The Lallantop

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले और चिपसेट जबरदस्त, पर इश्क है तो ही खरीदें

Galaxy S26 Ultra को भारतीय बाजार में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. ये फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल का दाम है. फोन में Qualcomm का 3nm बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा. Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने "Privacy Display" फीचर दिया है.

Advertisement
post-main-image
Galaxy S26 Ultra इंडिया में लॉन्च

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च हो गया है. साउथ कोरियन कंपनी के सबसे असफल इवेंट में इसे लॉन्च किया गया. असफल इसलिए क्योंकि Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही फोन बाजार में आ गया था. पहले यूट्यूबर Sahil Karoul ने इसका वीडियो पोस्ट किया तो फिर रूसी यूट्यूबर Wylsacom ने भी फोन का वीडियो बना दिया. कीमत को छोड़कर सब पहले ही पता चल गया था. खैर अब मुद्दे पर वापस आते हैं. अगर आप सैमसंग के दिवाने हैं तो ही आपको ये फोन लेना चाहिए नहीं तो रहने ही दीजिए. कारण वही जो पहले था. एक बार फिर से बताते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Galaxy S26 Ultra को भारतीय बाजार में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. ये फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल का दाम है. फोन में Qualcomm का 3nm बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा.

Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने "Privacy Display" फीचर दिया है. इस फीचर के ऑन होने से आसपास में खड़े लोग आपके फोन में नहीं झांक पाएंगे. बैंक ओटीपी, पासवर्ड से लेकर दूसरे निजी कामों के दौरान यह फीचर वाकई मददगार साबित होगा. फीचर हार्डवेयर बेस्ड है तो आपको कई सारे कंट्रोल भी मिल जाएंगे. मसलन क्या दिखाना है और क्या छिपा कर रखना है. आप सेटिंग में जाकर सेट कर सकते हैं.

Advertisement

साउथ कोरियन कंपनी के इस लेटेस्ट फ्लैग्शिप में कंपनी ने चार्जिंग स्पीड को बढ़ाया है. यूजर्स को अब 45W की जगह 65W की तार वाली चार्जिंग मिलेगी. 25W वायरलेस चार्जिंग का भी प्रबंध है.

सूचना समाप्त क्योंकि इसके अलावा वही सब है जो Galaxy S25 Ultra, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S23 Ultra में था. वही तीन साल पुरानी 5000mAh बैटरी, वही 200 मेगापिक्सल वाला कैमरा सेटअप. वही पुरानी IP68 रेटिंग. वही पुराना डिजाइन भी. तीनों फोन के साथ अगर S26 Ultra भी रखा हो तो पहचानना मुश्किल है. बैक पैनल पर चार्जिंग मैगनेट भी नहीं है. S-Pen से ब्लूटूथ तो पिछले साल ही हटा दिया था, इस साल उसको डिवाइस में खोंसने समय एंगल का भी ध्यान रखना पड़ेगा. वरना वो सही से फिट ही नहीं होगा.

Advertisement
Galaxy S26 Ultra
Galaxy S26 Ultra कैमरा 

वैसे अगर आपको समझना है कि सैमसंग अपने फोन में को बड़ा अपग्रेड क्यों नहीं देता तो हमने इसके बारे में डिटेल में बताया है. आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं. 

सैमसंग को फोन में अपग्रेड देने से परहेज क्यों है? नए Galaxy S26 Ultra में भी वही सब!

चिपसेट और "Privacy Display" को अलग कर दें तो फोन में कुछ भी नया नहीं है. एंड्रॉयड डिवाइस जहां 6500-7500mAh बैटरी के साथ आने लगे हैं, वहीं सैमसंग अभी भी 5000 पर अटका है. कंपनी यूरोपियन यूनियन के नियमों का हवाला दे सकती है मगर उनका इंडिया और चीन जैसे बड़े मार्केट से क्या लेना-देना. कम से कम इधर तो बड़ी बैटरी देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 10000 mAh बैटरी वाले चीनी स्मार्टफोन से Apple, Samsung और Google का खून क्यों नहीं खौल रहा?

हालांकि डिस्प्ले में सैमसंग का कोई मुकाबला नहीं है. "Privacy Display" के साथ  6.9-inc स्क्रीन मार्केट में उपलब्ध सभी स्मार्टफोन में सबसे अच्छी है. एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड सैमसंग One UI भी सबसे मक्खन है. सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स में उसे कोई नहीं पकड़ सकता लेकिन इतने भर के लिए 1,39,999 रुपये खर्च करना कोई समझदारी नहीं है.

अगर आपको सैमसंग का फ्लैग्शिप ही चलाना है तो Galaxy S25 Ultra बढ़िया डिवाइस है. ऑनलाइन मत लेना क्योंकि वहां महंगा मिलता है. ऑफ़लाइन मार्केट में आराम से 1 लाख का मिल जाएगा. लेकिन आप वो हैं जिनको लेटेस्ट ही चाहिए तो फिर अलग बात.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के पीछे राजनीति?

Advertisement