आपके एंड्रॉयड फोन का एक कमाल धमाल शानदार जबरदस्त जिंदाबाद फीचर 4 सितंबर से बंद होने जा रहा है. 4 सितंबर के बाद जब आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का पावर बटन जोर से दबाएंगे तो वो नहीं होगा जो अभी तलक होता रहा है. 4 सितंबर 2026 से पावर बटन थोड़ी देर तक दबा के रखने पर हुकुम मेरे आका नहीं बोलेगा. दरअसल गूगल 4 सितंबर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस में Google Assistant को बंद (Google Assistant shutting down on Android and Wear OS) कर रहा है. Hey Google कहने पर भी अब Google Assistant की नींद नहीं टूटेगी. दुखद है ना. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.
एंड्रॉयड स्मार्टफोन का सबसे 'जादुई' फीचर 4 सितंबर से बंद, लेकिन फिर मिलेगी AI की ताकत
साल 2016 में लॉन्च हुआ Google Voice Assistant बंद हो रहा है, लेकिन इसके बदले अब आपको एआई की भयंकर ताकत वाला फीचर मिलेगा.

साल 2016 में लॉन्च हुआ Google Voice Assistant बंद हो रहा है लेकिन इसके बदले अब आपको एआई की भयंकर ताकत वाला Gemini मिलेगा. वही Gemini जो शायद आपके बोलने से पहले ही जान जाता है कि आप क्या बोलने वाले हो. थोड़ी अतिशयोक्ति हो गई लेकिन फ्यूचर में ऐसा हो भी सकता है.
Google Assistant का सफरसाल 2016 में गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन में एक हैरान करने वाला फीचर दिया. स्क्रीन पर हे गूगल या ओके गूगल बोलने पर Google Assistant एक्टिव हो जाता था. ये भाई साब बिना फोन उठाए आपके कई काम कर देते थे. जैसे कॉल करना या अलार्म लगाना. बिना हाथ लगाए दूर से ही बोलकर कई काम हो जाते थे. एक साल के बाद गूगल ने इस फीचर को दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए भी ओपन किया. धीरे-धीरे गूगल असिस्टेंट दूसरे डिवाइस जैसे गूगल होम, हेडफोन्स, स्मार्टघड़ी में आ गया.
बोलने को तो ये महज एक वॉयस असिस्टेंट है मगर ये इस बात का पुख्ता सबूत है कि एआई की फील्ड में गूगल दूसरी कंपनियों से सालों आगे था. आजकल के चैट बॉट में लगातार बातचीत की जिस सुविधा को Conversations AI कहते हैं, वो गूगल असिस्टेंट में सालों से आ रही है. हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स भी इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि गूगल के पास चैट बॉट पहले से था, मगर उसने रिलीज नहीं किया था. इस फीचर की काट किसी के पास नहीं है. फिर भले वो सैमसंग का Bixby हो या ऐप्पल का SIRI. सीरी तो अब गूगल के भरोसे ही चलने वाला है, तो और क्या ही कहें. खैर हर सफर अंजाम तक पहुंचता है तो मिलेनियल का पसंदीदा फीचर भी अब गूगल की किसी लैब में आराम करेगा.

ये भी पढ़ें: Google Pay में आया AI, नए-पुराने सारी पेमेंट डिटेल मिलेगी एक क्लिक पर, जान लें इसके फीचर्स
Gen अल्फा वाला Gemini चलेगा अबGemini को 2023 के आखिर में लॉन्च किया गया था और तब से ये सिर्फ स्मार्ट ही हो रहा है. ना इसके सीखने की सीमा है और ना भाषा का बंधन. ये आपसे हिन्दी में बतिया लेगा तो स्पेनिश में गुफ्तगू कर लेगा. इसके कान तो हैं ही मगर आंखें भी हैं. सामने क्या धरा है ये वो बता सकता है. बिना रुके और बिना थके. अलादीन का जिनी हमने फिल्मों में देखा है, मगर ये असल का जिनी है. एक बार इस्तेमाल कीजिए. पता चल जाएगा.
एक टिप: किसी भी चैट बॉट को मतलब चैटजीपीटी से लेकर Gemini को हैलो, हाय, बाय-शाय, शुक्रिया बोलने की जरूरत नहीं. इससे एक्स्ट्रा ऊर्जा खर्च होती है. पानी बर्बाद होता है. इसलिए सीधे पॉइंट पर आकर बातचीत कीजिए.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?









