The Lallantop

रौशन आनंद धरने पर बैठे, कहा- 'मुझे मार दो या खान सर के खिलाफ FIR करो'

Gyan Bindu Coaching के निदेशक Roshan Anand पटना में पुलिस थाने के बाहर धरना दे रहे हैं. उनकी मांग है कि Khan Sir पर FIR दर्ज की जाए.

Advertisement
post-main-image
रौशन आनंद ने खान सर पर एफआईआर की मांग की है (PHOTO-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पटना के ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रौशन आनंद कदमकुआं थाने के बाहर धरना देकर खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
  • रौशन आनंद की एफआईआर दर्ज न होने के कारण वे पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही उनके भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा रही है।
  • परिजनों ने प्रिंस यादव की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है और सरकार से रौशन आनंद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा है।

पटना के ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रौशन आनंद धरने पर बैठ गए हैं. रौशन आनंद पटना के कदमकुआं थाने के बाहर धरना दे रहे हैं. उनकी मांग है कि खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. रौशन आनंद का आरोप है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कई घंटों के बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई. रौशन आनंद ने कहा कि 'मुझे मार दो या खान सर के खिलाफ FIR दर्ज करो.' रौशन आनंद के सपोर्ट में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स भी पहुंचे. उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. स्टूडेंट्स ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रौशन के भाई की मौत

दूसरी तरफ, एक और मामला है जो सुर्खियों में बना हुआ है. रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं. परिजनों का कहना है कि अब उन्हें रौशन की सुरक्षा को लेकर चिंता है. रौशन आनंद के चाचा मनोज यादव ने सरकार से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. चाचा मनोज यादव ने कहा कि प्रिंस की मौत के बाद रौशन ही परिवार का सहारा हैं. उन्होंने कहा कि लोग रौशन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार रौशन आनंद की सुरक्षा का बंदोबस्त करे.

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार पहले भी सुरक्षा की मांग कर चुका था, लेकिन सरकार की ओर से पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई. मनोज यादव ने आजतक को बताया कि जेल से जमानत मिलने के बाद पटना से सहरसा तक के सफर में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘रौशन आनंद के भाई की हत्या खान सर ने कराई’, तेज प्रताप यादव ने बहुत बड़ी बात बोल दी

सीबीआई जांच की मांग

प्रिंस यादव की मौत के बाद उनके परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है. उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. परिवार ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच के जरिए सच्चाई सामने आएगी और न्याय मिलेगा. 

वीडियो: खान सर को पटना कोर्ट से राहत, Roshan Anand के समर्थकों ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement