The Lallantop

Jantar Mantar Protest: आतिशी-नेहा बोरा समेत 700 प्रदर्शनकारी डिटेन, पुलिस ने की बैरिकेडिंग

दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शनकारियों का हुजूम जुटता जा रहा है. SIR में कथित अनियमितताओं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर यह प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान नेहा बोरा को डिटेन किया है और मुंबई में भारी पुलिस बल तैनात किया है. (courtesy: सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं।
  • प्रदर्शनकारियों का विरोध SIR में कथित अनियमितताओं और वोटर सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ है, जिसके चलते सीजेपी और कई छात्र संगठनों ने देशभर में प्रोटेस्ट का ऐलान किया था।
  • पुलिस ने धारा 163 लागू कर प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई है और 2 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों द्वारा चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालने की तैयारी की जा रही है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल काफी बढ़ गया है. AISA की प्रेसिडेंट नेहा बोरा को पुलिस ने डिटेन कर लिया है. इससे पहले कई AAP नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. अब तक सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा, आतिशी और संजय सिंह समेत 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को भी डिटेन किया गया है. सीजेपी और कई छात्र संगठनों ने 2 अक्टूबर को देश भर में प्रोटेस्ट का ऐलान हुआ था. 

Advertisement

दूसरी तरफ मुंबई में भी कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रोटेस्ट होना है. वहां भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बता दें दोनों ही जगह पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. धारा 163 लागू कर दी है. 

कई प्रदर्शनकारियों को किया गया डिटेन

आजतक के इनपुट के मुताबिक, प्रदर्शनकारी SIR में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाए जाने के विरोध में CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, SFI के करीब 700 कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की, जिन्हें अशोका रोड राउंडअबाउट पर रोका गया. AISA, SFI, NSUI और अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है. 

Advertisement

इंटरनेट सर्विस-मेट्रो सब बंद

जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पुलिस ने प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि कुछ लोगों को फ़ोन पर मैसेज आया है कि सरकार के अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. AAP ने भी डिटेंशन का वीडियो पोस्ट किया है. 

Advertisement

CJP ने देश भर में चुनाव आयोग में कथित अनियमिताओं के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया था. पार्टी ने मुंबई के शिवजी पार्क को मुख्य पॉइंट रखा. इसके बाद AAP, AISA और इंडियन यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अलग से प्रोटेस्ट का ऐलान किया. सोशल मीडिया पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई. इसके अलावा INDIA ब्लॉक भी आज 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में 'सेव डेमोक्रेसी' मार्च निकालेंगे. 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों द्वारा दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालने की बात भी कही गई.

ये पूरा मामला तब सामने आया जब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्टर रितिका चोपड़ा ने चुनाव आयुक्तों के बीच कथित असहमति का खुलासा किया. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दस महीने में 14 बार चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने CEC ज्ञानेश कुमार के फैसले पर सहमति जताई थी. DMRC ने पोस्टकर बताया कि दिल्ली में 12 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं.  

ये भी पढ़ें: CEC के इस्तीफे के लिए प्रोटेस्ट, दिल्ली से मुंबई तक बवाल, मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर मंतर के पास धारा 163 लागू

मुंबई में क्या हाल?

आज 2 अक्टूबर को अभिजीत दिपके ने के वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो एक ऑटो में बैठकर लोगों से मुंबई के शिवजी पार्क में आने की अपील कर रहे हैं.  ऑटो ड्राइवर वीडियो में कह रहा है ‘शिवजी पार्क शाम 4 बजे.’

लेकिन दिल्ली और मुंबई पुलिस दोनों ने प्रोटेस्ट को मंजूरी नहीं दी है और कई इलाकों में धारा 163 लागू कर दी है. नोटिस जारी कर लिखा कि कहीं भी पांच या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा न हो और धरना प्रदर्शन न करें. अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो स्ट्रिक्ट एक्शन लिया जाएगा. 

इस दौरान मुंबई के शिवजी पार्क के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है, कई लेवल की बैरिकेडिंग लगाई गई है और निगरानी भी तेज कर दी गई है. पुलिस ड्रोन से इलाके में निगरानी रख रही है.   

प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बयान दिया है. उनका कहना है कि पूरा मामला सामने आ गया है. तीनों चुनाव आयुक्तों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, उनकी झूठी कहानी का पर्दाफ़ाश हो गया है. फिर भी, इस झूठी कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं. वे इसमें सफल नहीं होंगे.  

वीडियो: यूपी बुलेटिन: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट, क्या बोली कांग्रेस?

Advertisement