The Lallantop

सैमसंग के 1.40 लाख रुपये के फोन की स्क्रीन लाल हो रही, कंपनी को सब पता तो कुछ कर क्यों नहीं रही?

Galaxy S26 Ultra screens are slowly turning red: Reddit और कोरियाई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Naver पर कई यूज़र्स ने बताया है कि Galaxy S26 Ultra की स्क्रीन पर धीरे-धीरे लाल रंग की झलक (red tint) आ रही है, जिससे रंग वैसे नहीं दिख रहे जैसे फोन खरीदते समय थे.

Advertisement
post-main-image
Galaxy S26 Ultra की स्क्रीन लाल हो रही

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सैमसंग ने इस साल फरवरी में Galaxy S26 Ultra लॉन्च किया, लेकिन अब उपयोगकर्ताओं ने इसकी स्क्रीन पर लाल रंग का टिंट आने की शिकायतें दी हैं, जिसकी कंपनी जांच कर रही है।
  • Galaxy S26 Ultra की स्क्रीन की समस्या का कारण डिस्प्ले हार्डवेयर दोष या सॉफ़्टवेयर अपडेट से प्रभावित बर्न-इन हो सकता है, जो उपयोग में कुछ महीनों बाद प्रकट हुआ है।
  • सैमसंग द्वारा की जा रही जांच के परिणामों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि समस्या का समाधान कैसे किया जाएगा और उपयोगकर्ताओं को आगे क्या अपडेट या सर्विस प्रदान की जाएगी।

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने इस साल फरवरी में अपना फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra लॉन्च किया था. फरवरी से जुलाई आ गया और कंपनी के दूसरे फ्लैगशिप, फोल्ड 8 के लॉन्च होने की तारीख भी आ गई मगर Galaxy S26 Ultra से जुड़ी परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले-पहल Galaxy S26 Ultra के बारे में कहा गया था कि इसमें 10-bit डिस्प्ले है मगर वो 8-bit + FRC निकला. इसके पता चलते ही कई यूजर्स ने अपने प्री-ऑर्डर कैंसिल भी किए थे. अब इसी डिस्प्ले के लाल-लाल होने की खबरें आ रही हैं. सैमसंग इस मामले की जांच तो कर रही है, लेकिन अभी तक उसके पास कोई स्पष्टीकरण नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Galaxy S26 Ultra लाल-लाल हो रहा

Reddit और कोरियाई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Naver पर कई यूज़र्स ने बताया है कि S26 Ultra की स्क्रीन पर धीरे-धीरे लाल रंग की झलक (red tint) आ रही है, जिससे रंग वैसे नहीं दिख रहे जैसे फोन खरीदते समय थे. एंड्रॉयड अथॉरिटी की खबर के मुताबिक कई यूज़र्स का कहना है कि डिवाइस में यह समस्या तुरंत नहीं, बल्कि इस्तेमाल के कुछ महीनों बाद आई है. इसीलिए कुछ लोगों का मानना ​​है कि यह एक तरह का 'बर्न-इन' है, जो लोगों के पास मौजूद फोन के अलावा, दुकानों में रखे डेमो यूनिट्स पर ज्यादा साफ तौर पर दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: Galaxy S26 Ultra का डिस्प्ले 10-bit नहीं, ये तो कुछ और ही निकला, ऑर्डर अब कैंसिल हो रहे

Advertisement
रेड-पिंक के बीच का मामला

ज्यादातर यूजर्स को यह स्क्रीन पर भड़कीले लाल रंग के बजाय हल्के गुलाबी रंग जैसा दिखता है. यही वजह है कि कुछ यूज़र्स शायद इसे पहचान नहीं पा रहे या ज्यादा गहराई से जांचे इसे नज़रअंदाज़ कर दे रहे हैं. सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि यह समस्या असल में है. खबरों के मुताबिक, कंपनी ने कोरियन पब्लिकेशन 'न्यूज़वे' को बताया कि वह "इसकी वजह का पता लगाने के लिए मामले की अंदरूनी तौर पर जांच कर रही है"

samsung galaxy s26 ultra
S26 Ultra (तस्वीर साभार: AA)
स्क्रीन हरी होने का तो इतिहास रहा है

अभी ये तो पता नहीं चला है कि नई समस्या हार्डवेयर की खराबी की वजह से है या फिर किसी सॉफ़्टवेयर अपडेट के बाद ऐसा हुआ है. वैसे भी AMOLED डिस्प्ले (सैमसंग के डिस्प्ले सहित) पर सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद ग्रीन लाइन दिखने का पुराना इतिहास रहा है. सैमसंग के कई फोन के साथ ऐसा हुआ है मगर इसका सबसे बड़ा असर OnePlus पर हुआ. कंपनी आज भी इस झटके से बाहर नहीं निकल पाई है. देखते हैं सैमसंग कैसे निपटता है. 

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन यूजर्स के मुंह हो रहे 'लाल', स्क्रीन पर ग्रीन लाइनें देखकर!

Advertisement
Galaxy S26 Ultra फीचर्स

Galaxy S26 Ultra को भारतीय बाजार में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. ये फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल का दाम है. फोन में Qualcomm का 3nm बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा. Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने "Privacy Display" फीचर दिया है.

वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?

Advertisement