The Lallantop

कमजोर और लीक पासवर्ड की चिंता दूर, अब आपके किए बिना ही पूरा पासवर्ड बदल जाएगा

Apple का नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 कमजोर पासवर्ड पहचान (Apple Passwords app) लेगा और फिर वेबसाइट पर जाकर उसे खुद ही बदल देगा. ऐसा होगा एजेन्टिक एआई की मदद से.

Advertisement
post-main-image
Apple Passwords app कमजोर पासवर्ड खुद बदल देगा

मान लीजिए आपका Gmail का पासवर्ड कमजोर है. मेरा नहीं है, अगर आप ऐसा कहते हैं तो वाह क्या बात है सर जी. वैसे ज्यादातर यूजर्स के जीमेल से लेकर दूसरे पासवर्ड कमजोर ही होते हैं भले खुद गूगल आकर बताता है कि ये पासवर्ड कमजोर है या लीक हो चुका है. चलिए अब सोचकर देखिए कि कोई ऐप ये पता कर ले कि आपका पासवर्ड कमजोर है और उसके बाद खुद जाकर उस वेबसाइट पर लॉगिन करके उस पासवर्ड को बदलकर एक मजबूत पासवर्ड बनाकर उसे सेव भी कर दे तो, उसे क्या कहेंगे. जादू,नहीं ऐप्पल का मैजिक

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ऐप्पल का नया पासवर्ड ऐप

ऊपर जो हमने कहा वो एकदम जादू जैसा लगेगा मगर ऐप्पल ऐसा कर सकता है. ऐप्पल का नया पासवर्ड ऐप आपके ईमेल और वेबसाइट के कमजोर और लीक पासवर्ड को पहचान सकता है. वैसे ये तो वो पहले भी करता था और आपको बताता भी था, मगर हम कहां ध्यान देते थे. आलस कि कौन वेबसाइट पर जाए और फिर नया पासवर्ड बनाए और फिर मजबूत पासवर्ड बनाकर याद भी रखे.

ऐप्पल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 में आपके आलस को आलस बनाए रखने का पूरा प्रबंध है. ऐप कमजोर पासवर्ड पहचान लेगा और फिर वेबसाइट पर जाकर उसे खुद ही बदल देगा. ऐसा होगा एजेन्टिक एआई की मदद से. वही एजेन्टिक एआई जो आजकल कई सारे सिस्टम का हिस्सा है. 007 के जैसे ये एजेंट भी एकदम सतर्क है.

Advertisement
undefined

बस तो फिर इंतजार कीजिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम का, जो आपको सितंबर के आखिर तक मिल जाएगा. वैसे ये एकलौता अच्छा फीचर नहीं है बल्कि ऐप्पल टू ऐप्पल फाइल ट्रांसफर भी भयंकर फास्ट होने वाला है. अजी वही जिसे AirDrop कहते हैं. iOS 26 में जहां 3.5 GB का वीडियो भेजने में 2 मिनट 11 सेकंड लगते हैं, वहीं iOS 27 में ये काम महज 41 सेकंड में हो जाएगा. पूरे 69 फीसदी फास्ट.

undefined

Advertisement

बात करें iOS 27 के सबसे बड़े फीचर की, तो सर जी (Siri और Gemini) के कॉम्बो से बना नया Siri AI वाकई में जबरदस्त है. कई सारे काम खुद से और कई काम आपके कहने से कर सकता है. बस ऐप्पल इसको सिस्टम में उपलब्ध करवा दे. समझ ही गए होंगे आप क्योंकि किसी विद्वान ने कहा कि Never. Ever. Buy a tech product based on the promise of future software updates. माने कभी कोई प्रोडक्ट फ्यूचर में मिलने वाले अपडेट के वादे पर मत लेना. 

वीडियो: गौतम गंभीर लेंगे वनडे का पूरा कंट्रोल, रोहित-कोहली का क्या होगा?

Advertisement