RBI आपके डिजिटल पेमेंट को और सेफ बनाने के लिए किलर काम करने जा रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन पेमेंट की सेफ्टी को और बेहतर करने के लिए ‘Kill Switch’ सिस्टम (RBI proposes a ‘Kill Switch’ feature) का प्रपोजल दिया है. इस फीचर के आने से ऑनलाइन पेमेंट को भी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माफिक ‘switch on/off’ की सुविधा मिल जाएगी, जिसका इस्तेमाल वो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय भुगतान के लिए करते हैं. आरबीआई के इस इस कदम से ऑनलाइन धोखाधड़ी में और कमी आने की उम्मीद है. राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के अनुसार, 2025 में लगभग 28 लाख डिजिटल भुगतानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए, जिनकी कुल राशि 22,931 करोड़ रुपये थी.
ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगा 'Kill Switch', RBI ने आपके लिए बड़ा जुगाड़ निकाल लिया
RBI proposes Kill Switch feature: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन पेमेंट की सेफ्टी को और बेहतर करने के लिए ‘Kill Switch’ सिस्टम का प्रपोजल दिया है. यह फीचर ऑनलाइन पेमेंट पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माफिक काम करेगा.


‘Kill Switch’ फीचर की मदद से ग्राहक मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के माध्यम से अपने ऑनलाइन बैंकिंग खातों को तुरंत लॉक कर सकते हैं, जिससे फंड ट्रांसफर, डिजिटल बैंकिंग और भुगतान सेवाएं बंद हो जाती हैं. बैंक द्वारा पहचान सत्यापन के बाद ही इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा सकता है.
ऑनलाइन पेमेंट के लिए लॉकडाउन मोडआपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सिंगापुर में ये सुविधा पहले से चालू है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने प्रस्ताव दिया कि ग्राहकों को एक ही बार में खाते से सभी डिजिटल भुगतान लेनदेन को निष्क्रिय करने की सुविधा ('किल स्विच') प्रदान की जा सकती है. आरबीआई ने कहा कि अकाउंट स्तर पर 'किल स्विच' को इनेबल करने से खाताधारक द्वारा पहले से ऑन सारे कंट्रोल अपने आप ही रद्द हो जाएंगे.
हमारे डेबिट और क्रेडिट कार्ड में इस प्रकार की सुविधा होती है जिसमें ग्राहक बैंक के ऐप से लेनदेन को बंद कर सकता है या लेनदेन पर लिमिट लगा सकता है. आरबीआई इसी तरीके को ऑनलाइन पेमेंट के लिए लाना चाहता है.
“किल-स्विच चालू हो जाने के बाद, डिजिटल भुगतान को फिर से स्टार्ट करने के लिए प्रोसेस के साथ वेरीफिकेशन की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए ग्राहक ऐप और वेबसाइट जैसे डिजिटल माध्यमों से या बैंक शाखा में जा सकता है. हालांकि, कुछ प्रकार के लेनदेन, जैसे कि ईएमआई और सब्सक्रिप्शन पेमेंट को 'किल स्विच' से बाहर रखा जाएगा.
वैसे अभी यह तय नहीं है कि 'किल स्विच' को ग्राहकों को ऑप्शन के तौर पर या अनिवार्य तरीके से दिया जाएगा. ऑनलाइन पेमेंट की सेफ्टी के लिए ये आरबीआई का दूसरा प्रपोजल है. इसके पहले 10,000 रुपये से ज्यादा के UPI लेनदेन को एक घंटे तक रोकने का प्रस्ताव भी दिया गया है.
वीडियो: मशहूर सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन






















