The Lallantop

अब 48 घंटे तक दिखेगी Instagram Story, मिलेगा Super Heart, जानिए क्या है नया प्लान?

Instagram Plus मॉडल के साथ आपको कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे. अब तक आपकी 24 घंटे में छू-मंतर हो जाती है, लेकिन प्लस मॉडल के साथ यह 48 घंटे तक विजिबल रहेगी. इसके अलावा, 299 रुपये हर महीने खर्च कर बहुत कुछ और पा सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
इंस्टाग्राम प्लस अब इंडिया में भी

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Instagram ने भारत में अपना नया सब्सक्रिप्शन मॉडल Instagram Plus लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स को 299 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे।
  • Meta कंपनी ने Instagram Plus को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है ताकि यूजर्स को स्टोरी की समय सीमा बढ़ाने जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिल सकें।
  • इस मॉडल से यूजर्स को स्टोरी को 48 घंटे तक रखने और अन्य नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे क्रिएटर्स और ब्रांड्स को सहायता मिल सकेगी।

Instagram का सब्सक्रिप्शन मॉडल Insatgram Plus अब इंडिया में भी उपलब्ध हो गया है. इंस्टा की पेरेंट कंपनी Meta ने बीते हफ्ते ही इसे ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया था. इंडिया में इसके लिए यूजर्स को 299 रुपये महीने खर्च करने होंगे. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इंस्टा प्लस एक ऑप्शनल अपग्रेड है. माने इसके नहीं होने से आपके नॉर्मल इंस्टा अकाउंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. अगर आपको अपने अकाउंट पर कई एक्स्ट्रा फीचर्स चाहिए या फिर आपको अपने अकाउंट का कच्चा-चिट्ठा और डीप में जाकर देखना है तो प्लस मॉडल आपके काम आ सकता है.

Advertisement
Insatgram Plus मॉडल में आपको क्या मिलेगा?
  • इंस्टा प्लस का सबसे बड़ा फीचर स्टोरी की टाइम लाइन है. अभी तलक आपकी स्टोरी 24 घंटे में अपने आप गायब हो जाती है. प्लस मॉडल में आपको 48 घंटे मिलेंगे. आप ये भी देख सकते हैं कि आपकी स्टोरी को दोबारा या तिबारा किसने देखा. नॉर्मल अकाउंट में ऐसा एक बार ही हो सकता है. 
  • आप हर हफ्ते एक स्टोरी को स्पॉटलाइट में भी डाल सकते हैं ताकि उसे ज्यादा यूजर्स देख सकें. प्लस मॉडल में इंस्टा स्टोरी को सीधे हाइलाइट और प्रोफ़ाइल में भी पोस्ट किया जा सकता है. 
  • ऐसी स्टोरी आपके फॉलोवर्स की फीड पर दिखाई नहीं देगी. आप दूसरे यूजर्स की स्टोरी को प्रीव्यू कर पाएंगे मगर उनको इसका पता नहीं चलेगा. नॉर्मल स्टोरी में ऐसा नहीं हो सकता है.

ये भी पढ़ें: नए स्मार्टफोन में ये 7 सेटिंग्स कर लीं तो सालों की टेंशन खत्म

"Super Heart" भी मिलेगा 

299 रुपये महीने के खर्च करने पर आपको इंस्टा की तरफ से एक कलरफुल "Super Heart" मिलेगा जो बातचीत के दौरान स्क्रीन पर नजर आता रहेगा. प्लस सब्स्क्राइबर को इंस्टा ऐप का अलग आइकन भी मिलेगा तो बायो के लिए फ़ॉन्ट्स का भी प्रबंध है. एक और नया फीचर है प्रोफाइल पिन, जिससे यूजर्स छह पोस्ट तक पिन कर सकते हैं और अपनी पसंद के कंटेंट को हाईलाइट कर सकते हैं.

Advertisement

कुल जमा बात ये है कि कई सारे फीचर्स अभी मिलेंगे और निकट भविष्य में कई सारे और फीचर्स जोड़े जाएंगे. अगर जो आप कोई क्रिएटर हैं या कोई ब्रांड या प्रोडक्ट पेज चलाते हैं तो आप प्लस मॉडल की तरफ देख सकते हैं. जो आप हमारी तरह रील देखने के लिए इंस्टा ऐप ओपन करते है तो बेसिक वर्जन में बने रहिए. 

वीडियो: कानपुर पुलिस ने बुर्के में आरोपी को कैसे पहचान लिया?

Advertisement
Advertisement