ऑटो कंपनी हीरो मोटर्स ने अपने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 79 रुपये से 84 रुपये का का प्राइस बैंड तय किया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटर्स का यह आईपीओ 16 सितंबर को निवेशकों के लिए खुलेगा. शुक्रवार 18 सितंबर को बंद होगा. आईपीओ के प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये है. बड़े निवेशक 15 सितंबर को आईपीओ खुलने से एक दिन पहले अपनी बोली लगा सकेंगे. आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. 400 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के माध्यम से शेयर बेचे जाएंगे.
हीरो मोटर के 1000 करोड़ के IPO की तारीख आ गई, प्राइस बैंड से लेकर हर डिटेल जानिए
Hero Motors IPO: इस आईपीओ में हीरो मोटर्स 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. 400 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के माध्यम से शेयर बेचे जाएंगे.

कंपनी ने शेयरों की संख्या 178 तय की है. इसका मतलब हुआ कि अगर कंपनी के आईपीओ का ऊपरी प्राइस बैंड (94) है तो खुदरा निवेशकों को न्यूनतम 14,952 रुपये का निवेश करना होगा. इसके बाद 178 शेयरों के मल्टीप्लाई में बोली लगाई जा सकती है. खुदरा निवेशकों को इश्यू का 35% हिस्सा आवंटित किया गया है. संस्थागत निवेशकों को 50% हिस्सा मिलेगा. शेष हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर तय आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड को आधार बनाया जाए, तो हीरो मोटर्स का बाजार पूंजीकरण 3,815 करोड़ रुपये होगा. OFS के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी पहले के 85.57% से घटकर 61.63% हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: चांदी 98 प्रतिशत चढ़ी, फिर भी निवेशकों को सिर्फ 18% रिटर्न क्यों मिला?
हीरो मोटर्स के शेयर कब लिस्ट होंगे?हीरो मोटर्स के इस आईपीओ के लिए ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल और JM फाइनेंशियल IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं. Kfin टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. पात्र निवेशकों को शेयरों का आवंटन 21 सितंबर को किया जाएगा. 22 सितंबर को निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर जमा किए जाएंगे. हीरो मोटर्स बुधवार 23 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी.
वीडियो: पंजाबी सिंगर एमी विर्क के कॉन्सर्ट में फायरिंग, किस पर हुआ हमला?









