विवेक ओबेरॉय की फिल्म MISSION ISTANBUL में एक सीन है जिसमें फिंगर प्रिंट नहीं देने पर पूरा हाथ ही काट दिया जाता है. फिल्मों के सीन अपनी स्टोरी नहीं हैं. स्टोरी तो ये है कि क्या रियल लाइफ में भी अंगूठा काटकर किसी का फोन ओपन करना संभव है.
क्या किसी की कटी उंगली या अंगूठे से उसका स्मार्टफोन अनलॉक हो सकता है?
Can dead finger unlock smartphone: क्या कटी हुई उंगली को फिंगरप्रिन्ट सेंसर पर रखकर उसे ओपन किया जा सकता है? क्या कटा हुआ अंगूठा फोन को अनलॉक कर सकता है? क्या शरीर से अलग होने के बाद भी अंगूठे में सेंसर जैसा कुछ होता है? क्या रील लाइफ वाला काम रियल लाइफ में हो सकता है?


मतलब क्या कटी हुई उंगली को फिंगरप्रिन्ट सेंसर पर रखकर उसे ओपन किया जा सकता है? क्या कटा हुआ अंगूठा फोन को अनलॉक कर सकता है? क्या शरीर से अलग होने के बाद भी अंगूठे में सेंसर जैसा कुछ होता है?
कटे हुए अंगूठे का साइंसकटा हुआ अंगूठा या कटी हुई उंगली से फोन अनलॉक होगा या नहीं, इसके लिए आपको फोन में इस्तेमाल होने वाले फिंगरप्रिन्ट सेंसर को सेंस करना होगा. फोन में तीन तरीके के फिंगरप्रिन्ट सेंसर का इस्तेमाल होता है. Optical Sensor, Capacitive Sensor और Ultrasonic Sensor.
ऑप्टिकल सेंसर के नाम से समझ आता है कि मामला फोटो का है. ऐसा सेंसर आपके अंगूठे या उंगली की फोटो क्लिक करता है और उससे आपके फोन को अनलॉक करता है. अब अगर इस वाले सेंसर के पास उसी अंगूठे को लगाया जाए जिसके फ्रिंगरप्रिंट रीड कर वो खुलता है, तो फोन ओपन हो सकता है. मिलते-जुलते फिंगरप्रिंट से फोन खुलेगा या नहीं, ये दावा नहीं किया जा सकता. वैसे भी आजकल ये वाला सेंसर फोन में आता नहीं. बीते जमाने की बात हो गई.

Capacitive Sensor जो आजकल बेसिक, मिडरेंज और अपर मिडरेंज फोन में इस्तेमाल होता है वो उंगली और अंगूठे की Ridge और Valley को मापने के लिए इलेक्ट्रिकल चार्ज छोड़ता है. Ridge और Valley मतलब वो निशान जो उंगली पर मौजूद होते हैं. जैसे ही आप उंगली को फोन पर रखते हैं तो इलेक्ट्रिकल चार्ज से एक सर्किट बनता है और फोन खुल जाता है. कटी हुई उंगली में तुरंत ही इलेक्ट्रिकल चार्ज खत्म हो जाता है, इसलिए ये फोन के फिंगरप्रिन्ट से मैच नहीं होने वाला. माने फोन नहीं खुलेगा.
Ultrasonic Sensor आजकल के फ्लैगशिप में लगा होता है. इस तकनीक में साउंड वेव्स की मदद से Ridge और Valley का एक 3D प्रिन्ट बनाया जाता है. ऐसा सेंसर उंगलियों में बहने वाले ब्लड फ्लो को भी सेंस करता है. कटी हुई उंगली में तो ब्लड फ्लो होना तुरंत ही बंद हो जाता है, इसलिए यहां भी फोन अनलॉक नहीं होगा.
कहने का मतलब कटी हुई उंगली या अंगूठे से फोन अनलॉक होने से रहा. फिल्मों का क्या है. वहां तो कैरेक्टर मरने के बाद भी जिंदा हो जाता है.
वीडियो: अफसरों की लापरवाही से हुआ Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident, इंजन खराब थे, फिर भी चलाया



















