अगर आपके पास Jio 4G फीचर फोन है तो आप खुश हो लीजिए. अगर आपके पास Lava, itel और Nokia का कोई भी 4G फीचर डिवाइस है तो आप भी खुश (Jio 4G feature phone plans are now available for Lava, itel & Nokia 4G) हो जाओ. क्यों क्या हुआ. कोई नया रिचार्ज प्लान आया क्या? कोई स्कीम आई क्या? नहीं, बल्कि 1234 हो गया है. 1 बोले तो जियो और 234 मतलब लावा, आइटेल और नोकिया. दरअसल Jio 4G फीचर फोन वाला प्लान अब सिर्फ उसके डिवाइस पर नहीं, बल्कि इन तीन अन्य कंपनियों के डिवाइस पर भी चलेगा. TRAI के आदेश के बाद जियो ने इस प्लान को बाकी डिवाइस के लिए ओपन किया है.
Jio का ये प्लान अब Lava, itel और Nokia में भी चलेगा, 123 रुपये में महीने भर का इंतजाम
Jio 4G फीचर फोन वाला प्लान अब सिर्फ उसके डिवाइस पर नहीं, बल्कि Lava, itel और Nokia के डिवाइस पर भी चलेगा. TRAI के कहने के बाद जियो ने इस प्लान को बाकी डिवाइस के लिए ओपन किया है.


Jio का मोबाइल नंबर चलाना है और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना है तो उसके पास 123 रुपये का एक प्लान है. 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में रोज 0.5GB डेटा मिलता है. 300 एसएमएस के साथ अनलिमेटेड कॉल्स का भी प्रबंध है. पॉकेट फ़्रेंडली इस प्लान के साथ बस एक दिक्कत है कि ये जियो के Jio 4G फीचर फोन में ही चलता है. वैसे इस फीचर फोन में भी यूपीआई के लिए Jio Pay और मनोरंजन के लिए Jio Cinema मिलता है.
अब यही 123 वाला प्लान लावा, आइटेल और नोकिया के फीचर फोन्स में भी चलेगा. यह कदम TRAI के उस निर्देश के तुरंत बाद आया है जिसमें कहा गया है कि टैरिफ प्लान को चुनिंदा डिवाइस तक सीमित न रखा जाए. फीचर फोन यूजर्स के लिए यह एक बड़ी जीत है. माने जो आपको 123 वाल प्लान जियो के फोन में नहीं चलाना तो कोई और डिवाइस में कूदी मार लीजिए.
ये भी पढ़ें: iPhone को टाइम ट्रैवल कराकर स्टोरेज खाली मत करना, फिर माथा पीटते रह जाओगे
जो आपके पास इन तीन कंपनियों के फीचर फोन हैं और आपको एक किफायती प्लान चाहिए तो 123 कर लीजिए. सेकंड मोबाइल रखने वालों के लिए भी ये एक बेहतर चॉइस है.
वैसे बात जियो की हो रही है तो कंपनी ने एक 200 रुपये वाला OTT Pass भी लॉन्च किया है. कंपनी इस पास के साथ 28 दिन के लिए 15 स्ट्रीमिंग ऐप्स, 30 जीबी डेटा और अनलिमेटेड 5G दे रही है. इस पास के साथ यूजर्स को YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition और JioHotstar Mobile + Hollywood का एक्सेस मिलेगा. ये पास आपको अपने रेगुलर मोबाइल रिचार्ज से अलग लेना होगा.
वीडियो: खर्चा-पानी: एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्स्प्रेस कितनी फ्लाइट्स रद्द करने वाले हैं?





















