क्या है? कैसे खेलते हैं? इसके बारे में हम आपको पहले बता चुके हैं.
"Wordle" की अपनी खासियत है, लेकिन वर्ड पज़ल और शब्द गेस करने का यह अकेला गेम भी नहीं है. गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से लेकर इंटरनेट पर ऐसे गेम्स की भरमार है. हमने भी ऐसे कुछ गेम्स खेले और लेकर आ गए आपके लिए. आपको लगेगा कि जब “Wordle” है तो फिर क्यों दूसरे गेम्स के बारे में बता रहे हैं हम? तो बात ऐसी है कि गेम भले शानदार हो लेकिन उसकी अपनी सीमाएं हैं, इसलिए दूसरे गेम्स पर भी नजर डालना बनता है. Wordament अब गेम के बारे में बात करनी हो और माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ा कुछ मिल जाए तो क्या ही कहने. Wordment को डेवलप किया है टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने. ये गेम एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है. Wordment को सिंगल और मल्टी प्लेयर दोनों तरीके से खेल सकते हैं. रियल टाइम में हजारों प्लेयर्स के साथ इस गेम को खेला जा सकता है. गेम के अंदर सैकड़ों पज़ल हैं जिनको सॉल्व करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है. आप डेली चैलेंज ले सकते हैं या पूरे महीने खेलकर बैज भी जीत सकते हैं. अलग-अलग लेवल तो गेम में है ही, साथ में Xbox लाइव का भी सपोर्ट है. Wordment को मुफ़्त में भी खेला जा सकता है. वैसे आपके पास प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन का भी विकल्प है.

Wordment
Scrabble® GO वर्ड गेम खेलने वाले इस गेम से परिचित होंगे. गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर 4 से ऊपर की रैंक मिली हुई है Scrabble® GO को. वर्ड गेम के कई फीचर जैसे ऑफिशियल स्क्रैबल बोर्ड, कस्टम वर्ड टाइल, स्क्रैबल डिक्शनरी इस गेम में आपको मिलेगी. अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ इस गेम को खेला जा सकता है. अपने फ्रेंड को चैलेंज दीजिए या गेम खेलते-खेलते चैट बॉक्स में इमोजी भेजिए. गेम खेलने के लिए चार मोड डुएलस, वर्ड ड्रॉप, टंबलर और रश भी आपको मिल जाएंगे. Scrabble® GO में स्क्रैबल लीग भी खेली जा सकती है और इसकी तैयारी के लिए प्रैक्टिस मोड भी है. स्टेटस ट्रैक करने से लेकर लेवल अप करने के फीचर्स तो मौजूद हैं ही.

Scrabble® Go
Wordscapes रोज दस मिनट इस गेम को खेल कर अपने दिमाग को शार्प किया जा सकता है. वर्ड खोजिए या फिर बदलिए जैसा आपका मन करे. गेम खेलते समय स्क्रीन का बैकग्राउंड आखों को सुकून देता है उसको बोनस समझ लीजिए. जैसे-जैसे लेवल अप होता जाएगा बैकग्राउंड और खूबसूरत होता जाएगा. इस गेम में आपको दिमाग लगाने के लिए 6000 से ज्यादा क्रॉसवर्ड पज़ल मौजूद हैं. Wordscapes भी एंड्रॉयड और iOS प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है.

Wordscapes
Hangman यदि आप ओल्ड स्कूल हैं तो ये गेम आपके लिए है. ओल्ड स्कूल से मतलब गेम के इंटेरफेस से है जिसमें पेन और पेपर पर गेम खेलने जैसा मजा मिलता है. गेम भले पेन और पेपर वाला फ़ील देता हो लेकिन हर उम्र के लोग खेल सकते हैं. बच्चों को नए वर्ड सीखना हो या किसी बड़े को अपनी भाषा पर पकड़ देखनी हो, Hangman सबके काम का है. वर्ड को गेस करने के लिए हिंट भी आपको मिल जाएगा. 2 प्लेयर मोड की वजह से आप दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ भी दिमाग आजमा सकते हैं. स्वर (vowel) और व्यंजन (consonants) में से किसी एक को चुना जा सकता है वर्ड गेस करने के लिए.

Hangman
Cryptogram नाम पर मत जाइए क्योंकि इस गेम का क्रिप्टो करेंसी से कोई लेना देना नहीं. इस वर्ड गेम की खासियत है इसमें आने वाले मोटिवेशनल कोट्स. हर लेवल क्रॉस होने पर आपको मिलेगा एक बढ़िया सा संदेश जो आपका मजा करेगा दोगुना. गेम का यूजर इंटेरफेस भी बहुत साफ-सुथरा है. Cryptogram को ऑफलाइन भी खेला जा सकता है.

Cryptogram
वर्ड गेम बहुत सारे हैं, आपको कौन सा पसंद है वो भी बताइए. अपना स्कोर शेयर करके आप हमें टैग भी कर सकते हैं.














