क्या आप PhonePe Wallet इस्तेमाल करते हैं. आप कहोगे ये क्या होता है क्योंकि आमतौर पर हम और आप इसका इस्तेमाल (Phonepe will charge 100 for inactive wallets) नहीं करते हैं. हालांकि PhonePe का इस्तेमाल देश के करोड़ों लोग UPI पेमेंट के लिए जरूर करते हैं. लेकिन-लेकिन-लेकिन आप Wallet का इस्तेमाल नहीं करते होंगे, फिर भी आपको 100 रुपये का चार्ज हर तीन महीने में देना पड़ेगा क्योंकि आपका वालेट 12 महीने से इनएक्टिव पड़ा हुआ है. कई सारे यूजर्स को इसके लिए मैसेज भी आने स्टार्ट हो गए हैं. ये पूरा मामला क्या है और आप अपने 100 रुपये कैसे बचाएंगे.
PhonePe बना वसूली भाई, या तो ये सर्विस चालू करो या 100 रुपये पेनाल्टी भरो
PhonePe के कई सारे यूजर्स को इसके लिए मैसेज भी आने स्टार्ट हो गए हैं. ये पूरा मामला क्या है और आप अपने 100 रुपये कैसे बचाएंगे.


देश के UPI मार्केट का सबसे बड़ा खिलाड़ी और 46.5 फीसदी हिस्सा रखने वाला PhonePe वसूली भाई बना हुआ है. कई सारे यूजर्स को मैसेज करके बताया जा रहा है कि आपका वालेट 12 महीने से इनएक्टिव है. जल्दी से इसे एक्टिव करो वरना 100 रुपये की फीस देने को तैयार रहो. दरअसल PhonePe Wallet ऐप की एक सर्विस है जो डाउनलोड के साथ नत्थी होकर आती है.

अगर आप चाहें तो इसे रिचार्ज करके इसमें पैसा रख सकते हैं और उसका इस्तेमाल तमाम तरीके के भुगतान के लिए कर सकते हैं. वालेट का बस एक फायदा है कि ये ऑफ़लाइन भी चल जाता है. माने अगर किसी वजह से आपके बैंक का नेटवर्क वर्क नहीं कर रहा और आप सीधे बैंक अकाउंट से भुगतान नहीं कर पा रहे तो वालेट काम आ सकता है. लेकिन हकीकत यही है कि आम तौर पर वालेट का इस्तेमाल कोई करता नहीं, क्योंकि अगर PhonePe नहीं चल रहा तो Google Pay चलेगा और Google Pay नहीं चल रहा तो कोई दूसरा ऐप चल जाएगा. माने वालेट का कोई खास काम है नहीं.
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड की लाखों की उधारी चुक जाएगी और पैसा मिलेगा अलग से... इस जाल में कई फंसे-लुटे

एक बात जान लीजिए कि PhonePe कानूनी तौर पर आपसे चार्ज कर सकता है. अरे भईया वही नियम शर्तों वाला खेल. जब आपने पहली बार लॉगिन किया तभी सारी शर्तें मान ली थीं. माने ये बेईमानी तो नहीं लेकिन जबरदस्ती जरूर है. अब जो आपको वालेट को हमेशा के लिए इनएक्टिव करना है तो ऐप में जाकर full KYC करनी होगी. अब चाहो तो केवाईसी कर लो या फिर वालेट रिचार्ज. वालेट के चालू रहने और बंद रहने से UPI सर्विस पर कोई असर नहीं होगा.
PhonePe ऐसा कर क्यों रहा है. भैया बैलेंस शीट को दमदार बनाने के लिए. कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है. ऐसे में अगर 70 करोड़ रजिस्टर यूजर्स से 100 रुपये मिले तो कितने हुए. अगर 35 करोड़ से भी मिले तो कितने हुए. सोशल मीडिया पर PhonePe को लोग खूब खरी-खोटी सुना रहे. अगर इसके बाद कंपनी ने इस फीस को वापस लिया या कोई बयान दिया तो हम आपको वो भी बता देंगे.
वीडियो: सलमान खान स्टारर SVC63 का ऑफिशियल टाइटल लॉक?















