The Lallantop

AC और गीजर से होने वाले हादसों से बचा सकता है ये डिवाइस, कीमत 700 रुपये

इलेट्रॉनिक प्रोडक्टस में खराबी से लेकर दूसरे फॉल्ट को रोकने की कोई गारंटी तो नहीं दी जा सकती, मगर ऐसी घटना को रोकने का प्रयास (how to prevent ac blast) तो किया जा सकता है. ऐसा ही एक तरीका है प्रोडक्ट में करंट के ओवर फ्लो को रोकने का. करेंट के ओवरफ्लो को रोकने का तरीका है पोर्टेबल RCD Adaptor.

Advertisement
post-main-image
करंट के ओवरफ्लो को रोकना भी दुर्घटना से बचा सकता है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के हौज खास इलाके में 27 मई की रात एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में हुए धमाके के कारण लगी आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई और उनका बेटा झुलस गया।
  • शुरुआती जांच में पता चला कि आग लगने का कारण एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में संभावित इलेक्ट्रिकल फॉल्ट या गैस लीक था, जो पुरानी इकाई की खराबी के कारण हो सकता है।
  • घटना के बाद सुरक्षा उपाय के तौर पर पोर्टेबल PRCD Adaptor का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जो करंट के ओवरफ्लो को रोककर ऐसी दुर्घटनाओं को कम कर सकता है।

दिल्ली के हौज खास इलाके में बुधवार, 27 मई की देर रात एक घर में भीषण आग लग गई. इस आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार (80) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा झुलस गया. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि घर में लगे एक एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में हुए धमाके के वजह से यह आग लगी. एयर-कंडीशनर में आग लगने और ब्लास्ट की कई वजहें हो सकती हैं. मसलन इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, गैस लीक, कमजोर वायरिंग या फिर पुरानी यूनिट. लेकिन एक 700 रुपये का प्रोडक्ट (how to prevent ac blast) इससे आपको बचा सकता है.

Advertisement
PRCD Adaptor से दुर्घटना रुक सकती है!

एक बात हम पहले ही साफ कर देते हैं. इलेट्रॉनिक प्रोडक्टस में खराबी से लेकर दूसरे फॉल्ट को रोकने की कोई गारंटी तो नहीं दी जा सकती, मगर ऐसी घटना को रोकने का प्रयास तो किया जा सकता है. ऐसा ही एक तरीका है प्रोडक्ट में करंट के ओवर फ्लो को रोकने का. अगर समय रहते ओवर करंट को रोक दिया जाए तो मुमकिन है कि डिवाइस बचा रहेगा. करेंट को ओवरफ्लो को रोकने का तरीका है पोर्टेबल RCD Adaptor.

ये भी पढ़ें: AC के साथ पंखा कितने नंबर पर चलाएं कि गर्मी के साथ बिजली का बिल भी 'कूल' हो जाए?

Advertisement
क्या होता है PRCD Adaptor?

PRCD Adaptor वो डिवाइस है जो बड़े उपकरणों जैसे एसी, गीजर, फ्रिज में करेंट की सप्लाई के बीच में आकर खड़ा हो जाता है. अगर सप्लाई बराबर है, माने 220 वोल्ट इन और 220 वोल्ट आउट तो ये भाई शांत पड़े रहते हैं. मगर जैसे ही मामला 30 मिली एम्पिययर से ऊपर-नीचे होता है, ये डिवाइस पॉवर सप्लाई कट कर देता है.

PRCD Adaptor
PRCD Adaptor

ये पूरा प्रोसेस मिली सेकंड में होता है जिससे डिवाइस के खराब होने और इंसान को बिजली का झटका लगने की आशंका कम हो जाती है. इसमें एक रीसेट बटन लगा होता है, जिसको दबाते ही सप्लाई फिर चालू हो जाती है. आपको लगेगा कि घर में लगी MCB भी तो यही करती है. ठीक बात मगर वो पूरे घर के करेंट सप्लाई में लगी होती है और उसका रिएक्शन टाइम भी ज्यादा होता है. इसलिए कई बार जब गर्मी में बिजली सप्लाई बढ़ती है तो ये काम नहीं करती.

ये भी पढ़ें:- AC की इनडोर यूनिट में हुआ धमाका, सीएम के प्रधान सचिव रहे धनेंद्र कुमार की मौत

Advertisement

इसलिए हमारी आपको सलाह होगी कि PRCD Adaptor का इस्तेमाल कीजिए स्पेशली अगर आपके इलाके में पॉवर सप्लाई ऊपर-नीचे होती है तो गीजर, एसी, फ्रिज जैसे प्रोडक्ट में लगा सकते हैं क्योंकि ये कोई खास महंगा नहीं होता है. 700-800 रुपये में बगल की इलेक्ट्रिकल शॉप पर मिल जाएगा. 

वीडियो: पश्चिम बंगाल से बोरिया-बिस्तर बांधकर भाग रहे घुसपैठिए?

Advertisement