The Lallantop

रील और शॉर्ट्स बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, Jio के साथ Canva Pro फ्री मिलेगा

Reliance Jio और कैनवा ने जियो यूजर्स तक Canva का AI-पावर्ड विज़ुअल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म (Jio 12 months of Canva Pro or Pro Lite) पहुंचाने के लिए एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान किया. यूजर्स को 12 महीने तक कैनवा प्रो या कैनवा प्रो लाइट मुफ़्त मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
Jio यूजर्स को मिलेगा Canva प्रो और लाइट

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रिलायंस जियो ने भारत में अपने 399 रुपये और 349 रुपये महीने के प्रीमियम प्लान के ग्राहकों को 12 महीने तक कैनवा प्रो या प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन मुफ्त देने की घोषणा की है।
  • यह ऑफर जियो और कैनवा की रणनीतिक साझेदारी के तहत आया है जिसमें 2GB प्रतिदिन डेटा वाले स्पेशल वाउचर प्लान को छोड़कर ग्राहकों को प्रति माह रिचार्ज करना जरूरी है।
  • इस योजना से जियो यूजर्स को उच्च गुणवत्ता वाले डिजाइन टूल्स और AI पावर्ड सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही यूजर्स MyJio ऐप के माध्यम से इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

आजकल मोबाइल रिचार्ज के साथ कई तरह के ऑफर नत्थी होकर आते हैं. दुनिया भर के OTT सब्सक्रिप्शन मिलना तो नॉर्मल है. कुछ प्लान में तो Google Gemini का साल भर का प्लान और 2TB मुफ़्त स्टोरेज भी मिल जाता है. Adobe से लेकर दुनिया जहान की कई जबान (भाषा) सिखाने वाला Duolingo भी प्री और पोस्ट पेड कनेक्शन के साथ मिलता है. अब Reliance Jio ने जो ऑफर (Jio is bundling 12 months of Canva Pro or Pro Lite) दिया है, उससे रील और शॉर्ट्स बनाने वालों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. डिजाइन करने वालों की भी चांदी होने वाली है.

Advertisement

रिलायंस जियो और कैनवा ने भारत में लाखों जियो यूजर्स तक Canva का AI-पावर्ड विज़ुअल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म पहुंचाने के लिए एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का ऐलान किया. इस पार्टनरशिप में यूजर्स को 12 महीने तक कैनवा प्रो या कैनवा प्रो लाइट मुफ़्त-मुफ़्त-मुफ़्त मिलेगा.

399 और 349 में मिलेगा कैनवा प्रीमियम 

399 रुपये महीने वाले प्लान का रिचार्ज करने वाले यूजर्स को Canva Pro मिलेगा, जबकि 349 रुपये महीने वाले प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite मिलेगा. यहां एक बात का ध्यान रखना जरूरी है. 349 रुपये से ज्यादा वाला वो प्लान आपको लेना होगा, जिसमें कम से कम 2GB प्रतिदिन का डेटा मिलता हो. माने कोई स्पेशल वाउचर वाला प्लान नहीं चलेगा. हर महीने इतनी ही रकम से रिचार्ज भी करना होगा. 

Advertisement

एलिजिबल यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 12 महीनों तक इस स्कीम की मौज ले सकते हैं. इस ऑफ़र को MyJio ऐप पर क्लेम किया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि Canva का पेड सब्सक्रिप्शन 4000 रुपये का है. Canva Pro के साथ यूजर्स को Full AI Suite, Content Planner और 100GB का क्लाउड स्टोरेज मिलेगा तो लाइट के साथ प्रीमियम डिजाइन एलीमेंट और 50GB का प्रबंध किया गया है.

jio canva
399 और 349 में मिलेगा कैनवा प्रीमियम 

Canva हिन्दी और इंग्लिश समेत भारत की कई लैंग्वेज को सपोर्ट करता है. तो फिर आप चाहे स्टूडेंट हैं या क्रिएटर्स या नौकरीपेशा या बिजनेस करने वाले, मारिए 349 या 399 का रिचार्ज और Canva को कहिए वाह-वाह.

वैसे अगर आप जियो में कोई ‘फुल पीसा वसूल’ प्लान देख रहे हैं, तो 200 रुपये महीने वाला एक और रिचार्ज भी है. Jio के इस रिचार्ज में 30 GB डेटा मिलेगा. इसके साथ यूट्यूब प्रीमियम और OTT ऐप्स का पिटारा खुल जाएगा. इसमें 15 OTT ऐप्स का जुगाड़ है. इसके साथ में 1,000 live टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलेगा.

Advertisement

वीडियो: खर्चा-पानी: 2 हजार से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना पैसा कटेगा?

Advertisement