The Lallantop

पेट्रोल-डीजल के बाद अब मोबाइल रिचार्ज भी रुलाएगा, टैरिफ प्लान हो सकते हैं महंगे

Petrol Diesel Price Hike: दरअसल पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से टेलिकॉम कंपनियों का tower opex अपने आप ही बढ़ जाएगा. tower opex मतलब मोबाइल टावर तो चलाने का खर्चा. एक मोबाइल टावर को ऑपरेट करने के कुल खर्च का 40 फीसदी बिजली और फ्यूल में जाता है.

Advertisement
post-main-image
पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का असर मोबाइल रिचार्ज पर भी पड़ सकता है

पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज यानी 15 मई 2026 से बढ़ गई हैं. केंद्र सरकार ने पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये और डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है. जाहिर सी बात है कि इसके बाद चारों तरफ महंगाई बढ़ेगी. आपके ट्रेवल प्लान तो सबसे पहले इसकी चपेट में आएंगे क्योंकि टैक्सी से लेकर बसों का किराया बढ़ जाएगा. लेकिन आपको जानकर झटका लगेगा कि इसकी वजह से मोबाइल रिचार्ज के दाम भी बढ़ सकते हैं. Jio, Aitrtel और Vodafone Idea जल्द मोबाइल रिचार्ज का दाम बढ़ा सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से टेलिकॉम कंपनियों का tower opex अपने आप ही बढ़ जाएगा. tower opex मतलब मोबाइल टावर चलाने का खर्चा. टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक जून के महीने से ही मोबाइल रिचार्ज के दाम 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एक मोबाइल टावर को ऑपरेट करने के कुल खर्च का 40 फीसदी बिजली और फ्यूल में जाता है.

Advertisement

5G टावरों को चलाने में तो एक्स्ट्रा एनर्जी लगती है और डीजल भी ज्यादा जलता है. इसलिए दूरसंचार कंपनियों के लिए इनका प्रबंधन करना भी महंगा हो जाएगा. डीजल महंगा होने का मतलब दूरसंचार कंपनियों के लिए मोबाइल टावर चलाने की लागत बढ़ जाएगी. बड़े पैमाने पर काम करने वाली दूरसंचार कंपनियों को बढ़ी हुई कीमत की वजह से हर साल सिर्फ डीजल के लिए ही सैकड़ों करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आपके लिए पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन लेने का वक्त आ गया है?

जाहिर सी बात है कि टेलिकॉम कंपनियों को इसकी भरपाई के लिए प्रीपेड रिचार्ज का चार्ज बढ़ाना होगा. मोबाइल रिचार्ज के दाम बढ़ने की बात तो बहुत समय से हो रही है. जनवरी में ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी Jefferies ने मोबाइल रिचार्ज 20 फीसदी तक महंगा होने का अनुमान लगाया था. उसके कुछ हफ्तों पहले Morgan Stanley ने भी रिचार्ज के दाम बढ़ने के बारे में बताया था.  बताते चलें कि इंडिया में मोबाइल रिचार्ज के दाम पिछली बार जुलाई 2024 में बढ़े थे जब Reliance Jio और Airtel ने मोबाइल टैरिफ को 20 फीसदी तक बढ़ा दिया था.

Advertisement

वीडियो: काला कोट पहनकर हाईकोर्ट पहुंची Mamata Banerjee, बार काउंसिल ने दागे ये सवाल?

Advertisement