Apple Event हो, iPhone लॉन्च हो और सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म नहीं हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. इस साल भी दो बातों पर खूब बात हो रही है. पहली कि ऐप्पल बेस आईफोन 18 को लॉन्च नहीं करेगा. दूसरा आईफोन फोल्ड या कहें आईफोन अल्ट्रा लॉन्च हो सकता है. इससे जुड़े कई वीडियो और तस्वीर भी नजर आते हैं. एक तीसरी अफवाह भी खूब चल रही है. माना जा रहा है कि नए आईफोन बिना चार्जिंग पॉइंट (Apple is removing the charging port on the iPhone 18)के आने वाले हैं. आईफोन में USB-C नहीं होगा.
iPhone 18 में नहीं होगा चार्जिंग पोर्ट? पूरी कहानी पता लगी
iPhone 18 with out charging port: ऐप्पल, आईफोन के डिब्बे से चार्जर और वायर वाले ईयरफोन तो पहले ही हटा चुका है. अब दावा है कि चार्जिंग पोर्ट भी गायब होगा और उसकी जगह कुछ मैग्नेटिक वाला सिस्टम आएगा.

ऐप्पल, आईफोन के डिब्बे से चार्जर और वायर वाले ईयरफोन तो पहले ही हटा चुका है. अब डिब्बे में आईफोन के साथ सिम निकालने वाला टूल और कुछ जरूरी कागज पत्री ही आते हैं. अब दावा है कि चार्जिंग पोर्ट भी गायब होगा और उसकी जगह कुछ मैग्नेटिक वाला सिस्टम आएगा. ऐप्पल के लिए ऐसा करना कोई मुश्किल भी नहीं क्योंकि उसके MacBook में इसी किस्म का चुंबक वाला चार्जिंग सिस्टम आता है. लेकिन क्या आईफोन में ऐसा संभव है. जवाब है नहीं. बात दरअसल तकनीक की नहीं बल्कि नियम की है.
ये भी पढ़ें: Apple Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगा iPhone 18 सीरीज, लेकिन इस मॉडल के लिए करना होगा वेट!
USB-C के जल्द ही कहीं न जाने का मुख्य कारण यूरोपियन यूनियन है. हाल ही में, EU ने एक कड़ा नियम पास किया है, जिसके तहत उसके इलाके में बेचे जाने वाले सभी स्मार्टफ़ोन, टैबलेट और कैमरों में एक यूनिवर्सल USB-C चार्जिंग पोर्ट होना ज़रूरी है. यह नियम ई-वेस्ट कम करने और ग्राहकों की ज़िंदगी आसान बनाने के लिए बनाया गया था, ताकि आप एक ही केबल से अपने iPhone, iPad, MacBook और यहां तक कि अपने हेडफ़ोन भी चार्ज कर सकें. इसी ग्लोबल स्टैंडर्ड को अपनाने के लिए Apple ने अपने प्यारे-दुलारे लाइटनिंग कनेक्टर को हटाकर USB-C का इस्तेमाल शुरू किया था. अब अगर वो वापस कोई बदलाव करता है तो उसे दुनिया के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक से बाहर होना पड़ेगा.
एक और बात जो अक्सर कन्फ्यूजन पैदा करती है, वह है MagSafe. आपने शायद ऐसी अफवाहें सुनी होंगी जिनमें कहा गया है कि iPhone 18 में USB-C की जगह "MacBook-स्टाइल" वाले मैग्नेटिक चार्जर का इस्तेमाल होगा. अरे भईया, Apple अभी दो बिल्कुल अलग-अलग टेक्नोलॉजी के लिए "MagSafe" नाम का इस्तेमाल करता है. MacBook पर ये एक मैग्नेटिक, वायर्ड चार्जिंग प्लग है जो पोर्ट से चिपक जाता है. iPhone पर, डिवाइस के पीछे एक मैग्नेटिक रिंग है जिसका इस्तेमाल वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरीज़ को जोड़ने के लिए किया जाता है. वैसे तो Apple, iPhone में MagSafe को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि फिजिकल USB-C पोर्ट उड़ जाएगा. वो रहेगा और बल्कि आने वाले सालों में और अपग्रेड होगा.
वीडियो: Apple ये क्या कर रहा है? अपने ही प्रोड्क्ट्स में लड़ाई क्यों करवा रही कंपनी?













