The Lallantop

कॉल कनेक्ट नहीं हो रहा या आवाज कम आ रही, TRAI का MyCall app ट्राई कीजिए

TRAI ने अपने MyCall ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिससे मोबाइल यूज़र्स आसानी से बता सकते हैं कि उनकी वॉइस कॉल की क्वालिटी कैसी है. कॉल की क्वालिटी अच्छी करने के लिए ये कदम उठाया गया है.

Advertisement
post-main-image
TRAI ने अपने MyCall ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है (तस्वीर एआई जनरेटिड है जिसमें त्रुटि हो सकती है)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • TRAI ने MyCall ऐप का नया संस्करण लॉन्च किया है, जो मोबाइल यूज़र्स को वॉइस कॉल क्वालिटी को स्टार रेटिंग प्रणाली से रेट करने और नेटवर्क समस्याओं की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है।
  • मोबाइल नेटवर्क में कॉल ड्रॉप, आवाज़ की कमी और कनेक्टिविटी समस्याओं के कारण TRAI ने कॉल क्वालिटी सुधार हेतु यूज़र फीडबैक एकत्रित करने के लिए अपडेटेड MyCall ऐप विकसित किया है।
  • MyCall ऐप से मिला फीडबैक टेलीकॉम कंपनियों को कमजोर नेटवर्क क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेगा, जिससे वे आगामी सुधार के लिए उपयुक्त कदम उठाएंगी।

मोबाइल में नेटवर्क की डंडी तो पूरी आ रहीं मगर नेटवर्क काम नहीं कर रहा. कॉल लग रहा, लेकिन ड्रॉप हो जा रहा. आवाज नहीं आ रही या कम आ रही. कॉल कनेक्ट होने में बहुत टेम लग रहा तो आपको TRAI यानी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण को ट्राई करना चाहिए. TRAI ने अपने MyCall ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिससे मोबाइल यूज़र्स आसानी से बता सकते हैं कि उनकी वॉइस कॉल की क्वालिटी कैसी है.

Advertisement

TRAI का कहना है कि इस फ़ीडबैक से टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क की समस्याओं की पहचान करने और समय के साथ कॉल की क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. अपडेट किया गया ऐप Android यूज़र्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है. iOS यूजर्स को फिलहाल इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Samsung, iPhone जैसे धाकड़ स्मार्टफोन जीरो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?

Advertisement

अपडेट ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूज़र्स को हर वॉइस कॉल को आसान वन-टू-फाइव-स्टार सिस्टम से रेट करने की सुविधा देता है. कॉल खत्म होने के बाद, ऐप आपसे पूछ सकता है कि कॉल की क्वालिटी अच्छी थी या खराब. अगर आपको कोई दिक्कत आई, तो आप यह भी बता सकते हैं कि असल में क्या खराबी थी. माने आवाज नहीं आ रही थी या कनेक्ट देर से हो रहा था.

TRAI MyCall app
TRAI MyCall app

यूज़र्स कॉल ड्रॉप, कॉल के दौरान गूंज (echo), ऑडियो में देरी, आवाज़ कटने, क्रॉस कनेक्शन, एक व्यक्ति का दूसरे की आवाज न सुन पाने जैसी कई समस्याओं को रिपोर्ट कर सकते हैं. TRAI के अनुसार, यह फीडबैक संबंधित टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ यूजर की पहचान बताए बिना शेयर किया जाता है. रेगुलेटर का मानना ​​है कि इससे Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसी कंपनियों को कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों की तेजी से पहचान करने और सुधार के लिए कदम उठाने में मदद मिलेगी.

कॉल रेटिंग के अलावा, नया MyCall ऐप यूज़र्स को 'कवरेज टेस्ट' फीचर का इस्तेमाल करके सिग्नल की मजबूती चेक करने की सुविधा भी देता है. साथ ही, TRAI ने साफ़ किया है कि MyCall ग्राहकों की शिकायत करने वाला प्लेटफ़ॉर्म नहीं है. अगर आपको अपनी मोबाइल सर्विस से जुड़ी कोई निजी समस्या है, जैसे कि बिलिंग या सिम की दिक्कत, तो आपको अब भी सीधे अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से ही संपर्क करना होगा.

Advertisement

कोई बात नहीं. कॉल क्वालिटी के लिए ही TRAI करते रहिए. 

वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?

Advertisement