स्मार्टफोन के दाम रोज ही बढ़ रहे हैं. ऐसा कोई दिन नहीं होता जब कोई ना कोई स्मार्टफोन कंपनी कीमतों में इजाफा नहीं करती हो. पिछले 6 महीने में ऐप्पल को छोड़कर हर कंपनी पैसा बढ़ा चुकी है. ऐसे में बजट में स्मार्टफोन खरीदना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा होता जा रहा है. महज कुछ महीने पहले तक 10 हजार रुपये में 5G फोन मिल जाता था. लेकिन आजकल 20 हजार में भी दिक्कत आ रही है. अगर मिल रहा तो रैम गिरकर 4GB रह गई है. ऐसे में हमें लगा कुछ बजट वाले बचे-खुचे फोन की लिस्ट बना लेनी चाहिए (best phone under 20K).
₹20 हजार वाले बजट स्मार्टफोन ढूंढे नहीं मिल रहे? पूरी लिस्ट तैयार है
अगर आपका बजट लगभग 20,000 रुपये है, तो भी आपको कई अच्छे स्मार्टफ़ोन (best phone under 20K) मिल सकते हैं. लिस्ट में आपको ऐसे फोन मिलेंगे जिनमें ट्रिपल कैमरा, स्टॉक Android, बेज़ेल-लेस डिस्प्ले और जबरदस्त परफॉर्मेंस या बेहतरीन वाला चिपसेट मिलेगा.


अमेरिका और यूरोप में भले कंपनी "Never Settle" से पूरी तरह सेटल हो गई है, लेकिन इंडिया में मामला सही है. OnePlus Nord 3 5G के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरियंट को 20 हजार के अल्ले-पल्ले खरीदा जा सकता है. 6.74 इंच डिस्प्ले वाले फोन में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर मिलता है. इसके साथ 5000mAh की बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग मिलती है. अच्छी बात ये है कि इसमें एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS मिलता है.

मोटो के इस बजट डिवाइस में 50MP का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेकंड सेंसर लगा है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का शूटर मिलता है. 6.7 इंच डिस्प्ले वाले फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी लगी है. 30W की चार्जिंग का भी प्रबंध है. डिस्प्ले को Corning Gorila 7i का प्रोटेक्शन भी मिला है. एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाले इस डिवाइस का दाम वैसे तो 22 हजार रुपये है, लेकिन कार्ड डिस्काउंट और ऑफर्स लगाकर इसे 20 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Apple, Google, Samsung देखते रह गए, चीनी कंपनी ने निकाला पहला Agentic AI Phone
CMF by Nothing Phone 2 Proपैसा वसूल फोन है. अपनी तरफ से भी और जाने माने टेक एक्सपर्ट की तरफ से भी. फोन का 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरियंट 18999 रुपये में उपलब्ध है. इस रेंज में इतना अच्छा कैमरा दूसरे किसी फोन में मिलने से रहा. 5000mAh बैटरी वाले फोन में कंपनी ने चार्जर भी दिया है. बैक पैनल भी बदल जाता है, लेकिन उसके लिए पैसे अलग से लगते हैं. साफ-सुथरा Nothing ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलेगा और टाइम से अपडेट भी. लपक लीजिए.

बजट में गेमिंग वाला फोन तलाश रहे तो वीवो के छोटे भाई iQOO Z9 5G को खरीद लीजिए. 21,999 रुपये कीमत है लेकिन ऑफर और कार्ड डिस्काउंट का जुगाड़ लगाकर 20 हजार में मामला बन जाएगा. फोन में आपको मिलेगा MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर. 6.67 का डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज. 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी आप रख लो.

128 GB स्टोरेज + 6 GB रैम वाला स्मार्टफोन 19 हजार में मिलेगा. सैमसंग है तो डिस्प्ले की क्या ही बात करना. 6.70 का सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 50+ 8+2 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है. एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाले इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलेगी.
बस एक बात का ख्याल रखें. दाम कभी भी बढ़ सकते हैं. अगर खरीदते समय ऐसा हो तो एआई को दोष देना, हमें नहीं.
वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?












