भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्र सरकार की एथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी का समर्थन करते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने इस पॉलिसी के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ भारत में इस वक़्त E20 को लेकर बहस चल रही है. भाजपा सांसद का कहना है कि भारत केवल 20 प्रतिशत ही क्रूड ऑयल प्रोड्यूस करता है, बाकी 80 फीसदी उसे इम्पोर्ट करना पड़ता है.
शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा... ? BJP सांसद बहुत 'अंट-शंट' बोल गए
E20 row in India: भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का कहना है कि भारत केवल 20 प्रतिशत ही क्रूड ऑयल प्रोड्यूस करता है, बाकी 80 फीसदी उसे इम्पोर्ट करना पड़ता है. उन्होंने E20 के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश में पेट्रोल है ही नहीं तो कहां से आएगा?

जनार्दन मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद हैं और रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. रीवा से कोलकाता तक की हवाई यात्रा शुरू होने के उपलक्ष्य में ये कार्यक्रम रखा गया था. इसी कार्यक्रम में उन्होंने E20 के आलोचकों की खुलकर आलोचना की.
क्या कहा भाजपा सांसद ने?मंच से सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा,
‘देश में शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं तो आएगा कहां से? जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कह रहे हैं कि एथेनॉल मिलाओ तो आंदोलन हो रहा है. शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? वहां पश्चिम एशिया में जंग छिड़ी हुई है और जहाजों को 18,000 किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है.’
उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि भारत को पेट्रोल का अल्टरनेटिव निकालना पड़ेगा. उन्होंने ब्राज़ील का एग्जाम्पल देते हुए कहा कि वहां तो 100 फीसदी एथेनॉल मिला रहे हैं और गाड़ियां चल भी रही हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि भारत में भी एथेनॉल से गाड़ियां चल सकती हैं. उधर सरकार का तर्क है कि E20 टेस्टिंग के बाद गाड़ियों में जंग लगने या घिसाव का कोई सबूत नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने E20 फ्यूल का ढक्कन खोल दिया, बोले- ‘ये तो पूरी दाल ही काली है’
E20 को लेकर क्या विवाद है?देश में E20 मुद्दा बना हुआ है. कई लोगों का दावा है कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं. दावा है कि गाड़ियों में जंग लगने और घिसाव की शिकायत मिली है. E20 के खिलाफ ऑनलाइन मुहीम चलाई जा रही है. विपक्ष ने भी इस मुद्दे को उठाया है.
राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे एक कार की पेट्रोल टंकी खोलते नज़र आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला नहीं पूरी की पूरी दाल ही काली है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे बड़े स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे.
वीडियो: E20 मार्च PM आवास तक नहीं पहुंचा, केजरीवाल ने PM मोदी और ट्रंप पर क्या आरोप लगाए?









