The Lallantop

Apple ने दिया जोर का झटका, iPhone 17 का दाम अचानक बहुत बढ़ा दिया

Apple hikes iPhone prices in India: iPhone 18 के लॉन्च के तुरंत बाद iPhone 17 का दाम बहुत बढ़ गया है. पुराने सीईओ टिम कुक कुछ दिनों पहले कह चुके थे कि रैम की बढ़ती कीमतों की वजह से दाम तो बढ़ेंगे लेकिन इतने ज्यादा, इसकी उम्मीद तो किसी ने नहीं लगाई थी.

Advertisement
post-main-image
iphone 17 का दाम अब एक लाख रुपये हो गया है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Apple ने साल 2026 के इवेंट में iPhone 17 का बेस मॉडल 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया, जबकि iPhone 18 सीरीज केवल प्रो मॉडल तक सीमित है।
  • iPhone 17 की कीमत में ₹17,000 का वृद्धि पिछले साल से बढ़ती रैम लागत और टिम कुक की भविष्यवाणी के कारण हुई, साथ ही पहले से iPhone 18 नहीं आने की जानकारी थी।
  • इस मूल्य संशोधन के बाद iPhone 17 भारत में लगभग ₹99,900 में उपलब्ध होगा, जो कंपनी के लिए सबसे पैसा वसूल विकल्प माना जा रहा है और यह बेस मॉडल के फीचर अपग्रेड को दर्शाता है।

Apple के साल 2026 के इवेंट की टैगलाइन थी  'सरप्राइज एंड शाइन'. हालांकि वहां कोई सरप्राइज नहीं था क्योंकि पता चल चुका था कि ऐप्पल अपना पहला फोल्ड लॉन्च करेगा. कवर और केस बनाने वाली बड़ी कंपनियों Dbrand और Spigen ने अपनी वेबसाइट पर इसके केस और कवर लिस्ट कर दिए थे. ये भी पता था कि इस साल आईफोन 18 नहीं आएगा बल्कि प्रो मॉडल ही लॉन्च होंगे. लेकिन असली सरप्राइज या कहें झटका तो आईफोन 17 (Apple hikes iPhone prices in India) से लगा है. 18 सीरीज के तुरंत बाद ऐप्पल के इस पैसा वसूल डिवाइस का दाम 82900 से बढ़कर 99900 रुपये हो गया है. माने पूरे 17 हजार ज्यादा. वैसे आईफोन के दाम बढ़ने थे ये तय था. पुराने सीईओ टिम कुक कुछ दिनों पहले कह चुके थे कि रैम की बढ़ती कीमतों की वजह से दाम तो बढ़ेंगे लेकिन 20 फीसदी की उम्मीद तो किसी ने नहीं लगाई थी. बहरहाल एक लाख दाम होने के बाउजूद ये ऐप्पल का सबसे पैसा वसूल डिवाइस है. बताते कैसे.

Advertisement

उसके पहले एक बात जान लीजिए. ये आईफोन सीरीज का सबसे अच्छा डिवाइस है. ओवरऑल स्मार्टफोन का नहीं.  माने जो आप एंड्रॉयड फोन पसंद करते हैं तो इसी कीमत में बल्कि इससे थोड़े कम में भी कई शानदार फोन मार्केट में उपलब्ध हैं. हां जो आपको आईफोन होना और तो फिर आईफोन 17 आपके लिए है.

आईफोन सीरीज का बेस मॉडल iPhone 17 अब 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. हालांकि साल 2026 में इस फीचर की बात करना भी बेमानी है क्योंकि अब ये कोई फीचर नहीं बल्कि एक बेसिक सी बात है. 10 हजार रुपये वाले एंड्रॉयड डिवाइस में भी आजकल 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है मगर ऐप्पल को ऐसा करने में सालों लग गए. ऐसा लगता है कि ऐप्पल ने अपने यूजर्स की नहीं बल्कि एंड्रॉयड यूजर्स की सुनी जो आईफोन यूजर्स को सालों से चिढ़ाते रहे हैं. अब जाकर बेस मॉडल में भी रिफ्रेश रेट को बढ़ा दिया है.

Advertisement

बेस मॉडल ProMotion डिस्प्ले के साथ आता है जो जरूरत के हिसाब से 120 हर्ट्ज से 1 हर्ट्ज के बीच अपने आप ही सेट हो जाएगा. अभी तक बेस मॉडल और प्लस मॉडल 60 हर्ट्ज डिस्प्ले के साथ आते थे जो यकीनन एंड्रॉयड के मुकाबले काफी फीका लगता था. कॉन्टेंट देखते समय तो यह फर्क अलग ही नजर आता था.  

ये भी पढ़ें: iPhone यूजर्स को Xiaomi का गिफ्ट, लॉन्च किया ऐसा पावर बैंक जिससे आईफोन-लैपटॉप सब होगा चार्ज

डिस्प्ले के साथ कंपनी ने स्टोरेज को भी अपग्रेड किया है. iPhone 17 अब 128 की जगह 256 बेस स्टोरेज के साथ आता है जो वाकई एक सुखद अपग्रेड है. खिचक-खिचक करने के लिए फोन में पीछे की तरफ पहले की तरह दो कैमरे लगे हैं मगर सेल्फ़ी का मामला इस बार थोड़ा बदल गया है.

Advertisement

Center Stage front camera जो AI की ताकत के साथ आता है. माने जो आपके साथ फ्रेम में कुछ और लोग आ रहे तो कैमरा उनके मुताबिक अपने आपको सेट कर लेगा. आपको अपनी कलाई घुमाकर फोन को लैंडस्केप में करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वीडियो क्वालिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट की बात नहीं करते क्योंकि वहां ऐप्पल दूसरी हर कंपनी से बेहतर है. माने जो आप रील्स बनाने के लिए एक बढ़िया डिवाइस तलाश रहे तो 17 आपको निराश नहीं करेगा.

ऐसे में अगर आप अपना पहला आईफोन लेने का मूड बना रहे या आईफोन 12-13-14-15 से अपग्रेड करना है तो लपक लीजिए. 

वीडियो: राजधानी: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की BSP में वापसी की तारीख तय!

Advertisement