The Lallantop

ऐप्पल का 3 लाख का फोन 3 घंटे में दरकने लगा, खरीदने वाले परेशान

iPhone Duo के ग्राहकों का कहना है कि इस्तेमाल करने के कुछ ही देर बाद इसका फोल्डेबल डिस्प्ले टूट गया. ग्राहकों ने बताया कि फोन को खोलते समय एक चटर-पटर (crunching) की आवाज आई, जिसके बाद बीच की क्रीज के साथ एक बड़ी दरार बन गई. कुछ यूजर्स को स्क्रीन के दाईं ओर सफेद पैच या अन्य डिस्प्ले खराबी का भी सामना करना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
ऐप्पल का पहला फोल्ड फोन iPhone Duo दरक रहा है (Courtesy: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऐप्पल ने iPhone Duo के फोल्डेबल डिस्प्ले में दरार आने की समस्या को स्वीकार किया है और प्रभावित यूजर्स को AppleCare सहायता से रिप्लेसमेंट लेने का निर्देश दिया है।
  • iPhone Duo की स्क्रीन में दरार की समस्या ब्लूमबर्ग और NBC जैसे कई यूजर्स की शिकायतों के बाद सामने आई है, जिसने फोल्डेबल फोन के हिंज हिस्से के टूटने को कारण बताया गया है।
  • इस समस्या के आने के बाद ऐप्पल ने सीमित यूनिट्स में खराबी होने की बात कही है और प्रभावित ग्राहकों को फोन खोलने के दौरान सावधानी बरतने और रिप्लेसमेंट के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

जब भी कोई नया Apple प्रोडक्ट लॉन्च होता है तो उसमें खामियां निकलना नई बात नहीं है. हालांकि, ऐप्पल कभी इनको स्वीकार्य नहीं करता और हल्लु से इनको ठीक भी कर देता है. लेकिन 3 लाख से स्टार्ट होने वाले और 4.5 लाख तक जाने वाले iPhone Duo के मामले में टेक दिग्गज ने अलग रुख अपनाया है. कंपनी मान रही है उसका पहला मुड़ने वाला बोले तो फोल्ड फोन दरक रहा है. ये कब हुआ, कैसे हुआ. एकदम हुआ है. ब्लूमबर्ग से लेकर NBC जैसे संस्थानों ने कई यूजर्स की शिकायतों को रिपोर्ट किया है.

Advertisement

ग्राहकों का कहना है कि इस्तेमाल करने के कुछ ही घंटों या दिनों के भीतर इसका फोल्डेबल डिस्प्ले टूट गया. ग्राहकों ने बताया कि फोन को खोलते समय एक चटर-पटर (crunching) की आवाज आई, जिसके बाद बीच की क्रीज के साथ एक बड़ी दरार बन गई. कुछ यूजर्स को स्क्रीन के दाईं ओर सफेद पैच या अन्य डिस्प्ले खराबी का भी सामना करना पड़ा.

HingeGate कहने का टाइम आ गया क्या?

ऐप्पल ने शुक्रवार 23 अक्टूबर से iPhone Duo की सेल स्टार्ट की तभी से कई यूजर इसकी स्क्रीन के दरकने, खराब होने की बात कह रहे थे. कुछ यूजर्स को तो बॉक्स ओपन करते ही ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. लेकिन सोशल मीडिया एक एक वर्ग इसे एआई से बने वीडियो बता रहा था. लेकिन अब जो ऐप्पल ने खुद मान लिया है कि कंपनी के सालों में सबसे बड़े नए उत्पादों में से एक में दिक्कत प्रो मैक्स है.

Advertisement

NBC की Joanna Stern की एक्स पोस्ट के मुताबिक,

कुछ आईफोन डुओ (iPhone Duo) यूनिट्स की अंदरूनी स्क्रीन में दरार आने या टूटने के मामले पर ऐप्पल का बयान आया है.

हमें कुछ आईफोन डुओ यूनिट्स की अंदरूनी डिस्प्ले से जुड़ी एक समस्या के बारे में पता है. अगर यूजर्स को अपने आईफोन डुओ की डिस्प्ले में कोई दिक्कत आती है, तो उन्हें रिप्लेसमेंट के लिए AppleCare से संपर्क करना चाहिए.

ऐप्पल की ओर से कुछ और बातें:

➡️ यह समस्या बहुत कम यूनिट्स में देखने को मिल रही है. 
➡️ ऐसा लगता है कि डिवाइस का इस्तेमाल शुरू करने के कुछ ही समय बाद यह खराबी सामने आ जाती है.

joanna stern
NBC की Joanna Stern की एक्स पोस्ट
ग्राहकों का क्या कहना है?

वेंचर कैपिटलिस्ट जोनाथन किंग को भी ऐसा ही अनुभव हुआ. उन्होंने बताया कि सोमवार को अपना डिवाइस खोलते समय उन्हें एक चटकने जैसी आवाज सुनाई दी. किंग ने कहा, "मेरा इरादा आज अपने डुओ के अनुभव की पॉजिटिव पोस्ट करने का था, जब तक कि यह मेरे साथ नहीं हो गया." उन्होंने आगे कहा कि छोटा बाहरी डिस्प्ले तो ठीक से काम कर रहा है, लेकिन अंदरूनी स्क्रीन अब उपयोग के लायक नहीं है. डिवाइस को ऐसा लगता है जैसे वे अंदरूनी स्क्रीन को छू रहे हैं, जबकि वे ऐसा नहीं कर रहे थे.

Advertisement
mark iphone duo
ऐप्पल प्रोडक्ट पर नजर रखने वाले ब्लूमबर्ग के Mark Gurman का एक्स पोस्ट 

चेन्नई (भारत) के एक ऐप्पल ग्राहक विष्णु राजकुमार ने कहा कि उन्होंने भी डुओ समस्या का अनुभव किया. उन्होंने कहा, "मैं अपने ऐप्स सेट कर रहा था और यह देखना चाहता था कि बड़ी अंदरूनी स्क्रीन पर आउटलुक कैसे काम करता है." उन्होंने कहा कि जब उन्होंने स्क्रीन खोलने की कोशिश की तो उन्हें एक असामान्य कसाव मिला और थोड़ा अधिक दबाव डालने पर स्क्रीन टूटने लगी.हालांकि राजकुमार ने अधिकृत रीसेलर के जरिए एक रिप्लेसमेंट डिवाइस ढूंढ लिया और कहा कि पिछले 24 घंटों में नए मॉडल में कोई समस्या नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: iPhone चोरी करने वाले अपने बाल नोच लेंगे, Apple ने डिवाइस ही ऐसा बनाया है

डुओ दरक क्यों रहा है?

स्मार्टफोन सहित दूसरे प्रोडक्ट के कल-पुर्जों को अलग-अलग करके उनका तिया-पांचा बताने वाले रिपेयर प्लेटफॉर्म iFixit का मानना है कि यह समस्या डिस्प्ले पैनल की अपनी समस्या के बजाय हिंज (hinge) के एक हिस्से के फेल होने और स्क्रीन को क्रैक करने के कारण है. माने डिस्प्ले में नहीं उसके कब्जे में दिक्कत है. वैसे सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics), जिसने फोल्डेबल की असल शुरुआत की थी, उसको भी भी 2019 में अपने पहले गैलेक्सी फोल्ड के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ा था.

ऐप्पल के लिए क्या कहें. डुओ बनाते ही डंडे पड़े.

वीडियो: Apple का पहला Foldable iPhone Duo आते ही Out of Stock, भारत में इतनी डिमांड क्यों?

Advertisement