The Lallantop

BSNL ने लॉन्च किया 1,34, 166 रुपये का फोन, लेकिन आप नहीं खरीद सकते, जानें क्यों?

BSNL ने 1,34,166 की कीमत वाला सेटेलाइट फोन लॉन्च किया है. ये एक इनमारसैट (Inmarsat) सैटेलाइट फ़ोन है, जिसे उन इलाकों के लिए बनाया गया है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है. इसमें वॉइस कॉलिंग और SOS इमरजेंसी अलर्ट की सुविधा है.

Advertisement
post-main-image
BSNL का सेटेलाइट फोन

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बीएसएनएल ने 1,34,166 रुपये कीमत वाला एक सेटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जो मोबाइल नेटवर्क न होने वाले इलाकों में वॉइस कॉलिंग और SOS अलर्ट की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह फोन विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए विकसित किया गया है जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, और इसे मुख्यतः सरकारी और सुरक्षा एजेंसियां तथा दूरस्थ पंचायतें खरीद सकती हैं।
  • इस नए सेटेलाइट फोन की बिक्री के लिए बीएसएनएल से सीधे संपर्क करना आवश्यक है, और अभी तक इसके रिचार्ज प्लान या कॉमर्शियल यूज़ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई नहीं है।

देसी टेलिकॉम ऑपरेटर BSNL ने अपना फोन लॉन्च (BSNL launched phone priced at 1,34,166) किया है. कीमत है 1,34,166. आप सही पढ़ रहे हैं. एक लाख चौतीस हजार. इतना पढ़कर अगर आप बीएसएनएल को कोसने जा रहे तो तनिक रुक जाइए. ये कोई आम फोन नहीं है. इसमें वो फीचर्स हैं जो आपके रेगुलर फोन में नहीं होते भले वो एक लाख का क्यों ना हो. इतना पढ़कर जो आप इसे खरीदने चल दिए तो भी रुक जाइए. ये किसी दुकान पर मिलने से रहा. फिर कहां मिलेगा. अब रुक ही गए हैं तो स्टोरी पढ़कर जाइए. पता चल जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BSNL का सेटेलाइट फोन

BSNL ने 1,34,166 की कीमत वाला सेटेलाइट फोन लॉन्च किया है. ये एक इनमारसैट (Inmarsat) सैटेलाइट फ़ोन है, जिसे उन इलाकों के लिए बनाया गया है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है. इसमें वॉइस कॉलिंग और SOS इमरजेंसी अलर्ट की सुविधा है, इसका डिज़ाइन मज़बूत (rugged design) है और इसकी बैटरी लाइफ़ भी लंबी है. आप कहोगे कि सेटेलाइट कनेक्टिविटी तो आजकल ऐप्पल और गूगल जैसे फोन में भी आती है. लेकिन उसमें कॉल का कोई ऑप्शन नहीं होता. उससे सिर्फ इमरजेंसी मैसेज भेजा जा सकता है ताकि आपदा प्रबंधन वाली एजेंसियां आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकें.

bsnl setelite phone
BSNL का सेटेलाइट फोन

बात करें इसे खरीदने की तो आप इसे किसी आम रिटेल स्टोर से नहीं खरीद सकते. इसके बजाय, आपको सीधे BSNL से संपर्क करना होगा और बताना होगा कि आपको सैटेलाइट फ़ोन की ज़रूरत क्यों है, क्योंकि ये डिवाइस खास कामों के लिए होते हैं. माने ये हमारी आर्मी से लेकर NDRF और SDRF, बॉर्डर सिक्योरिटी जैसी एजेंसियों के लिए मुफीद डिवाइस है. दूर-दराज के गांव जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं, वहां की पंचायत भी इसे खरीद सकती है. बीएसएनएल ने अभी इसके रिचार्ज प्लान की कोई जानकारी साझा नहीं की है. 

Advertisement

बताते चलें कि बीएसएनएल इसके पहले भी IsatPhone 2 नाम से सेटेलाइट फोन लॉन्च कर चुका है. इस डिवाइस की कीमत लगभग 90,000 रुपये होती है. BSNL के मुताबिक कमर्शियल यूजर्स के लिए इसके मंथली प्लान की कीमत 5600 रुपये है और वहीं सालाना इसके लिए इन यूजर्स को 61,600 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं. वहीं सरकारी यूजर्स के लिए इसके मंथली प्लान की कीमत 3360 रुपये और सालाना प्लान की कीमत 36,960 रुपये है. 

BSNL Direct to Device Satellite

सेटेलाइट फोन से पहले बीएसएनएल  Direct to Device Satellite भी लॉन्च कर चुकी है. एक तरफ़ जहां मुकेश अंबानी की Jio और Elon Musk की Starlink भारत में सैटेलाइट इंटरनेट देने के लिए पहले मैं-पहले मैं खेल रहे हैं. वहीं बीएसएनएल ने अमेरिकन कंपनी Viasat से हाथ मिलाकर नवंबर 2024 में ही इसे लॉन्च कर दिया था.

इसका सबसे बड़ा फ़ायदा उन लोगों को होगा जो देश के रिमोट इलाके में रहते हैं. जहां आज भी मोबाइल नेटवर्क और वाईफाई उपलब्ध नहीं हैं. दुर्गम जंगलों और ऊंचे पहाड़ों पर रहने वाले लोग तो इस सर्विस का फायदा उठा ही पाएंगे, साथ में ट्रैवलिंग और हाइकिंग करने वालों की भी मौज होने वाली है.

Advertisement

वीडियो: ट्रेन के फर्स्ट AC केबिन को ‘Honeymoon Suite’ बनाने वालें पर रेलवे ने क्या एक्शन लिया?

Advertisement