The Lallantop

फ़रवरी के पहले हफ्ते में पोको और रियलमी के बढ़िया फ़ोन लॉन्च हो रहे

पोको M3 से लेकर रियलमी X7 प्रो तक!

Advertisement
post-main-image
फ़रवरी में लॉन्च होने वाले फ़ोन की लिस्ट देख लीजिए.
भारत में फ़रवरी में लॉन्च होने के लिए बहुत सारे स्मार्टफ़ोन लाइन लगाए बैठे हैं. कुछ को टिकट मिल गया है, मतलब कि लॉन्च डेट आ गई है और कुछ अभी भी इंतज़ार में हैं. अगर आप नया मोबाइल फ़ोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सा रुक जाना चाहिए. क्योंकि फ़रवरी के पहले ही हफ्ते में चार स्मार्टफ़ोन आएंगे जिनमें से तीन काफ़ी बढ़िया मालूम पड़ रहे हैं. इन स्मार्टफ़ोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ स्पेक्स और फीचर्स की भी जानकारी सामने आ गई है. तो चलिए देखते हैं कि फ़रवरी में हमें क्या-क्या दिखने वाला है. itel A47: 1 फ़रवरी Itel
Itel A47 के स्पेक्स 1 फ़रवरी को दिखाए जाएंगे.

आइटेल 1 फ़रवरी को itel A47 स्मार्टफ़ोन इंडिया में लॉन्च करेगा. कंपनी ने फ़ोन का डिजाइन दिखाया है मगर स्पेक्स के बारे में कुछ खास नहीं बताया है. उम्मीद है कि ये डिवाइस भी itel A48 की ही तरह एंड्रॉयड GO ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला एक एंट्री लेवल फ़ोन होगा. जहां तक कीमत की बात है, तो ये शायद 6000-6500 रुपए के आस पास होगा. ये ऐमज़ॉन पर बिकेगा. Poco M3: 2 फ़रवरी पोको के Poco M2 और Poco C3 स्मार्टफ़ोन की बिक्री ने कंपनी को इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन स्मार्टफ़ोन ब्रांड बना दिया है. 2 फ़रवरी को दोपहर 12 बजे पोको एक नया स्मार्टफ़ोन Poco M3 इंडिया में उतरेगा. ये डिवाइस कुछ महीने इंडिया के बाहर लॉन्च हो चुका है इसलिए इसके स्पेक्स खुले हुए हैं. डिवाइस के रिव्यू के हिसाब से ये एक पैसा वसूल डिवाइस है.
अमेरिका में Poco M3 का 4GB+64GB मॉडल $149 का है जो लगभग 11,000 रुपए बनते हैं. इंडिया में भी ये इसी कीमत के आस पास मिलना चाहिए. Poco M3 के स्पेक्स में शामिल हैं-- 6.53-इंच Full HD+ डिस्प्ले, क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 4GB रैम, 48MP + 2MP + 2MP बैक कैमरा सेटअप, 8MP फ्रन्ट कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग. ये फ्लिपकार्ट पर बिकेगा. Samsung Galaxy M02: 2 फ़रवरी Galaxym02
सैमसंग गैलक्सी M02 ऐमज़ॉन पर बिकेगा.

2 फ़रवरी को सैमसंग भी एक बजट डिवाइस लॉन्च कर रहा है-- Galaxy M02. ये स्मार्टफ़ोन पिछले साल के गैलक्सी M01 का अनुगामी होगा. इसका लॉन्च ईवेंट दोपहर 1 बजे होगा और ये ऐमज़ॉन पर मिलेगा. इसकी कीमत के बारे में इतना पता है कि ये 6,000 रुपए से लेकर 7,000 रुपए के बीच में मिलेगा. कंपनी ने फ़ोन के स्पेक्स के बारे में काफ़ी कुछ बता दिया है. इसमें 6.5-इंच की HD+ Infinity-V डिस्प्ले होगी, बैक पर 13MP का ड्यूअल कैमरा सेटअप होगा और ये 5000mAh की बैटरी से लैस होगा. खबरों के मुताबिक, इस फ़ोन में क़्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर लगा होगा और सामने एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा होगा. Realme X7: 4 फ़रवरी Realme X7 Phone (1)
रियलमी X7 की बैक पर तीन कैमरा हैं.

मीडियाटेक के डाइमेंसिटी सीरीज प्रोसेसर से लैस रियलमी दो फ़ोन 4 फ़रवरी को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च ईवेंट दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा जहां Realme X7 और Realme X7 Pro फ़ोन उतारे जाएंगे. रियलमी X7 में MediaTek Dimensity 800U 5G प्रोसेसर लगा होगा जो 7nm प्रोसेस पर बना हुआ चिप है. फ़ोन के बाक़ी स्पेक्स में शामिल हैं-- 6.55-इंच Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 64MP + 8MP (अल्ट्रावाइड) + 2MP (मैक्रो) ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप, 4300mAh बैटरी और 50W की फ़ास्ट चार्जिंग. Realme X7 Pro: 4 फ़रवरी Realme X7 Pro 1
रियलमी X7 प्रो की बैक पर चार कैमरा हैं.

रियलमी X7 प्रो एक फ्लैगशिप लेवल का फ़ोन होगा जिसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 1000+ 5G प्रोसेसर लगा होगा. स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर की तरह ये चिप भी 7nm प्रोसेस पर बना हुआ है. स्टैन्डर्ड मॉडल के मुकाबले में प्रो मॉडल में एक कैमरा सेन्सर ज्यादा है, बैटरी ज्यादा है और चार्जिंग स्पीड भी ज्यादा है. इसके स्पेक्स में शामिल है-- 120Hz की 6.55-इंच Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 64MP (Sony IMX686) + 8MP (अल्ट्रावाइड) + 2MP (मैक्रो) + 2MP (डेप्थ) क्वाड बैक कैमरा सेटअप, 32MP फ्रन्ट कैमरा, 4500mAh बैटरी और 65W की फ़ास्ट चार्जिंग.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement