The Lallantop

सुबह 6 बजे आया मेल, गई 30 हजार लोगों की नौकरी, लैपटॉप किया ब्लॉक, इस कंपनी ने हद कर दी

Oracle ने इतनी भयंकर छंटनी (oracle lays off 6am email) उस वक्त में की है जब पिछली तिमाही में उसकी आय 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये रही है, जो पिछले 15 साल में उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है. इसके बावजूद कंपनी हर 5 में से 1 व्यक्ति को पिंक स्लिप थमा रही है. इस लेवल की छटनी से इंडिया, अमेरिका सहित कई और देशों के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रभावित होने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
Oracle में भयंकर छंटनी

ओरेकल (Oracle) में काम करने वाले 20 से 30 हजार लोगों के लिए मंगलवार 31 मार्च की सुबह बेहद बुरी खबर (oracle lays off 6am email) लेकर आई. अमेरिकन टेक्नॉलजी कंपनी ने सिर्फ एक ईमेल भेजकर हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को नौकरी से निकाल दिया जिसमें इंडिया से 12000 लोग शामिल हैं. “Oracle Leadership” की तरफ से आए मेल में बस इतना कहा गया कि तत्काल प्रभाव से उनकी पोजीशन को खत्म कर दिया गया है. इसके तुरंत बाद ही उनके लैपटॉप का एक्सेस भी ब्लॉक हो गया. कोई नोटिस नहीं, कोई HR बातचीत नहीं, कोई मैनेजर का फोन नहीं. बस एक मेल.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Oracle ने इतनी भयंकर छंटनी उस वक्त में की है जब पिछली तिमाही में उसका रेवेन्यू 17.2 बिलियन डॉलर रहा जो पिछले 15 साल में सबसे अच्छा है. इसके बावजूद कंपनी हर 5 से 1 व्यक्ति को पिंक स्लिप थमा रही है.

90 हजार करोड़ बचा लिए

20 से 30 हजार लोगों को निकालने का मतलब है कंपनी 8 से 10 बिलियन डॉलर का कैश फ़्लो बचाने वाली है. कंपनी ने तो आधिकारिक तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा है, मगर सोशल मीडिया पर कई लोग लिख रहे हैं कि उनके साथ काम करने वालों को सुबह के 6 बजे मेल भेजकर कंपनी से निकाल दिया गया.

Advertisement

IndiaNewGen नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा,

अभी-अभी मेरे एक दोस्त का फोन आया जो (ओरेकल में) सीनियर मैनेजर है. 20 में से 6 सदस्यों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है. कई टीमों में लगभग 50 फीसदी लोगों के साथ ये हुआ है. कुल छंटनी लगभग 20 फीसदी है.

IndiaNewGen
IndiaNewGen

20 से 30 हजार लोगों को निकालने का मतलब कंपनी ने अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स से 18 फीसदी लोगों को पिंक स्लिप थमा दी है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि टेक कंपनी में अभी तलक 162000 लोग काम करते थे.

Advertisement

रेडिट पर एक यूजर ने आपबीती साझा की. उसने लिखा,

मुझे सुबह 5 बजे एक ईमेल मिला, 20 साल से अधिक की सेवा के लिए धन्यवाद, बहुत बढ़िया.

एक और पीड़ित ने अपनी परेशानी बयान करते हुए लिखा,

मुझे भी नौकरी से निकाल दिया गया. ठीक सुबह 6 बजे, अगले महीने मेरे चार साल पूरे होने वाले थे.

कंपनी ने तो कुछ नहीं कहा है मगर खबरों के मुताबिक इस लेवल की छंटनी से इंडिया, अमेरिका सहित कई और देशों के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रभावित होने वाले हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया से 12 हजार लोग अपनी नौकरी गवां बैठे हैं. इसमें से ज्यादातर लोग कंपनी के क्लाउड सिस्टम में काम करते थे.

ओरेकल में छंटनी का यह ताजा दौर ऐसे समय में आया है जब कंपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटरों में भारी निवेश कर रही है. आने वाले पांच सालों में कंपनी ने OpenAI के साथ डेटा सेंटर बनाने के लिए 156 बिलियन डॉलर की डील की है. इसी डील के चलते उसके फाउंडर Larry Ellison सितंबर 2025 में दुनिया के सबसे अमीर शख़्स बन गए थे. उस समय कंपनी के स्टॉक की कीमत 346 डॉलर तक चली गई थी. हालांकि आज की तारीख में इसका मूल्य 146 डॉलर है और लैरी की संपत्ति भी 393 बिलियन डॉलर से गिरकर 192 बिलियन डॉलर हो गई है.

AI उसे बनाने वालों की ही नौकरियां लील रहा है. 

वीडियो: देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

Advertisement