The Lallantop

चीन का फेमस रोबोट भी उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड ना तोड़ पाया, अंत में तो कमर टूट गई

एक वीडियो में एक चीनी रोबोट खूब दौड़ रहा है और दौड़ते हुए अपनी स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाता. इसके बाद रोबोट का कमर का हिस्सा टूट जाता है. इस नजारे को देखने के बाद चीन के इस रोबोट की सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे.

Advertisement
post-main-image
रोबोट दौड़ते हुए अपनी स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यूनिट्री का ह्यूमनॉइड रोबोट शेनझेन टेक एक्सपो में दौड़ते हुए अपनी स्पीड कंट्रोल न कर पाने के कारण दीवार से टकराया और कमर के हिस्से में नुकसान हुआ।
  • प्रॉक्सिमिटी सेंसर की खराबी के कारण रोबोट समय रहते दीवार का पता नहीं लगा पाया, जिससे उसकी सेफ्टी पर सवाल उठे और हादसा हुआ।
  • कंपनी ने खराबी स्वीकार कर मरम्मत की घोषणा की है और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रोबोट की बेहतर परफॉरमेंस के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया है।

यूनिट्री (Unitree) का humanoid robot फिर से चर्चा में है. अरे वो नहीं जो आप समझ रहे. इस बार मामला AI का, कॉपी का, ओरिजनल का, असली का, नकली का नहीं है. इस बार मामला उसके नट-बोल्ट ढीले होने का है. हुआ ये कि ह्यूमनॉइड रोबोट में दुनिया की बड़ी कंपनियों में एक Unitree का रोबोट रेस में दौड़ा. ऐसा दौड़ा की लगा मानो उसेन बोल्ट दौड़ रहा हो. बोल्ट तो रुक जाते हैं मगर ये नहीं रुका. दौड़ता ही रहा. दौड़ते-दौड़ते इतना दौड़ा की दम तोड़ गया. आइए सब जानते हैं. 

Advertisement

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब दौड़ रहा है जिसमें एक रोबोट दौड़ते हुए अपनी स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाता और रनिंग ट्रेक की सेफ्टी दीवार से टकरा जाता है. फिर रोबोट का कमर का हिस्सा टूट जाता है. इसके बाद इस रोबोट की सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे.

Advertisement
रोबोट के बोल्ट खुल गए

चीन के शेनझेन टेक एक्सपो के दौरान, यूनिट्री रोबोट के साथ हुए इस हादसे के बाद कंपनी ने पुष्टि की कि प्रॉक्सिमिटी सेंसर में बीच-बीच में आई खराबी के कारण रोबोट समय रहते दीवार का पता नहीं लगा पाया. कंपनी ने यह भी कहा कि उपकरण की मरम्मत की जाएगी और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता बनी हुई है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रॉक्सिमिटी सेंसर (Proximity Sensor) एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक सेंसर है, जो बिना किसी फिजिकल कॉन्टेक्ट के अपने आसपास मौजूद किसी वस्तु या ऑब्जेक्ट की उपस्थिति और दूरी का पता लगाता है. इसके लिए सेंसर तरंगों (जैसे इन्फ्रारेड, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड या साउंड वेव्स) का उत्सर्जन करता है. जब भी कोई वस्तु इन तरंगों के दायरे में आती है, तो तरंगें उससे टकराकर वापस लौटती हैं, जिससे सेंसर वस्तु की दूरी का अनुमान लगा लेता है.

प्रॉक्सिमिटी सेंसर का सबसे बड़ा उदाहरण आपका स्मार्टफोन है. कॉलिंग के दौरान जैसे ही आप फोन कान के पास लाते हैं, सेंसर स्क्रीन की लाइट को बंद कर देता है. इससे गलती से कोई बटन टच होने से बचता है और बैटरी की बचत होती है. ऑटोमैटिक दरवाजे, कार के रिवर्स कैमरे में भी इसका इस्तेमाल होता है.

ये भी पढ़ें: टेक कंपनियां Robodog ही क्यों बनाती हैं? रोबो शेर या हाथी क्यों नहीं?

Advertisement

हालांकि ये वाला रोबोट दीवार को सेंस नहीं कर पाया, लेकिन दूसरी तरफ इसी कंपनी के रोबोट ने कमाल कर दिया. इसी इवेंट में कंपनी का एक और रोबोट वाकई उसेन बोल्ट से तेज दौड़ गया. कंपनी का दावा है कि यूनिट्री रोबोट ने 12.66 मीटर/सेकंड की रफ़्तार हासिल की. ​​उसेन बोल्ट ने अपनी रिकॉर्ड-तोड़ने वाली दौड़ के दौरान 12.42 मीटर/सेकंड की रफ़्तार पकड़ी थी.

बस एक दिक्कत है. इस वाले रोबोट को भी नहीं पता कि रुकना कैसे है. ये भी जाकर दीवार से भिड़ गया.  

वीडियो: खर्चा पानी: चीन-रूस की नजदीकी से भारत परेशान?

Advertisement