अगर आप भी Gmail पर घटिया, बेकार, शर्मिंदा करने वाली अपनी ईमेल आईडी से परेशान हैं तो आपकी चिंता दूर (how to Change your Gmail Address) हो गई है. अगर आपकी जीमेल आईडी भी Loveyou88, iamsupercool, maihunalbela जैसी है और आप उसे बदल नहीं पा रहे क्योंकि वो दुनिया-जहान में शेयर की जा चुकी है, तो टेंशन नक्को. जीमेल का सबसे जरूरी फीचर जो गूगल ने दिसंबर 2025 में अनाउंस किया था, उसने अमेरिका के बाद अब इंडिया की फ्लाइट पकड़ ली है. जीमेल आईडी बदलने वाला फीचर अब इंडिया में भी उपलब्ध है. कैसे बदलते हैं जीमेल की आईडी, ये बताने से पहले एक बहुत जरूरी सवाल का जवाब दे देते हैं.
जीमेल पर अपनी आईडी अच्छी नहीं लगती, चेंज करने का तरीका जान लीजिए
Gmail का सबसे जरूरी फीचर जो गूगल ने दिसंबर 2025 में अनाउंस किया था, उसे अमेरिका के बाद अब इंडिया में भी लॉन्च कर दिया गया है. जीमेल आईडी बदलने वाला फीचर अब इंडिया में भी उपलब्ध है. कैसे बदलते हैं सब जानिए.

दुनिया भर में 180 करोड़ से ज्यादा लोग जीमेल का इस्तेमाल करते हैं. जिंदगी में ज्यादातर लोग अपना पहला ईमेल जीमेल पर ही बनाते हैं. गूगल बाबा की दुनिया का दरवाजा खोलने, यूट्यूब में झांकने और एंड्रॉयड स्मार्टफोन को चलाने के लिए एक अदत जीमेल की जरूरत होती है. क्योंकि जीमेल इतना लोकप्रिय है तो मन का यूजरनेम मिलना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है. इसी चक्कर में कई बार बेहद अजीब जीमेल आईडी बन जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Samsung, iPhone जैसे धाकड़ स्मार्टफोन जीरो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?
यही जीमेल आईडी जब नौकरी से लेकर व्यापार में शेयर करना होती है तो बड़ी शर्मिंदगी महसूस होती है. अगर बदलने चले तो मुश्किल प्रो मैक्स. कहां-कहां देते फिरेंगे. इसी का इलाज है ईमेल आईडी चेंज. अब जो आपको लगे कि ऐसा करने से पुराना वाली आईडी उड़ जाएगी तो ऐसा नहीं होगा.
आपकी पुरानी आईडी को गूगल नए कपड़े पहना देगा. इसलिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं. जहां पुरानी जीमेल आईडी हैं वहां अपने आप नई दिखने लगेंगी. जहां आप नई जीमेल आईडी शेयर करोगे, वहां से आने वाले मेल पुराने जीमेल के इनबॉक्स में ही गिरेंगे.

# जीमेल, गूगल अकाउंट की फोटो पर क्लिक कीजिए
# Manage Your Google Account
# Personal Info
# Google Account email
# Change Google Account email
आप 12 महीने में एक बार अपनी जीमेल आईडी बदल सकते हैं. जीवन में तीन बार ऐसा किया जा सकता है. आप अपने पुरानी और नयी जीमेल आईडी से लॉगिन कर पाएंगे. आपकी पुरानी जीमेल आईडी भी आपके पास ही रहेगी.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?









