स्मार्टफोन के पिछले आठ महीनों में 20 फीसदी से ज्यादा महंगे होने के बाद अब बारी टीवी, फ्रिज और एसी जैसे दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्टस (electronics appliances price hike) की है. आने वाले 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, लेक टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं. माने त्योहारी सीजन में जो आप कंज्यूमर एप्लायंसेज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स खरदीने का मन बना रहे तो आपका बटुआ ज्यादा खाली होने वाला है. साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की तरफ से यह कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी.
एसी, टीवी, फ्रिज जल्दी खरीद लीजिए, इनके दाम बढ़ने की तारीख आ गई
Electronics appliances price hike: अगर आप भी त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे तो आपकी जेब पर 5 से 8 फीसदी का बोझ बढ़ने वाला है.

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में तांबा, इस्पात जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेजी के चलते अपने प्रोडक्ट के दाम आठ प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. बताते चलें कि पिछले साल GST में कटौती के बाद क़ीमतें कम हुई थीं.
सब कुछ ही महंगा होगाएयर कंडीशनर की कीमतों में सबसे ज्यादा 5 फीसदी से 8 फीसदी तक का उछाल आएगा. वहीं वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और LED TV के दामों में भी 3 फीसदी से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डइकिन और सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स समेत कई कंपनियां विभिन्न श्रेणियों में कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं. एलजी और बॉश होम कम्फर्ट, जो हिताची ब्रांड के एयर कंडीशनर का कारोबार करती है, ने भी एसी की कीमतों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक हायर इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश ने कहा कि कॉपर के दाम बीते एक साल में 8,000-9,000 डॉलर से बढ़कर 14,500 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गए हैं. एक AC में 3 से 4 किलो कॉपर लगता है. कॉपर की बढ़ती कीमतों की वजह से इसी साल फरवरी के महीने में भी एयर कंडीशनर के दाम बढ़े थे. गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के कारोबार प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा कि पिछली कीमत समीक्षा के बाद कॉपर की लागत में आठ से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. ऐसे में विभिन्न श्रेणियों में पांच से सात प्रतिशत तक की कीमत वृद्धि जरूरी हो गई है.
ये भी पढ़ें: कॉपर के भाव ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े, दामों में उछाल की वजह AI भी
हालांकि कंपनियों का मानना है कि त्योहारों में बिक्री पर कीमत बढ़ने का असर सीमित ही रहेगा. इसकी वजह यह है कि ज्यादातर डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अगस्त और सितंबर की प्री-बाइंग स्कीम्स के तहत पुराना स्टॉक पहले ही खरीद लिया है. माने ग्राहक दिवाली तक पुरानी कीमतों पर ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद सकेंगे. लेकिन इसके बाद तकरीबन हर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर महंगाई का असर दिखेगा ही.
वीडियो: दिल्ली के सिर्फ एक बूथ पर वोटर लिस्ट से 728 नाम कटे, लोग भड़के










