The Lallantop

iPhone 50 डिग्री तक गर्म हो जा रहा... ये बातें जान लीजिए तो बर्फ से ठंडा नहीं करना पड़ेगा

iPhone चार्ज करते समय उसका गर्म होना कोई नई बात नहीं. कंपनी भी मानती है और इसे फिक्स करने के उपाय भी बताती है. लेकिन तब क्या हो जब फोन घर के अंदर एसी में रखा हो मगर तापमान बढ़ जाए. चार्जिंग होल्ड पर चली जाए. फोन पर बर्फ का पैकेट रखना पड़े.

Advertisement
post-main-image
आईफोन की चार्जिंग और तापमान बढ़ने का एक और केस

iPhone सब अच्छा है मगर बात-बात पर उसकी गर्म होने की आदत नहीं सुधर-सुधर रही. अरे, बात-बात की जगह चार्ज-चार्ज पढ़ लीजिए. पिछले कुछ सालों में आईफोन्स बहुत इवॉल्व हुए हैं मगर चार्जिंग के समय उनका गर्म होना सही नहीं हुआ. कई बार तो बैक पैनल (iPhone Overheating Problem While Charging) इतना गर्म हो जाता है कि आइस पैक रखकर ठंडा करना पड़ता है. थोड़ा ज्यादा हो गया क्या? नहीं इस बार नहीं क्योंकि ऐसा वाकई में हुआ है. एक यूजर के आईफोन 17 प्रो का बैक पैनल इतना गर्म हुआ कि उनको बर्फ का पैकेट उसके ऊपर रखना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि ये एक सांकेतिक बात हुई मगर इसके बाद टेक एक्सपर्ट फिर से आईफोन की इस समस्या को लेकर बात करने लगे. ऐप्पल से गुहार लगाने लगे कि भईया इस दिक्कत को ठीक करो. ज्यादा गर्म होना कोई अच्छी बात नहीं.

ऐप्पल तुमसे ना हो पाएगा

अब हुआ ये कि चिराग बरजात्या नाम के यूजर ने अपने आईफोन के तापमान बढ़ने और फिर चार्जिंग के होल्ड पर चले जाने का पोस्ट शेयर किया. बता दें कि आईफोन में ऐसी व्यवस्था है कि अगर फोन का तापमान बढ़ जाता है तो फोन बंद हो जाता है और चार्जिंग भी होल्ड हो जाती है. काम का फीचर है स्पेशली जब आईफोन गाड़ी के डैशबोर्ड पर रखा होता है. मगर यहां एक पेंच ढीला था. फोन तो घर में था और वो भी एसी में.

Advertisement
Chirag Barjatya
Chirag Barjatya

यहां इसी फीचर ने काम बिगाड़ दिया. चार्जिंग में आईफोन का तापमान इतना बढ़ गया कि वो खुद ब खुद होल्ड पर चली गई. अब ये कोई रहस्य तो है नहीं कि आईफोन चार्जिंग के दौरान कुछ ज्यादा गर्म होते हैं. हालांकि चार्जिंग के दौरान किसी भी स्मार्टफोन का गर्म होना एकदम नॉर्मल है मगर आईफोन का बैक पैनल कई बार इतना गर्म हो जाता है कि छूने पर साफ पता चलता है.

चिराग के पोस्ट पर टेक एक्सपर्ट पार्थ ने अपने आईफोन का फोटो शेयर किया जिसमें फोन का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया था. ये तब हो रहा जब आईफोन में फास्ट चार्जिंग नहीं होती है. इसके बाद ऐप्पल से इस समस्या को ठीक करने की बात होने लगी. अब ऐप्पल जब इसे ठीक करेगा तब की तब देखी जाएगी. हम आपको वो बताते जो बताने के लिए इतनी कथा सुनाई.

Advertisement
Parth Monish Kohli
Parth Monish Kohli
आपसे हो जाएगा

गर्मी का मौसम है तो अपने आईफोन के तापमान का ख्याल रखिए. फोन को गाड़ी के डैश बोर्ड और सीट पर डारेक्ट सन लाइट में मत रखिए. भरी गर्मी में बाइक का सकूटर में लगाकर मैप भी मत चलाइए. चार्जिंग हमेशा किसी अच्छी कंपनी की केबल और चार्जर से कीजिए. ऐप्पल का चार्जर या केबल जरूरी नहीं, बस अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए. अब जो इतना करने पर भी आईफोन गर्म होकर बंद ओ जाए तो आप थोड़ा ठंड रखिए. बैक कवर निकाल दीजिए और फोन को भी ठंडे में रख दीजिए. काम बन जाएगा.    

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: नेताओं के कारों का काफिला लेकर चलने का ट्रेंड कब शुरू हुआ?

Advertisement