The Lallantop

Google Fitbit Air की भारत में धमाकेदार एंट्री, फ्री में मिलेंगे फिटनेस वाले ये सारे फीचर्स

Google ने अपना फिटनेस बैंड Fitbit Air भारत में लॉन्च कर दिया है. लंबे समय से इस फिटनेस बैंड के भारत में आने का इंतजार किया जा रहा था. खास बात यह है कि इस बैंड का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के यूजर्स कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
Google Fitbit Air एक स्क्रीन लेस फिटनेस बैंड है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Google ने भारत में Google Fitbit Air फिटनेस बैंड को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है, जो बिना स्क्रीन वाला हल्का बैंड है और फिटनेस ट्रैकिंग पर केन्द्रित है।
  • Google Fitbit Air को लॉन्च करने का कारण फिटनेस बैंड बाजार में स्क्रीनलेस विकल्प पेश करना और लंबे समय से इंतजार कर रहे यूजर्स की मांग को पूरा करना है, जबकि यह iPhone और Android दोनों से कनेक्ट हो सकता है।
  • इस लॉन्च के बाद उपभोक्ता Google Health ऐप के जरिए फिटनेस ट्रैकिंग कर सकेंगे और कंपनी की ओर से तीन महीने का Google Health प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा, जो उपयोग के दौरान गाइडेंस प्रदान करेगा।

Google और उसके प्रोडक्टस स्पेशली Pixel फोन की अपनी फैन फॉलोइंग है. लेकिन वहां मामला एंड्रॉयड और आईफोन के बीच का है. इस बार ऐसा नहीं है. गूगल के एक प्रोडक्ट का इंतजार लंबे समय से एंड्रॉयड और आईफोन वाले कर रहे थे. ये प्रोडक्ट जब अमेरिका में लॉन्च हुआ तभी से हर कोई ये जानना चाहता था कि भारत में कब आएगा. अगस्त में पिक्सल 11 सीरीज के साथ इसके आने की उम्मीद बंधी थी. लेकिन तब बात नहीं बन सकी. बात हो रही है Google Fitbit Air की जो फाइनली इंडिया में भी उपलब्ध हो गया है.

Advertisement

Google ने अपना फिटनेस बैंड Fitbit Air भारत में लॉन्च कर दिया है. Google Fitbit Air को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है. इस फिटनेस बैंड के चार कलर ऑप्शन- Obsidian, Berry, Lavender और Fog हैं.

Google Fitbit Air के फीचर्स हैं जबरदस्त

Google Fitbit Air एक स्क्रीन लेस बैंड है. माने ये कोई स्मार्टवॉच जैसा फिटनेस प्रोडक्ट नहीं है. इस बैंड से कोई कॉल नहीं कर सकते हैं. इसमें एसएमएस या व्हाट्सऐप के नोटिफिकेशन भी नहीं मिलेगा. बोले तो ये प्रोडक्ट सिर्फ और सिर्फ यूजर की फिटनेस की कुंडली बांचने के लिए है. 13999 रुपये में लिस्ट हुए बैंड की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इसके साथ कंपनी तीन महीने तक गूगल हेल्थ प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है.

Advertisement

Google Fitbit Air में एयर का मतलब इसके वजन से है. बैंड सिर्फ 12 ग्राम का है. बैंड को आप गूगल हेल्थ ऐप के जरिए अपने आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में बैंड हफ्ते भर चलेगा. 5 मिनट चार्जिंग में खोंसा तो 24 घंटे का इंतजाम हो जाएगा. बैंड में आपको भतेरे सेंसर जैसे स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) मिलने वाले हैं. अच्छी बात ये है कि सारे फीचर्स फ्री हैं. वैसे गूगल हेल्थ प्रीमियम है तो सही लेकिन वो लेना या नहीं लेना, आपकी मर्जी.

Google Fitbit Air
Google Fitbit Air अब इंडिया में भी उपलब्ध है 
Google Fitbit Air में अलग क्या है

फिटनेस बैंड के मार्केट में स्क्रीन वाले और बिना स्क्रीन वाले बैंड की भरमार है. जैसे 9999 रुपये वाला Noise REP और 8999 वाला Amazfit Helio Strap. लेकिन Fitbit Air में आपको मिलेगा Gemini की ताकत वाला Google's Health Coach. यह कस्टमाइज़्ड गाइडेंस, अडैप्टिव फ़िटनेस प्लान, नींद से जुड़ी विस्तृत जानकारी और प्रोएक्टिव सुझाव दे सकता है. इससे गाइडेंस पाने के लिए आप कार्डियो इक्विपमेंट या जिम व्हाइटबोर्ड पर लिखे सर्किट-ट्रेनिंग रूटीन की फ़ोटो भी ले सकते हैं. Google Health Premium के लिए 99 प्रति महीना या 999  सालाना खर्च करने होंगे. यह कोई बड़ी रकम नहीं है.

WHOOP फिटनेस बैंड से मुकाबला

ऐसा माना जा रहा है कि Google Fitbit Air का मुकाबला WHOOP बैंड से होगा. हालांकि, ऐसा कहना ठीक नहीं होगा क्योंकि WHOOP बैंड तो बना ही एथलीट के लिए है. उसमें कई सारे ऐसे सेंसर और डेटा होते हैं, जो सिर्फ एक एथलीट के काम ही आ सकते हैं. बैंड का असल टारगेट शरीर की रिकवरी पर होता है. कहने का मतलब, एक खिलाड़ी या एथलीट मैदान पर उतरने के लिए कितना तैयार है. उसकी हर एक्टिविटी का हिसाब किताब इस बैंड के पास होता है. ये सारा डेटा रियल टाइम में ऐप की मदद से स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है. बैंड को कलाई पर, पैरों में, यहां तक की कमर पर भी पहना जा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: विराट कोहली वाला WHOOP फिटनेस बैंड मिल रहा फ्री, बस एक पेच है!

ये प्रोडक्ट महंगा भी खूब है. बैंड तो फ्री है लेकिन इसके साथ इसका सब्सक्रिप्शन प्लान भी लेना होता है, जो 23900 सालाना का है. हर साल का. एकदम सही पढे. इसलिए तो इसको अपने कोहली भाई के सहित कई और खिलाड़ी पहने नजर आते हैं.

रही बात Google Fitbit Air की तो जैसे ही गूगल इसे अपने को भेजेगी, अपन इसकी पूरी एयर निकालकर आपको बताएंगे.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: Flydubai के कॉकपिट में हमलावर पर कैसे काबू पाया गया?

Advertisement