The Lallantop

WhatsApp Web से भी वीडियो कॉल शुरू, अब PDF भी झमाझम खुलेगा

WhatsApp web calling feature: WhatsApp की पेरेंट कंपनी मेटा ने एक साथ 5 नए कॉलिंग फीचर्स का ऐलान किया है, जिनकी मदद से ऑडियो और वीडियो कॉल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. इसके साथ ही आपको वन-टू-वन और ग्रुप कॉल, स्क्रीन शेयरिंग, रिएक्शन, कॉल हिस्ट्री और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Advertisement
post-main-image
WhatsApp वेब में ऑडियो और वीडियो कॉल

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मेटा ने WhatsApp के वेब वर्जन में कॉलिंग फीचर रोलआउट किया है, जिससे उपयोगकर्ता बिना कोई ऐप डाउनलोड किए ब्राउजर पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे।
  • पहले WhatsApp वेब पर कॉलिंग नहीं थी, जिससे कॉल के लिए यूजर्स को अलग से मोबाइल या विंडोज ऐप डाउनलोड करना पड़ता था, जो उपयोग में असुविधाजनक था।
  • इस नए फीचर से कॉलिंग आसान होगी, साथ ही कॉल को डिवाइस से डिवाइस ट्रांसफर करने, स्क्रीन शेयरिंग और ग्रुप कॉल के बेहतर नियंत्रण जैसे विकल्प मिलेंगे।

WhatsApp के वेब वर्जन माने जिसे हम सीधे क्रोम या दूसरे ब्राउजर में चलाते हैं, उससे अभी तलक चैट तो कर सकते थे, मगर कॉल का कोई जुगाड़ नहीं था. अगर ऑडियो और वीडियो कॉल करना होता था तो ऐप के विंडोज या iOS वर्जन को डाउनलोड करना पड़ता था. लेकिन अब मेटा ने वेब वर्जन के लिए भी कॉल फीचर रोलआउट कर दिया है. अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं. कॉलेज के कंप्यूटर से लेकर ऑफिस के लैपटॉप पर किसी भी ब्राउजर से सीधे वॉट्सऐप वीडियो कॉल कर सकेंगे.

Advertisement
WhatsApp वेब के फीचर्स का पंजा

व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा ने एक साथ 5 नए कॉलिंग फीचर्स का ऐलान किया है, जिनकी मदद से ऑडियो और वीडियो कॉल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. इसके साथ ही आपको वन-टू-वन और ग्रुप कॉल, स्क्रीन शेयरिंग, रिएक्शन, कॉल हिस्ट्री और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. कॉल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर आसानी से ट्रांसफर भी किया जा सकेगा. माने जो आपने कोई कॉल मोबाइल पर शुरू की है तो घर या ऑफिस पहुंचने के बाद आप उसी कॉल को बिना काटे अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर जारी रख सकेंगे.

Advertisement
आप कतार में हैं

ग्रुप कॉल करते समय आपको कभी कभी लगता है अपुन ही भगवान है वाली फीलिंग आएगी. ग्रुप कॉल में कौन और कब जुड़ेगा, इसका कंट्रोल आपके हाथ में होगा. अगर आप कॉल लिंक बनाते समय ‘Require approval to join’ विकल्प चालू करते हैं, तो जो भी व्यक्ति लिंक से जुड़ेगा, वह पहले Waiting Room में रहेगा. आपकी मंजूरी मिलने के बाद ही वह कॉल में शामिल हो सकेगा. ऐप ने वीडियो कॉल की क्वालिटी भी बेहतर की है. अब Quick HD फीचर की मदद से कॉल शुरू होने के चंद सेकंड में HD वीडियो क्वालिटी मिल जाएगी. पहले बेहतर क्वालिटी आने में थोड़ा ज्यादा ही टेम लगता था.

whatsapp web
व्हाट्सऐप वेब 

ये भी पढ़ें: WhatsApp ने मारा चौका, कार से लेकर लैपटॉप और Spotify के लिए नए फीचर्स

व्हाट्सऐप Web और विंडोज के लिए व्हाट्सऐप अब Adobe Acrobat को सपोर्ट करता है, मतलब आप PDF फ़ाइलों को अलग ऐप पर पहले डाउनलोड किए बिना ही खोल सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर Acrobat में उन्हें एडिट भी कर सकते हैं. अभी तक फाइल दूसरे ऐप में ओपन होती है, माने आपको अपनी चैट स्क्रीन से दूर जाना पड़ता है. चलो कोई ना, सह लेंगे. लेकिन अगर इसी फाइल को एडिट करना हो तो फिर बात आगे बढ़ती ही नहीं. पीडीएफ डाउनलोड करो, फिर उसे किसी ऐप में ओपन करो, फिर एडिट करो और फिर फाइल को व्हाट्सऐप में वापस अपलोड करो. इतनी देर में तो अपना वैभव सूर्यवंशी पचास रन जड़ देता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब आप बतियाते हुए ना सिर्फ पीडीएफ़ फाइल देख पाएंगे बल्कि उसे एडिट भी कर सकेंगे.

Advertisement

वीडियो: राजधानी: Gen-Z प्रदर्शन का असर बांकीपुर चुनाव पर पड़ेगा?

Advertisement