The Lallantop

'हेल्प... कोई पायलट है क्या...?' फ्लाईदुबई की उस खौफनाक उड़ान का वीडियो वायरल

Flydubai Flight Video: सोशल मीडिया पर फ्लाईदुबई फ्लाइट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में Captain Smit Machchhar पैसेंजर्स से मदद मांगते सुनाई दे रहे हैं. कुछ यात्री पूछते दिख रहे हैं कि क्या कोई पायलट है?

Advertisement
post-main-image
फ्लाईदुबई फ्लाइट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. (Courtesy-)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने капитान स्मित पर हमला किया, जिससे घायल पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और पैसेंजर्स से मदद मांगी।
  • यह हमला तब हुआ जब को-पायलट ने विमान नियंत्रण पर कब्जा करने की कोशिश की, जिससे फ्लाइट में अफरा-तफरी और यात्रियों के बीच डर का माहौल बना।
  • गंभीर स्थिति के बावजूद घायल पायलट और एक प्लंबर ने विमान का नियंत्रण सम्भाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट के के उन खौफनाक पलों का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान के अंदर अफरा तफरी का माहौल था. पैसेंजर्स काफी डरे हुए थे. इसमें कैप्टन स्मित मच्छार पैसेंजर्स से मदद मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं. साथ ही हमलावर ओमानी को-पायलट भी खून से सने कपड़ों में नजर आ रहा है.

Advertisement

एक पैसेंजर ने पायलट केबिन के पास वाली सीट से वीडियो शूट किया है. वीडियो तब का है, जब घायल पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था. वीडियो में साफ तौर पर प्लेन में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है. पैसेंजर्स के चीखने-चिल्लाने की भी आवाज सुनाई दे रही है. इंडिया टुडे ने i24 के हवाले से बताया, ओमानी को-पायलट के कैप्टन पर हमला करने के बाद पैसेंजर्स के बीच काफी डर का माहौल बन गया था. लेकिन घायल पायलट किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब हो गए थे. 

मच्छार ने पैसेंजर्स से मदद मांगी

इसके बाद वह पैसेंजर्स से मदद की अपील करने लगे. स्मित मच्छार के इस कदम की काफी तारीफ हो रही है. उनके साहस और सूझबूझ से प्लेन में सवार करीब 180 लोगों की जान बचाई जा सकी. वीडियो में एक शख्स की आवाज सुनाई देती है. वह कहता है, ‘उसने प्लेन क्रैश करने की कोशिश की.’ ये शब्द हमलावर पायलट के लिए कहे गए हैं. इसके अलावा कुछ पैसेंजर्स की भी आवाज सुनाई दे रही है. लोग उसे बाहर निकालो… कहते दिख रहे हैं. साथ ही एक शख्स पैसेंजर्स को बैठने के लिए बोलता हुआ सुनाई दे रहा है. 

Advertisement

वीडियो में एक और शख्स नजर आ रहा है, जिसकी टी-शर्ट पर खून के धब्बे लगे हुए हैं. शख्स को प्लंबर यानीव हायुन बताया जा रहा है. यानीव ने ही प्लेन का कंट्रोल संभाला था. उन्होंने प्लेन के कंट्रोल को ऊपर की ओर उठाया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. वीडियो में पैसेंजर्स, ‘कोई डॉक्टर है…’ भी कहते देखे गए. इसके बाद डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसाएव दौड़कर कॉकपिट की ओर बढ़े. शोता ने ही घायल पायलट को फर्स्ट एड दिया था. इंडिया टुडे ने भी डॉ. शोता से खास बातचीत की है. डॉ. ने प्लेन में हुई घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा,

‘मच्छार जमीन पर पड़े थे. उन्हें होश तो था, लेकिन उनका काफी खून बह चुका था. उन्हें हाथों और गर्दन पर गहरे घाव थे.’

ऑक्सीजन मास्क में नजर आए स्मित

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में घायल पायलट खून से लथपथ पड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्हें ऑक्सीजन मास्क भी लगाया गया था. मच्छार पैसेंजर्स को हमलावर को-पायलट के बारे में बताते हुए सुने जा रहे हैं. स्मित कहते हैं- मुझे कई बार मारा गया है. पायलट ने बोला,

Advertisement

‘मेरा हाथ हिल सकता है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रहा हूं. मैं अपना हाथ कसकर बंद नहीं कर पा रहा हूं.’

यह भी पढें: PM Modi ने की देश के बहादुर बेटे से बात, कैप्टन स्मित ने बताया खौफनाक पलों में किसने दी हिम्मत!

एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक पैसेंजर घायल पायलट से कहते हैं कि उन्हें सोना नहीं है, खुद को जगाए रखना है.

वीडियो: Flydubai Pilot Smit Machchhar की बहादुरी पर Trump, Netanyahu और PM Modi ने क्या कहा?

Advertisement