The Lallantop

AC Cooling Hacks: प्रचंड गर्मी में ये है एसी चलाने का सही तरीका, बिल की टेंशन होगी छूमंतर

AC Cooling Hacks: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त प्रचंड गर्मी का प्रकोप है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रात भर एसी चलाते हैं, लेकिन बिल की टेंशन भी लेते हैं. आपके लिए काम की खबर है.

Advertisement
post-main-image
गर्मी के दिनों में रात भर जमकर चलाएं एसी और बिल की टेंशन भी जाएंगे भूल, सही तरीका जान लें (Aaj Tak)

इन दिनों पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी चल रही है और इससे राहत पाने के लिए एयर-कंडीशनर (AC) ही ज्यादातर लोगों का सहारा है. आज से कुछ साल पहले तक एसी मिडिल क्लास लोगों के लिए लग्जरी था. लगातार गर्म होते शहरों में आज यह जरूरत बन गया है. हालांकि, एसी चलाने के साथ ही घर का बजट भी एक चिंता बनी रहती है. एसी की वजह से आने वाला बिल बहुत से परिवारों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. अगर आप भी एयर-कंडीशनर चलाते हैं, लेकिन इसके बिल से परेशान हैं, तो आपके लिए कुछ काम के टिप्स हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रात भर घर के दो कमरों में एसी चलाना मजबूरी है, तो कुछ लोग बिल की टेंशन में बीच-बीच में उठकर स्विच ऑफ करते हैं. कुछ लोग टाइमर सेट करके रखते हैं. इसके बावजूद भी कभी गर्मी परेशान करती है तो कभी तगड़ा बिल बजट हिला देता है. अब इन सारी परेशानियों को टाटा-बाय कर दें और ये काम के टिप्स फॉलो करें.

AC Cooling Hacks: एसी चलाने का ये है सही तरीका

- एसी चलाने को लेकर बहुत सारे कनफ्यूजन रहते हैं. कुछ लोग 16 या 18 पर कमरा ठंडा करके उसे बंद कर देते हैं, लेकिन फिर कुछ ही देर में वापस गर्मी परेशान करने लगती है.

Advertisement

- रात भर एसी चलाकर सुकून की नींद सोना चाहते हैं, तो सोते समय एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना सबसे बेहतर माना जाता है. इसके साथ अगर सीलिंग फैन लो स्पीड पर चलाते रहें तो कमरा ठंडा रहता है.

- बजट के लिहाज से भी एसी 24 से 27 डिग्री के बीच चलाना सही माना जाता है और इससे बिल भी काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं. ज्यादातर एसी कंपनियां भी मानती हैं कि अगर एसी के साथ कम स्पीड पर पंखा चलाया जाए तो ठंडी हवा पूरे कमरे में फैलती है और बिल भी ज्यादा नहीं आता है.

AC Cooling Tips: कौन से मोड पर एसी चलाना होगा ठीक?

एसी कौन से मोड पर चलाया जाना चाहिए? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब आसानी से मिल सकता है. हालांकि, फिर भी हर गर्मी में हम इसे खूब गूगल करते हैं या फिर एआई से पूछते हैं. बारिश के बाद मौसम में नमी और उमस होने लगती है. ऐसे मौसम में ड्राई मोड पर एसी चलाना सही होता है.

Advertisement

ड्राई मोड पर कंप्रेसर भी लगातार काम नहीं करता है और इस वजह से बिजली की खपत भी कम होती है. खास तौर पर ऐसे इलाके जहां मौसम में नमी ज्यादा रहती है, वहां एसी ड्राई मोड में चलाना अच्छा माना जाता है.

वीडियो: 'लव इंडिया, लव मोदी जी...' अमेरिकी एम्बसी के इवेंट में ट्रंप ने कॉल कर पीएम मोदी से क्या कहा?

Advertisement