Google ने ईमेल को स्मार्टफोन स्क्रीन से निकालकर आपकी कलाई पर दिखाने का इंतजाम कर दिया है. ये सब हुआ कल यानी 4 अक्टूबर को Made By Google में. इवेंट में फोकस रहा Google Pixel 8 और Android 14 पर. शायद इस वजह से इस बढ़िया फीचर की बात थोड़ी कम हुई. गूगल ने इवेंट में Pixel Watch 2 को भी लॉन्च किया और इसके साथ कई फीचर्स का भी. सारे फीचर्स आने वाले कुछ समय में एंड्रॉयड स्मार्टवॉच में उपलब्ध होंगे. ऐसे ही एक फीचर पर हमारी नजर पड़ी.
Gmail अब आपकी कलाई पर, Google Pixel 8 के शोर में ये कमाल का फीचर छूट ना जाए
अगर आप Android स्मार्टवॉच पहनते हैं तो गूगल ने Gmail और Google Keep के लिए अलग से ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है. स्मार्टवॉच के लिए ऐप लाइव भी हो गया है. हालांकि नया ऐप Wear OS 4 से ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा.


अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टवॉच पहनते हैं तो गूगल ने Gmail और Google Keep के लिए अलग से ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है. स्मार्टवॉच के लिए ऐप लाइव भी हो गया है. हालांकि नया ऐप Wear OS 4 से ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा.
ईमेल अब कलाई पर मिलेगास्मार्टवॉच के लिए लॉन्च हुआ जीमेल ऐप तकरीबन वो सारे फीचर्स ऑफर करेगा जो ऐप के मोबाइल वर्जन में मिलते हैं. यूजर्स इनबॉक्स के साथ दूसरे फ़ोल्डर्स और बाकी लेबल्स भी एक्सेस कर सकेंगे. ऐप मल्टीपल जीमेल अकाउंट को सपोर्ट करेगा. मतलब ऑफिस से लेकर पर्सनल मेल को एक साथ पढ़ा जा सकेगा. हालांकि फिलहाल ईमेल में अटैच इमेज और डॉक्युमेंट्स को एक्सेस करना संभव नहीं होगा.
गूगल ने स्मार्टवॉच के जीमेल ऐप को दिलचस्प बनाने के लिए कई सारे फेस भी लॉन्च किए हैं. जीमेल ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको स्मार्टवॉच के गूगल प्ले स्टोर में जाकर Gmail सर्च करना होगा. जल्द ही गूगल स्मार्टवॉच के लिए अलग से कैलेंडर ऐप भी लॉन्च करने वाला है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ महीने पहले मेटा ने भी WhatsApp के लिए स्मार्टवॉच ऐप लॉन्च किया था. WhatsApp standalone app for smartwatches फीचर की मदद से यूजर्स सीधे स्मार्टवॉच से मैसेज का जवाब दे पाएंगे. वॉयस मैसेज सुनना और रिकॉर्ड करना भी संभव होगा. इसके साथ वीडियो और वॉयस कॉल करना भी संभव होगा. बोले तो पूरा का पूरा वॉट्सऐप आपकी कलाई पर. जहां जीमेल ऐप Wear OS 4 से ऊपर के वर्जन पर काम करता हैं, वहीं वॉट्सऐप के लिए गूगल ‘Wear OS 3’ से भी काम चल जाएगा.
वीडियो: आईफोन 15 को टक्कर दे रहे हैं ये टॉप 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन






















