गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करते समय होने वाली एक बड़ी समस्या अब खत्म होने वाली है. Google Play Store में एक बड़ा नया फीचर जल्द (pause and resume app downloads on the Play Store) ही आने वाला है. आपने अक्सर अनुभव किया होगा कि जब भी आप कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो एक बार डाउनलोड का बटन दबाने के बाद उसको रोकने का कोई जुगाड़ नहीं होता. माने बटन दब गया तो दब गया. अब या तो कैंसिल करो या डाउनलोड होने दो. आगे से ऐसा नहीं होगा.
एंड्रॉयड में ऐप डाउनलोड करते हुए डेटा की अब नहीं होगी टेंशन, आ गया ये शानदार फीचर
Android यूजर्स को अक्सर कोई ऐप डाउनलोड करते हुए 'पॉज एंड रिज्यूम' फीचर की मांग कर रहे थे. इससे प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करते हुए जब चाहें बीच में पॉज कर सकते हैं. क्या है यह सुविधा और यूजर्स को क्या फायदा होगा, सारी डिटेल जानें.

शायद आपको लगे कि भला इसकी जरूरत ही क्या है. अब ऐप डाउनलोड होना है तो हो जाने देते हैं. अरे जनाब जरा उस यूजर से पूछकर देखिए जिसके पास उस दिन की डेली लिमिट खत्म होने को है. इधर नया ऐप डाउनलोड कर रहे हैं और उधर पूरा डेटा हो गया खत्म.
स्टॉप एण्ड स्टार्ट बटन मांगता हैAndroid Authority के मुताबिक Google Play Store ऐप डाउनलोड से जुड़ी अपनी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक को ठीक करने के करीब है. Android यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की डिमांड कर रहे थे. इस फीचर से गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड को रोकने और फिर से शुरू करने करने का काम अपने मन मुताबिक कर सकेंगे. अभी तक तो ऐसा था कि बटन दब गया तो समझो कमान से तीर ही निकल गया हो. तीर निकल गया तो निकल गया. अब प्ले स्टोर के वर्जन 53.0 में, Android Authority को Play Store पर ऐप डाउनलोड को रोकने और फिर से शुरू करने का फीचर मिला है.
ये भी पढ़ें: iPhone की बैटरी जल्द फुर्र हो जाती? इस तरीके से थोड़ा लंबा चलेगी!
वैसे तो आप और हम रोज-रोज ऐप डाउनलोड नहीं करते मगर उस दिन का सोचिए जब रोज की डेटा लिमिट बस खत्म होने को हो. ऐसे में आप "पॉज़" बटन दबा सकते हैं और अगले दिन, जब आपके पास ज्यादा डेटा हो या आप वाई-फ़ाई से कनेक्ट हों, तब डाउनलोड फिर से शुरू कर सकते हैं. अभी तो बस यही विकल्प है कि या तो डाउनलोड कैंसिल कर दें या फिर उसे चलने दें. फिर अपनी रोजाना की डेटा लिमिट खत्म होने दें.
ऐप लिस्टिंग पेज पर "Install" बटन दबाते ही "Pause" बटन दिखाई देगा. "Pause" बटन Play Store के डाउनलोड मैनेजर में भी दिखने वाला है. आगे आपकी मर्जी. रोको या कैंसिल करो या डाउनलोड होने दो.
वीडियो: खर्चा-पानी: गोल्ड ETF, सिल्वर ETF में गिरावट क्यों आई?











