The Lallantop

बैटिंग फॉर्म पाने के लिए सूर्यकुमार यादव युगांडा के खिलाफ T20 खेलेंगे!

युगांडा की टीम मुंबई में चार वनडे और 4 T20 मैच खेलेगी. मैच T20 मुंबई लीग की चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ होंगे.

Advertisement
post-main-image
सूर्या 30 मई को होने वाले T20 मैच में युगांडा के खिलाफ ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सूर्यकुमार यादव IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद युगांडा के खिलाफ 30 मई को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से T20 मैच खेलने वाले हैं।
  • IPL में कम रन बनाने के कारण सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में जगह और प्रदर्शन को लेकर आलोचना बढ़ी, जिसके बाद उन्होंने फॉर्म सुधारने का विकल्प चुना है।
  • युगांडा के मुंबई दौरे और MCA के साथ पांच साल के MOU के तहत सूर्यकुमार यादव को खेलने से टीम को अनुभव मिलेगा और उनके फॉर्म में सुधार की संभावना बढ़ेगी।

भारत की T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) IPL 2026 में फ्लॉप रहे. उनका बल्ला उस तरह नहीं चला, जैसा उनके फैन्स उम्मीद कर रहे थे. जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है. टीम इंडिया में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी का तोड़ अब सूर्या ने ढूंढ निकाला है. बैटिंग फॉर्म पाने के लिए सूर्यकुमार यादव अब युगांडा के खिलाफ T20 मैच खेलने वाले हैं.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या 30 मई को होने वाले T20 मैच में युगांडा के खिलाफ ‘ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं. ट्रायम्फ नाइट्स और युगांडा के बीच 30 मई को होने वाला यह मुकाबला यहां बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित MCA मैदान पर खेला जा सकता है.

आपको बता दें कि युगांडा की टीम मुंबई के दौरे पर आएगी. उन्हें चार वनडे और 4 T20 मैच खेलने हैं. T20 फॉर्मेट के ये मैच T20 मुंबई लीग की चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ खेले जा रहे हैं. T20 मुंबई लीग की शुरुआत एक जून से होगी.

Advertisement
MCA ने दी जानकारी

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के सचिव उन्मेश खानविलकर ने बताया कि क्रिकेट युगांडा के साथ पांच साल के MOU पर साइन किया गया है. सूर्यकुमार यादव को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

वह टीम का हिस्सा हैं इसलिए उनके खेलने की पूरी संभावना है. वह भारतीय कप्तान हैं और जब भी वह किसी भी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो इससे टीम का मनोबल बढ़ता है. साथ ही यह क्रिकेट का एक बेहतरीन अनुभव भी साबित होगा.

IPL में फ्लॉप प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ MI के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने 60 रन बनाए थे. पूरे सीजन बल्ले से रन न निकलने को लेकर उन्होंने कहा,

Advertisement

मैंने पूरे सीजन काफी मेहनत की है. मैंने साल की शुरुआत से पहले ही मेहनत शुरू कर दी थी. न्यूजीलैंड सीरीज में मैं प्लेयर ऑफ द सीरीज रहा. मेरे हिसाब से मेरा वर्ल्ड कप भी अच्छा रहा. इसके बाद IPL आया, जहां रन नहीं आए. लेकिन मैंने मेहनत करना बंद नहीं किया.

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 20.76 की औसत से 270 रन बनाए. IPL के बाद अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी. इस सीरीज में T20 मैच नहीं होंगे. ऐसे में सूर्यकुमार की वापसी में अभी समय है.

वीडियो: ट्रैविस हेड की पत्नी ने विराट पर क्या आरोप लगाए? सोशल मीडिया पर लोग क्या लिख रहे?

Advertisement