Abhimanyu Singh को Amitabh Bachchan की Aks से Debut के बाद काम क्यों नहीं मिला? Don 3 विवाद में FWICE द्वारा Ban के बाद Ranveer Singh ने क्या कहा? Farhan Akhtar को Aamir Khan की Lala Amarnath वाली फिल्म में किस तरह का रोल ऑफर किया गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
"अमिताभ बच्चन की फिल्म से डेब्यू के बाद फिल्में तो दूर, सीरियल तक नहीं मिले"
अभिमन्यु सिंह ने कहा- "फिल्म फ्लॉप हो जाए, तो चाहे जितनी अच्छी एक्टिंग की हो, कोई फर्क नहीं पड़ता."


# रणवीर सिंह पर लगा बैन, अब फिल्में नहीं कर पाएंगे?
रणवीर सिंह और फ़रहान अख़्तर के बीच 'डॉन 3' विवाद ने कल 25 मई को बड़ा मोड़ लिया. फ़रहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज़ (FWICE) में भी इसकी शिकायत की थी. जिसके मुताबिक शूट शुरू होने से ऐन पहले रणवीर ने 'डॉन 3' छोड़ दी. इससे उन्हें काफ़ी नुकसान हुआ. इसे नॉन प्रोफेशनल रवैया बताते हुए फेडरेशन ने रणवीर पर बैन लगा दिया है. फेडरेशन चाहती है कि जब तक रणवीर और फ़रहान फेडरेशन के साथ बैठ कर मामला सुलझ नहीं लेते, रणवीर को कोई काम न दे. बैन के बाद रणवीर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी. हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में उनके प्रवक्ता ने कहा-
"डॉन 3 को लेकर जो भी बातें सामने आईं, उन पर रणवीर ने जानबूझ कर चुप्पी बनाए रखी. उनका मानना है कि प्रोफेशनल मामलों और निजी समीकरणों को हमेशा गरिमा और समझदारी से संभाला जाना चाहिए. ऐसे मौकों पर उन्होंने हमेशा ही संयम और विनय को चुना है. और आगे भी वो इसी तरह काम करेंगे."
# 'बैकरूम्स पोस्टपोन', अब 12 जून को आएगी
एक्टर चिवेटेल एजियोफो और रीनेट रिन्सवे स्टारर 'बैकरूम्स' पोस्टपोन हो गई है. पहले ये भारत में 29 मई को रिलीज़ होने वाली थी. मगर अब ये 12 जून को आएगी. मेकर्स ने ख़ुद ये घोषणा की. ये सस्पेंस थ्रिलर है. इसे 20 साल के केन पार्सन्स ने डायरेक्ट किया है.
# "अमिताभ के साथ डेब्यू के बाद सीरियल तक नहीं मिले"
अभिमन्यु सिंह वो एक्टर हैं जिन्होंने 'गुलाल', 'रक्तचरित्र' और 'रामलीला' जैसी मल्टी स्टारर फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. उन्होंने अमिताभ बच्चन स्टारर 'अक्स' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. इसके बावजूद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला. इस बारे में हिंदी रश से चर्चा में उन्होंने कहा, "अक्स बुरी तरह फ्लॉप हो गई. लोगों को लगा था अमिताभ के साथ डेब्यू के बाद फिल्म ऑफर्स की लाइन लग जाएगी. मगर फिल्में तो क्या, टीवी सीरियल भी नहीं मिले. फिल्म फ्लॉप हो जाए, तो चाहे जितनी अच्छी एक्टिंग की हो, कोई फर्क नहीं पड़ता." अभी अभिमन्यु की वेब सीरीज़ 'इंस्पेक्टर अविनाश सीज़न 2' प्रीमियर हुई है. वो 13 अगस्त को आ रही सनी देओल स्टारर 'लाहौर 1947' में भी नज़र आएंगे.
# आमिर की फिल्म में पाकिस्तानी क्रिकेटर बनेंगे फ़रहान
आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर जो स्पोर्ट्स फिल्म बनाने वाले हैं, उसमें फ़रहान अख़्तर के कैरेक्टर की डिटेल्स सामने आई हैं. मिड-डे के मुताबिक फ़रहान इस फिल्म में पाकिस्तानी क्रिकेटर का किरदार निभाएंगे. वो क्रिकेटर जो उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान रहे लाला अमरनाथ का जिगरी था. मगर विभाजन के बाद वो पाकिस्तान में रह गया. रिपोर्ट के मुताबिक आशुतोष ने फ़रहान को इस रोल के लिए अप्रोच किया है. फ़रहान को भी कहानी पसंद आई है. मगर उन्होंने अब तक पेपर वर्क नहीं किया है.
# "मिर्ज़ापुर: द मूवी में हर कैरेक्टर पहले से ज्यादा इंटेंस है"
एक्टर अली फ़ज़ल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'मिर्ज़ापुर: द मूवी', इसमें अपने किरदार और फिल्म के स्केल के बारे में बात की. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,
"इस फिल्म में हम सिर्फ आगे की कहानी नहीं कहेंगे, बल्कि इस यूनिवर्स को और बड़ा बनाएंगे. बड़ी स्क्रीन पर कैरेक्टर्स का मैग्निट्यूड भी बड़ा चाहिए होता है. इसलिए गुड्डू पंडित फिल्म में पहले से ज्यादा इंटेंस नज़र आएगा. हर किरदार का इंटेंसिटी ग्राफ फिल्म में ऊपर दिखेगा."
ये फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# सीनियर एक्टर रमाकांत दायमा का निधन
अब एक दु:खद ख़बर. सीनियर एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. वो पिछले कुछ समय से बीमार थे. उनकी को-एक्टर शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया अपनी पोस्ट में ये जानकारी दी. हालांकि, अब तक परिजन की तरफ़ से बोई बयान नहीं आया है. रमाकांत दायमा ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया. 'चक दे! इंडिया', 'फ़र्ज़ी', 'स्कैम 1992', 'राम सेतु' और 'ब्रदर्स' जैसी फिल्मों में भी वो नज़र आए. 67 वर्ष की उम्र में आज सुबह उनका निधन हो गया.
वीडियो: गुलाल, ब्लैक फ्राइडे, में काम कर चुके सवी सिद्धू चौकीदार की जॉब कर रहे हैं


















