The Lallantop

अपनी कार से प्यार है तो सर्विस सेंटर पर 5 काम भूलकर भी न करवाएं

कार सर्विस सेंटर हर काम खुद नहीं करते. कई कामों के लिए वो भी थर्ड पार्टी पर डिपेंड होते हैं. ऐसे में अगर आपने ये काम करवाए तो आपको पक्का एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ेगा (things should be avoided at a car dealership or service center).

Advertisement
post-main-image
सर्विस सेंटर पर हर काम करवाना जरूरी नहीं है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कार सर्विस सेंटर हर काम स्वयं नहीं करते, कई कार्यों के लिए वे थर्ड पार्टी सेवाओं पर निर्भर रहते हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च हो सकता है और काम की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।
  • कार मालिकों को सर्विस सेंटर द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सीमाओं और थर्ड पार्टी डिपेंडेंसी को समझना चाहिए ताकि अनावश्यक खर्च और समस्या से बचा जा सके।
  • वर्दी की गई सलाह है कि व्हील बैलेंसिंग, PPF और कार सैनिटाइजेशन जैसे काम भरोसेमंद थर्ड पार्टी अथवा मार्केट से क्वालिटी उत्पादों के माध्यम से करवाएं, जिससे बेहतर परिणाम और लागत बचत होगी।

अपनी कार की टाइम से सर्विस करना अच्छी बात है. कार को आधिकारिक सर्विस सेंटर से सर्विस करवाना भी अच्छी बात है. लेकिन कार का हर काम सर्विस सेंटर से करवाना गलती हो सकती है (things to avoid at car service center) है. कार सर्विस सेंटर हर काम खुद नहीं करते. कई कामों के लिए वो भी थर्ड पार्टी पर डिपेंड होते हैं. ऐसे में अगर आपने ये काम करवाए तो आपको पक्का एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ेगा. चांस ये भी है कि पैसे खर्च करने के बाद भी काम ढंग से नहीं हो. आपको 'बे-कार' में परेशान होना पड़े. इसलिए तुस्सी अपनी कार का ब्रेक लगाओ और जान लो क्या नहीं करवाना है.

Advertisement
व्हील बैलेंसिंग और अलाइनमेंट

सर्विस सेंटर इसका कम से कम 1500 से 2000 चार्ज करेगा और उसके बाद भी टायर खोलकर इसका काम करने वाली शॉप पर भेज देगा. इतना ही नहीं कार के चक्कों की दिशा सही हुई या नहीं, इसका पता आपको सर्विस सेंटर से निकलने के बाद ही चलेगा. इसलिए ये काम कहीं बाहर टायर शॉप पर करवा लीजिए. आंखों के सामने काम होगा और पैसे भी आधे लगेंगे. निजी अनुभव से बता रहे.

Wheel Alignment
व्हील बैलेंसिंग और अलाइनमेंट बाहर से करवाना सस्ता पड़ता है 
Paint Protection Film (PPF)

ये तो भाई साब वैसे भी पैसे को पेंट मारना है, माने बर्बाद करना है. अगर आपकी गाड़ी लगातार कड़ी धूप और बारिश में खड़ी रहती है, बोले तो पार्किंग है ही नहीं, तब इसका कोई मतलब है. नहीं तो कार कंपनियों का पेंट इतना तगड़ा होता है कि सालों-साल चलता है. अब जो आपके पैसों में काई लग रही तो फिर एकदम टॉप क्वालिटी वाला वो भी किसी अच्छी एजेंसी से लगवाइए. सर्विस सेंटर आपको इसका कम रेट बताएगा, लेकिन साथ में क्वालिटी का कोई प्रोटेक्शन नहीं देगा. कुछ महीनों बाद इसके चिपरे निकलने लगेंगे. ये पन्नी अपने साथ आपकी गाड़ी का पेंट भी उखाड़ लाएगी. इसलिए PPF करवाना है तो बढ़िया क्वालिटी वाला, गारंटी वाला और अपनी आंखों के सामने होने वाला ही सही है.

Advertisement
ppf
Paint Protection Film तभी लगवाना चाहिए जब वाकई में जरूरत हो 
Car Sanitization

आजकल कई सर्विस सेंटर पर पानी बचाने के लिए ड्राई वॉश किया जाता है. ठीक बात है, अगर बहे पानी को फिर से इस्तेमाल करने का कोई प्रबंध नहीं तो यही ठीक है. सर्विस सेंटर की आम शिकायत यही है कि वो गाड़ी ढंग से साफ नहीं करते. ऐसे में कार को अंदर से साफ करना उनके बस की बात नहीं. मार्केट में कई स्प्रे मिलते हैं जिनसे चंद मिनटों में गाड़ी अंदर से साफ हो जाती है और खाने या दूसरी चीजों की बदबू निकल जाती है. अगर कोई बड़ी समस्या है माने बदबू जा ही नहीं रही तो फिर किसी क्लीनिंग एक्सपर्ट के पास जाइए.

ये भी पढ़ें: इन एक्सेसरीज से कार को 'चार चांद' लगेंगे, लेकिन कानूनी पचड़ों में फंसेंगे, जान का खतरा होगा

ऐसे ही Rat Protection Spray के साथ होता है. 1500 से 2000 सर्विस सेंटर पर खर्च करने से अच्छा मार्केट से 500 में स्प्रे खरीदो और गाड़ी का बोनट खोलकर चारों तरफ मार दो. बस ध्यान रखना कि इंजन गर्म नहीं हो. Wiper Blades बदलना कुछ मिनट का काम है. चाहे खुद कर लो या स्पेयर पार्ट्स वाले भईया से बदलवा लो. बेकार में सर्विस सेंटर पर ये काम करवाकर अपना पैसा और टेम खराब मत करो.   

Advertisement

वीडियो: उबर कैब में बैठे, तो आपका वीडियो रिकॉर्ड होगा, जानिए Record My Trip फीचर क्या है?

Advertisement