OpenAI के एक एआई एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल सिस्टम में सेंध लगाई और ऐसी फ़ाइलों तक पहुंचा, जिसका एक्सेस पब्लिक के पास नहीं होता है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बुधवार 23 सितंबर को इस घटना के बारे में दुनिया को बताया. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जून में OpenAI के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के हेल्थ डेटा पोर्टल का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया था. न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर चिंता जताई कि सरकारी सिस्टम इस गतिविधि का पता लगाने में कैसे नाकाम रहे.
AI एजेंट ने सरकारी हेल्थ सिस्टम में घुसकर सब खंगाल लिया, सरकार को 2 महीने बाद पता चला
OpenAI के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट ने जून में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के हेल्थ डेटा पोर्टल का एक्सेस हासिल कर लिया. Open AI का ये एआई एजेंट ऐसी फ़ाइलों तक पहुंचा जिसका एक्सेस पब्लिक के पास नहीं होता है.

एंथनी अल्बनीज ने आगे कहा कि जांच जारी है. हालांकि उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब तक सरकारी नेटवर्क के बड़े पैमाने पर प्रभावित होने का कोई सबूत नहीं मिला है.
माना जा रहा है कि जिस पोर्टल में सेंधमारी हुई उसमें गैर-संवेदनशील हेल्थ आंकड़े और सार्वजनिक मेडिकल खर्च का डेटा था. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एआई एजेंट द्वारा किसी वेबसाइट में सेंध लगाने या हैक करने का ये कोई नया मामला नहीं है. जुलाई के महीने में OpenAI के एक प्री-रिलीज़ AI मॉडल ने साइबर-सिक्योरिटी जांच के दौरान इंटरनल टेस्टिंग सैंडबॉक्स से बाहर निकलकर AI प्लेटफ़ॉर्म 'हगिंग फेस' (Hugging Face) में सेंध लगाई थी. कुछ दिनों पहले Google के AI मॉडल Gemini ने तीन वेबसाइट हैक कर डालीं थीं. हालांकि जैसे ही AI को समझ आया कि ये कंपनियां असली हैं, तो उसने तुरंत अपना ऑपरेशन रोक दिया. लेकिन किसी एआई एजेंट का सरकारी वेबसाइट में घुसने का ये पहला ज्ञात मामला है.
ये भी पढ़ें: Google के AI मॉडल Gemini ने तीन वेबसाइट हैक कर डालीं
Open AI ने पानी का घूंट पी लियासैम आल्टमैन की कंपनी OpenAI का एआई एजेंट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल सिस्टम में घुसा, ये बात कंपनी ने सरकार को दो महीने तक बताई ही नहीं. प्रधानमंत्री के अनुसार, सरकार को 10 सितंबर तक सूचित नहीं किया गया था, जबकि घटना को दो महीने बीत चुके हैं. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन को सीधे तौर पर अपनी "गहरी चिंता" से अवगत कराया है और घटना के बारे में अधिकारियों को सूचित करने में देरी के लिए कंपनी की आलोचना की है.
मामला सिर्फ मेडिकल सिस्टम में सेंध लगाने तक सीमित नहीं है. एंथनी अल्बनीज ने कहा कि सरकार की तीन अन्य वेबसाइटें भी प्रभावित हो सकती हैं, हालांकि जांचकर्ताओं ने अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि क्या किसी डेटा तक पहुंच बनाई गई थी. इस पूरे मामले पर Open AI का भी रिएक्शन आया है. OpenAI ने कहा कि उसकी जांच में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि मरीज़ों के रिकॉर्ड या संवेदनशील निजी जानकारी तक किसी ने पहुंच बनाई हो.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ज्ञानेश कुमार ने सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की नहीं सुनी?









