The Lallantop

iPhone 18 प्रो सीरीज बरगंडी कलर में भी मिलेगा, इसके अलावा और कौन से धांसू फीचर्स?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो जाएंगे. इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. दोनों ही फोन ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर में मिलने वाले हैं. जानें और क्या खास है इन डिवाइस में.

Advertisement
post-main-image
iPhone 18 प्रो सीरीज का दाम पिछले साल के प्रो सीरीज से 20 फीसदी ज्यादा है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं, जिनमें लेटेस्ट A20 Pro चिप, iOS 27 और एडजस्टेबल अपर्चर वाला 48MP कैमरा शामिल है, जबकि फोल्डेबल iPhone Duo भी उतारा गया है।
  • Apple ने iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमतों में वृद्धि की है, जो पिछले साल के मॉडल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है, साथ ही कंपनी ने बेस मॉडल iPhone 18 को लॉन्च नहीं किया है।
  • iPhone 18 Pro और Pro Max के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और फोन 18 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिससे बाजार में नए हाई-एंड स्मार्टफोन की प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया है. जैसा की अंदेशा था, कंपनी ने बेस मॉडल यानी आईफोन 18 को Surprise and Shine इवेंट में लॉन्च नहीं किया. इसकी जगह कंपनी ने अपना पहला फोल्ड फोन iPhone Duo मार्केट में उतारा है. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 है. ये पिछले साल के प्रो सीरीज के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है. दोनों डिवाइस के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जबकि इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. दोनों ही फोन ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और एक नए बरगंडी कलर में मिलने वाले हैं.

Advertisement
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है, जबकि Pro Max मॉडल में 6.9 इंच का बड़ा डिसप्ले मिलता है. दोनों ही डिवाइस ऐप्पल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 के साथ आने वाले हैं. स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने लेटेस्ट और भयंकर ताकत वाली A20 Pro चिप चिपकाई है. फोन की स्क्रीन पर कई सारे लाइव नोटिफिकेशन दिखाने वाला डायनामिक आइलैंड अब छोटा मगर अपग्रेड हो गया है, जो अब एक साथ तीन लाइव एक्टिविटीज दिखा सकता है.

Advertisement
कैमरा असेंबली 

फोटो क्लिक करने के लिए पीछे तीन कैमरे लगे हैं. इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी सेंसर, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 48-मेगापिक्सल का ही 2x टेलीफोटो लेंस मौजूद है. चल बेटा सेल्फी के लिए Center Stage front camera मिलेगा. दोनों iPhone 18 Pro मॉडल में वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP का फ्यूजन मेन कैमरा है. पहली बार iPhone में एडजस्टेबल अपर्चर कंट्रोल की सुविधा मिल रही है.  इस सिस्टम में छह लेज़र-कट ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है और इसमें चार अपर्चर सेटिंग मिलती हैं. कैमरा लाइटिंग और डेप्थ-ऑफ-फील्ड की ज़रूरतों के हिसाब से अपने-आप सही अपर्चर चुन सकता है, जबकि यूज़र्स ज़्यादा क्रिएटिव कंट्रोल के लिए इसे मैन्युअली भी एडजस्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Apple का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, कीमत 3 लाख से शुरू

वेपर चेम्बर अपग्रेड 

कंपनी iPhone 18 Pro से सिंगल चार्ज पर 24 घंटे और Pro Max मॉडल 30 घंटे तक चलने का दावा करती है. प्रो मॉडल है तो हेवी गेमिंग भी खूब होगी. इसी का ध्यान रखते हुए थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने इस बार नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम जोड़ा है, ताकि फोन भारी इस्तेमाल में भी ठंडा-ठंडा, कूल-कूल बना रहे.फोन में Apple Intelligence और Siri AI से जुड़े फीचर्स भी मिलने वाले हैं. हालांकि इनके बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि एआई में ऐप्पल का रिकॉर्ड काफी खराब है. 

Advertisement

वीडियो: राजधानी: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की BSP में वापसी की तारीख तय!

Advertisement