लिए कह रहा है. इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भारत मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कम उम्र के यूज़र्स के लिए सख़्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है. जानिए पूरी बात.

टेक एक्सपर्ट अभिषेक यादव ने ऐप का स्क्रीन शॉट साझा किया है जिसमें WhatsApp यूज़र्स से उनकी जन्मतिथि (date of birth) जोड़ने के लिए कह रहा है. स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ऐप का कहना है कि ऐसा "भारत सरकार के आने वाले नियमों" के कारण किया जा रहा है. इस पोस्ट के बाद ऑनलाइन इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भारत मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कम उम्र के यूज़र्स के लिए सख़्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है. हालांकि, न तो WhatsApp और न ही भारत सरकार ने Age-verification के लिए कोई नया नियम आधिकारिक तौर पर लागू करने की घोषणा की है.

WhatsApp का यूज़र्स से उनकी उम्र पूछना कोई नई बात नहीं है. कंपनी ने अपने ऑफ़िशियल सपोर्ट पेज पर बताया है कि जब यूज़र्स रजिस्टर करते हैं या कुछ खास फ़ीचर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उनसे उनकी उम्र बताने या कन्फ़र्म करने के लिए कहा जा सकता है. ऐप के मुताबिक, उम्र की जानकारी इकट्ठा करने से उसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कानूनी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है. कंपनी का कहना है कि इस जानकारी से वह उम्र के हिसाब से सही अनुभव भी दे पाती है, जिसमें WhatsApp पर कुछ Meta AI फ़ीचर और स्टेटस और चैनल में दिखाए जाने वाले विज्ञापन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: WhatsApp वेबसाइट से भी वीडियो कॉल शुरू, PDF भी झमाझम एडिट होगी
पेज के मुताबिक यूज़र्स की बताई गई उम्र प्लेटफ़ॉर्म पर दूसरे लोगों को दिखाई नहीं देती है. जब कोई यूज़र 18 साल का हो जाता है या अपने देश में बालिग़ होने की उम्र तक पहुंच जाता है, तो उसके अकाउंट को किसी भी दूसरे एडल्ट अकाउंट की तरह ही माना जाता है.
Age-verification के बाद ये होगा?तो क्या भारत भी उन देशों की राह पर चल सकता है जिन्होंने कम उम्र के इंटरनेट यूज़र्स के लिए सख़्त नियम लागू किए हैं. उदाहरण के लिए, ऑस्ट्रेलिया ने एक कानून पास किया है जो 16 साल से कम उम्र के बच्चों को कई बड़े सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म जैसे फ़ेसबुक, इंस्टा, TikTok, Snapchat, X, Reddit और YouTube का इस्तेमाल करने से रोकता है. UK ने कुछ ऑनलाइन सेवाओं के लिए उम्र की पुष्टि के कड़े नियम भी लागू किए हैं.
वीडियो: बिहार में किसान जिंदा मगरमच्छ लेकर थाने पहुंच गया









