The Lallantop

Android 17 में ऐप्स का बबल और फोन ट्रैकिंग जैसे धांसू फीचर्स, जानिए ये सब आपको कब मिलेगा

Android 17 का सबसे बड़ा फीचर है, ऐप्स का बबल (Bubbles). इसकी मदद से आप अपने पसंद के ऐप को स्क्रीन पर गुब्बारे की शक्ल में रख सकते हैं. यहां आपको एक सेफ़्टी फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने फोन को खोया हुआ मार्क कर पाएंगे.

Advertisement
post-main-image
एंड्रॉयड 17 आ गया

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एंड्रॉयड 17 नया ऑपरेटिंग सिस्टम गूगल ने पेश किया है, जो फिलहाल गूगल पिक्सल डिवाइसेज पर उपलब्ध है और आने वाले महीनों में अन्य कंपनियों के डिवाइसेज पर आता रहेगा।
  • एंड्रॉयड 17 के लॉन्च के पीछे सॉफ्टवेयर अपडेट की धीरे-धीरे रिलीज होने वाली प्रक्रिया और मल्टीटास्किंग फीचर्स जैसे ऐप्स बबल शामिल हैं, जो यूजर अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
  • इस अपडेट के बाद यूजर्स अपने फोन को खो जाने पर लॉस्ट मोड में डाल सकेंगे, जिससे गूगल वालेट कार्ड्स हटेंगे और फोन की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण ज़रूरी होगा।

Android का नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 आ गया है. कहां, कब, किसके पास? मेरे पास तो नहीं आया. आपके सारे सवाल सही हैं क्योंकि एंड्रॉयड में सॉफ्टवेयर अपडेट का मामला थोड़ा हल्लु-हल्लु होता है. लेकिन जो आपके पास गूगल पिक्सल डिवाइस है तो आप अभी के अभी नए सॉफ्टवेयर का मजा ले सकते हैं. आने वाले कुछ महीनों में बाकी कंपनियां भी अपने-अपने वादे के मुताबिक नया ऑपरेटिंग सिस्टम आपके पास भेज देंगी. ये जब होगा, तब होगा. आप अभी के अभी ये जान लीजिए कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम से आपको क्या मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फुग्गे का फव्वारा फूटेगा

एंड्रॉयड 17 का सबसे बड़ा फीचर है, ऐप्स का बबल. इसकी मदद से आप अपने पसंद के ऐप को स्क्रीन पर गुब्बारे की शक्ल में रख सकते हैं. ऐसा करने से आपको एक साथ दो ऐप इस्तेमाल करते समय स्क्रीन पर आजू-बाजू या ऊपर-नीचे नहीं करना होगा. माने जो आप स्क्रीन पर इंस्टाग्राम चला रहे और साथ में आपको व्हाट्सऐप पर बतियाना भी है तो आप व्हाट्सऐप को पॉपअप के जैसे स्क्रीन पर रख सकते हैं. माने मामला फोल्ड फोन जैसे हो जाएगा, जहां एक साथ दो ऐप बड़ी स्क्रीन पर चलाए जा सकते हैं.

android 17
Android 17
Screen Reactions भी मिलेगा

ये वाला फीचर इंस्टा और शॉर्ट्स बनाने वालों के खूब काम आने वाला है. मान लीजिए आपको किसी ऐप या वेबसाइट पर किसी प्रोडक्ट के बारे में अपनी राय देनी है तो आप उस ऐप को ओपन करके अपना चेहरा दिखाते हुए रिएक्शन दे सकते हैं. फीचर इसके लिए आपके फोन के फ्रन्ट कैमरे का इस्तेमाल करेगा. उदाहरण के लिए किसी प्लेटफॉर्म की ये ड्रेस कैसी लग रही, आप खुद बता सकते हो.

Advertisement
undefined

खोया तो खोया मगर कुछ नहीं खोया

एंड्रॉयड 17 में आपको एक सेफ़्टी फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने फोन को खोया हुआ मार्क कर पाएंगे. माने फोन चोरी होने या गुम हो जाने पर आप अपने गूगल अकाउंट की मदद से उसे Lost मार्क कर सकते हैं. इसके बाद सिस्टम सबसे पहले तो आपके गूगल वालेट से पेमेंट कार्ड्स को हटा देगा और फिर उसकी लोकेशन मिलने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेज देगा. इतना ही नहीं, अगर फोन किसी के हाथ लगा तो वो ओपन नहीं होगा भले उसके पास पासवर्ड हो. पासवर्ड के साथ आपके अंगूठे के निशान यानी फिंगरप्रिंट या फेस की जरूरत पड़ेगी.

android 17
Android 17

इसके साथ कई छोटे-छोटे अपडेट्स और भी हैं जो हम अपने पिक्सल में डाउनलोड करके आपको बताते रहेंगे.

Advertisement

वीडियो: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का बजट 5000 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंचा?

Advertisement