The Lallantop

Gmail का पासवर्ड याद करने की टेंशन खत्म, अब सब काम सेल्फी करेगी

गूगल ने गूगल अकाउंट या Gmail साइन-इन के लिए सेल्फ़ी वीडियो फीचर (selfie for sign-in) लॉन्च किया है. माने जो आप पासवर्ड भूल गए जो आप अमूमन भूल जाते हो या जो आपका मोबाइल चोरी हो गया जो कभी-कभार हो जाता है तो भी आपको आपके जीमेल में घुसने से कोई नहीं रोक पाएगा.

Advertisement
post-main-image
गूगल का selfie for sign-in फीचर

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गूगल ने जीमेल में साइन-इन के लिए सेल्फी वीडियो फीचर लॉन्च किया है, जो उपयोगकर्ताओं को बिना पासवर्ड के भी सुरक्षा प्रक्रिया के तहत लॉगिन करने की अनुमति देता है।
  • सेल्फी वीडियो साइन-इन फीचर एआई और डीपफेक की चुनौतियों के समाधान के लिए लाइव वीडियो के रूप में उपयोगकर्ता की पहचान पुष्टि करता है, जिससे डिवाइस चोरी की स्थिति में भी एक्सेस सुरक्षित रहता है।
  • यह नया फीचर मोबाइल चोरी और पासवर्ड भूल जाने के मामले में जीमेल में सुरक्षित लॉगिन और डेटा सुरक्षा को बढ़ावा देगा, साथ ही उपयोगकर्ता अपने सेल्फी वीडियो को कभी भी डिलीट कर सकते हैं।

साल 1999 में जापान में Kyocera Visual Phone VP-210 फोन लॉन्च हुआ जिसमें सामने की तरफ कैमरा लगा था. इसे "mobile videophone" कहा गया. फिर साल 2003 में Sony ने squat नाम से फ्लिप फोन निकाला जिसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा लगा था. इसके 10 साल बाद 2013 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने सेल्फी को word of the year कहा. माने सेल्फी लेते हमें 13 साल हो गया लेकिन ये कभी इतने काम की नहीं रही जितने काम की अब होने वाली है. आपके मोबाइल से क्लिक की गई सेल्फी अब आपके जीमेल का पासवर्ड बनने जा रही है. पासवर्ड भूल जाने और मोबाइल खो जाने पर भी जीमेल खुलेगा.

Advertisement
selfie for sign-in

गूगल ने Gmail साइन-इन के लिए सेल्फ़ी वीडियो फीचर लॉन्च किया है. माने जो आप पासवर्ड भूल गए जो आप अमूमन भूल जाते हो या जो आपका मोबाइल चोरी हो गया जो कभी-कभार हो जाता है तो भी आपको आपके जीमेल में घुसने से कोई नहीं रोक पाएगा. सेल्फ़ी वीडियो सेट अप करना आसान है. सेटिंग्स में जल्द आपको Security and sign-in में इसका ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद अपने डिवाइस के कैमरे की ओर देखें और अलग-अलग एंगल से वीडियो लेने के लिए सिर को कुछ छोटे-छोटे, बताए गए तरीकों से घुमा दीजिए. एकदम वैसे ही जैसे आईफोन में फेस आईडी स्कैन करने के लिए मुंडी घुमाते हैं.

इसके बाद जब भी आपको जीमेल में साइन-इन करना है तो सेल्फ़ी वीडियो वाला ऑप्शन चुन लीजिए. इसके बाद मोबाइल आपकी एक और सेल्फ़ी लेगा. सेल्फ़ी वीडियो, नए वीडियो की तुलना उस वीडियो से करेगा जिसे आपने पहले अपलोड किया था ताकि यह पक्का हो सके कि यह आप ही हैं. क्योंकि जमाना एआई और डीप फेक का है तो सिस्टम यह साबित करने के लिए कि यह एक लाइव वीडियो है, आपसे कुछ आसान हरकतें करने को कहेगा. वीडियो मैच होते आप जीमेल के अंदर.

Advertisement

ये वाला फीचर तब और काम आएगा जब आपका मोबाइल चोरी होगा. आप किसी भी दूसरे डिवाइस से अपना जीमेल आसानी से लॉगिन करके उसे ट्रैक कर सकते हैं. अभी भी ऐसा होता है मगर दूसरे डिवाइस में लॉगिन करना बहुत मुश्किल होता है स्पेशली जब आपके पास सिम का एक्सेस भी नहीं होता. लॉगिन होने से आप अपने जीमेल को चोरी हुए मोबाइल से हटा भी सकते हैं जिससे आपका डेटा सेफ रहेगा. वैसे सेल्फ़ी वीडियो कोई नई चीज नहीं है. इंस्टाग्राम में भी ऐसा फीचर कई महीनों से उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन मार्केट की दशा खराब, ये दो ब्रांड फिर भी बाजा फाड़ ग्रोथ कर रहे

Advertisement
प्राइवेसी का क्या होगा

ये वाला सवाल तो आना ही था. बाबा गूगल के मुताबिक, आपका सेल्फ़ी वीडियो आपका है और उस पर आपका कंट्रोल है. इसे आपकी सहमति से रिकॉर्ड और सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है, और आप इसे कभी भी अपने Google अकाउंट से डिलीट कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ़ आपको साइन-इन करने में मदद करने के लिए किया जाता है, जब तक कि आप खुद इसे दूसरे कामों के लिए शेयर करने का विकल्प न चुनें. आपका सेल्फ़ी वीडियो स्टोर होने के दौरान एन्क्रिप्ट किया जाता है, जिसका मतलब है कि इस्तेमाल न होने पर भी यह सुरक्षित रूप से स्टोर रहता है.

चल बेटा अब सेल्फ़ी लेते हैं. 

वीडियो: नेहरू भूख हड़ताल पर क्या सोचते थे?

Advertisement